Tuesday, June 23News That Matters

उत्तराखंड

धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका, 

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका,   उत्तराखंड की राजनीति में आजकल दो तस्वीरें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं एक तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की थी, जो खराब मौसम और बारिश के बावजूद भीमताल और नैनीताल में जनता तथा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित अल्मोड़ा/पौड़ी दौरा नहीं हो सका और उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को नेतृत्व शैली और जनसंपर्क के नजरिए से देख रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी ने कई मौकों पर विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के बीच पहुंचकर अपनी कार्यशैली का परिचय दिया है। भाजपा नेताओं के अनुसार, राज्य में आपदा के समय भी मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे हैं। ...

मुख्यमंत्री धामी की पर्यावरणीय सोच को मिला विस्तार, एमडीडीए ने रायपुर क्षेत्र में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी की पर्यावरणीय सोच को मिला विस्तार, एमडीडीए ने रायपुर क्षेत्र में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी किनारे खाली पड़ी भूमि पर एमडीडीए द्वारा लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारो...

जनता से सीधा संवाद, टेक्नोलॉजी से समाधान और तेज विकास… देहरादून पहुंचे नए डीएम डॉ. आशीष चौहान

उत्तराखंड
जनता से सीधा संवाद, टेक्नोलॉजी से समाधान और तेज विकास... देहरादून पहुंचे नए डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया।   बालिकाओं क...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे में सुनी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे में सुनी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।     इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपो...

मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सफाई पर स्वास्थ्य मंत्री का जोर

उत्तराखंड
मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सफाई पर स्वास्थ्य मंत्री का जोर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने...

विपक्ष को जनता ने दिया करारा जवाब: धामी

उत्तराखंड
विपक्ष को जनता ने दिया करारा जवाब: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।   पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कार्यकर...

गढ़वाली वेशभूषा और लोक नृत्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जोड़ा युवाओं को जड़ों से

उत्तराखंड, आपकी सरकार
गढ़वाली वेशभूषा और लोक नृत्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जोड़ा युवाओं को जड़ों से     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जैनिथ-2026 के पहले दिन सोमवार को श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन उत्तराखण्ड की लोक गायिका प्रियंका मेहर और डीजे निक की जोरदार प्रस्तुतियों के नाम रहा। मंगलवार केा बालीवुड गायक विशाल मिश्रा की जोरदार प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्व...

गंगोत्री में दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री में 12:35 बजे कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने श्रद्धालुओं के लिए मंगलकामनाएं कीं।

आपकी सरकार, उत्तराखंड
गंगोत्री में दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री में 12:35 बजे कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने श्रद्धालुओं के लिए मंगलकामनाएं कीं।   गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का भी शुभारंभ हो गया है। दोनों धामों में प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है।   धार्मिक परंपराओं के अनुसार रविवार को मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत...

मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानन्द गिरि के जीवन को तप और त्याग का उदाहरण बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानन्द गिरि के जीवन को तप और त्याग का उदाहरण बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्या साध्वी ऋतम्भरा ज...

धामी सरकार का निर्णायक वार—गरीबों के हक में सेंध लगाने वाला अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड
धामी सरकार का निर्णायक वार—गरीबों के हक में सेंध लगाने वाला अधिकारी गिरफ्तार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     इस घटना को केवल एक कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में रिश्वत की मांग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय भी है। &nb...