Sunday, October 11News That Matters

उत्तराखंड

अपना उत्तराखंड, विकसित उत्तराखंड: पहाड़ों की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रही धामी सरकार

अपना उत्तराखंड, विकसित उत्तराखंड: पहाड़ों की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रही धामी सरकार

आपकी सरकार, उत्तराखंड
अपना उत्तराखंड, विकसित उत्तराखंड: पहाड़ों की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रही धामी सरकार   देहरादून। उत्तराखण्ड को देश का रोपवे हब बनाने की बड़ी तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया है। राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश में लगभग 160 किमी लंबाई के 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन कनेक्टिविटी का विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई सेवाओ के साथ ही अब रोपवे कनेक्टिविटी को रफ्तार दी जा रही है। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रोपवे बेहतर वैकल्पिक परिवहन साधन है। इससे जहां धार्मिक और पर्यटन स्थलों की पहुंच आसान होगी, वहीं तीर्थाटन, पर्यटन, रोजगार और स्थानीय...
गुरु महाराज को समर्पित रक्तदान, महानिर्वाण पर्व पर 142 यूनिट रक्तदान

गुरु महाराज को समर्पित रक्तदान, महानिर्वाण पर्व पर 142 यूनिट रक्तदान

उत्तराखंड
गुरु महाराज को समर्पित रक्तदान, महानिर्वाण पर्व पर 142 यूनिट रक्तदान       गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज शनिवार को श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। चारों ओर गूंजते गुरुवाणी के स्वर, गुरु चरणों में नतमस्तक हजारों श्रद्धालु और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और गुरु कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किया। उन्होंने संगत को गुरु भक्ति और गुरु कृपा का महत्व बताते हुए कहा कि गुर...
सीएम धामी के व्यवस्थित विकास के संकल्प के अनुरूप एमडीडीए की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के व्यवस्थित विकास के संकल्प के अनुरूप एमडीडीए की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

उत्तराखंड
सीएम धामी के व्यवस्थित विकास के संकल्प के अनुरूप एमडीडीए की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बड़ी इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विकासनगर, ऋषिकेश, सहसपुर, र...
सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

आपकी सरकार, उत्तराखंड
सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई ...
जिस दौर में हरीश रावत CM थे, उसी दौर की भर्ती पर सवाल; उनके OSD चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद और सोना बरामद

जिस दौर में हरीश रावत CM थे, उसी दौर की भर्ती पर सवाल; उनके OSD चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद और सोना बरामद

उत्तराखंड
जिस दौर में हरीश रावत CM थे, उसी दौर की भर्ती पर सवाल; उनके OSD चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद और सोना बरामद     UKSSSC परीक्षा घोटाले पर ED का बड़ा प्रहार, कांग्रेस सरकार के दौर की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जिस परीक्षा से युवाओं के भविष्य का फैसला होना था, उसी में OMR शीट से कथित खिलवाड़! हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ED ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी कर तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, निजी कंप्यूटर...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग **150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन** के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-व...
धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति

धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को गांव की मिट्टी से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्...
मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर (शहर) में सीवरेज योजना (जोन-1) के अंतर्गत वर्तमान 7.0 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य हेतु ₹ 42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के राजस्व कार्यालयों यथा राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय एवं जिला कार्यालयों आदि में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों हेतु ₹ 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री ने जनपद चमोल...
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पनाओं को जाना। मुख्यमंत्री ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भावी पीढ़ी, सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बने, यही हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के विचार और सुझाव उत्तराखंड के विका...
मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।...