Sunday, November 22News That Matters

Author: admin

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आर्थिक मजबूती देने की पहल, मुख्यमंत्री धामी से मिलकर संगठनों ने सराहा निर्णय

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आर्थिक मजबूती देने की पहल, मुख्यमंत्री धामी से मिलकर संगठनों ने सराहा निर्णय

Uncategorized
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आर्थिक मजबूती देने की पहल, मुख्यमंत्री धामी से मिलकर संगठनों ने सराहा निर्णय इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडलों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति ...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही, कार्रवाई रहेगी जारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही, कार्रवाई रहेगी जारी

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही, कार्रवाई रहेगी जारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालदेवता क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने केशरवाला, मालदेवता, टिहरी रोड, देहरादून में लगभग 3 से 4 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में यह कार्रवाई की।   प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश बिष्ट, आर्यन वालिया, सागर राणा एवं कुलदीप सिंह द्वारा संबंधित स्थल पर भूमि का डिमार्केशन कर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के अंतर्गत वाद योजित किया गया। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्ष को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के दायरे में लिया गया, लेकिन अब तक विप...
पंचूर की मिट्टी से मां की अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देते नम हुईं योगी आदित्यनाथ की आंखें

पंचूर की मिट्टी से मां की अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देते नम हुईं योगी आदित्यनाथ की आंखें

आपकी सरकार
पंचूर की मिट्टी से मां की अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देते नम हुईं योगी आदित्यनाथ की आंखें   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित पंचूर गांव, जहां योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ, आज शोक में डूबा रहा। जिस गांव की मिट्टी में योगी का बचपन बीता, जहां से उनके जीवन की यात्रा शुरू हुई, उसी गांव से आज उनकी मां की अंतिम विदाई हुई। एक साधारण पहाड़ी परिवार में जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने जीवन में एक ऐसा मार्ग चुना, जिसने उन्हें गोरखनाथ पीठ का महंत बनाया। संन्यास की राह पर चलते हुए उन्होंने गोरक्षपीठ की जिम्मेदारी संभाली और आगे चलकर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। आज उनकी पहचान देश के प्रभावशाली नेताओं और संतों में होती है। लेकिन मां के सामने इन तमाम पहच...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

आपकी सरकार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग         देहरादून। कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों को लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाने और समय रहते बीमारी की पहचान करने की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल सराहनीय रही। अस्पताल में शनिवार, 21 नवंबर को आयोजित निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग शिविर में 102 मरीजों को जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिला। विशेष रूप से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी ले रहे मरीजों ने शिविर में पहुंचकर अपने लिवर की जांच कराई। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट आॅफ कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रिंवेंटिव हिपैटैलाॅजी क्लीनिक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभा...
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कहा—मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल धरोहर

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कहा—मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल धरोहर

आपकी सरकार
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कहा—मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल धरोहर   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता प्रकट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मां का स्थान जीवन में कभी कोई नहीं ले सकता। उनका सानिध्य और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। माता श्रीमती सावित्री देवी...
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री धामी ने मांगी दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे की सौगात, कुमाऊं की कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री धामी ने मांगी दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे की सौगात, कुमाऊं की कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री धामी ने मांगी दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे की सौगात, कुमाऊं की कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगी नई दिशा     नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री से सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने राज्य के हित ...
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री धामी 

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री धामी 

आपकी सरकार
  सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ ‘तेजस’ के आगमन से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव प्राप्त होगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं तथा सात करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में इस प्रकार का सफेद बाघ पहली बार लाया गया है। इससे प...
गांव से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक गूंजा इगास का उल्लास, धामी ने लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का दिया संदेश

गांव से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक गूंजा इगास का उल्लास, धामी ने लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का दिया संदेश

Uncategorized
गांव से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक गूंजा इगास का उल्लास, धामी ने लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का दिया संदेश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे उत्साह के साथ इगास पर्व मनाया तथा पारंपरिक रूप से भैलो खेलकर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।   इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विभिन्न विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकनृत्यों, लोकगीतों और सांस्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रोग्राम एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को अस्पताल के ऑडिटोरियम में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप वीक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” रही। कार्यक्रम में 100 पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने प्रतिभाग किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीें। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉ. राजीव आचार्य, प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग एवं चेयरपर्सन, एएमएसपी कमेटी ने किया। इस अवसर पर श्री गुर...
 11 लाख का चेक बाउंस कराकर स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स का भुगतान अटकाया, कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार

 11 लाख का चेक बाउंस कराकर स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स का भुगतान अटकाया, कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized
11 लाख का चेक बाउंस कराकर स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स का भुगतान अटकाया, कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार       देहरादून। देहरादून में चेक बाउंस के मामले में न्यायालय की लगातार पेशियों से गैरहाजिर चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल मैसोन निवासी मकान नंबर 1/57, एमडीडीए कॉलोनी, केदारपुरम, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी का केशव ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान बताया गया है।   जानकारी के अनुसार, आरोपी ने स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स से 11 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी थी। इसके भुगतान के लिए दिया गया 11 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। भुगतान नहीं होने के बाद स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स की ओर से आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया।  ...