Monday, November 2News That Matters

आपकी सरकार

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री धामी 

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री धामी 

आपकी सरकार
देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ तथा ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें प्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक पैमाना केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। वहीं, नागरिकों को एक ही जानकारी के ल...
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

आपकी सरकार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक्ष्य रखा। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आपकी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड के भी 8 लाख 08 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत...
देवभूमि की पहचान और सार्वजनिक रास्तों की सुरक्षा, अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

देवभूमि की पहचान और सार्वजनिक रास्तों की सुरक्षा, अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

आपकी सरकार
  देवभूमि की पहचान और सार्वजनिक रास्तों की सुरक्षा, अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन     धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर बनाई गयी अवैध मजारों को हटाने और भूमि को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान जारी हैं। देहरादून जिला प्रशासन ने मार्ग मे बाधा उत्पन्न कर रही ऐसी ही एक और अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन ने पहले उक्त अवैध मजार के विषय मे दस्तावेजों की पड़ताल कर नोटिस भी जारी किया था। जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनीे मे हिमगिरी पैलेस के पास उक्त अवैध सरचना थीं जिसके बारे मे स्थानीय लोगो ने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की हैं। धामी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड मे अवैध मजारों को सरकारी भूमि से मुक्त करने का अभियान शुरू किया हुआ हैं और अभी तक 603 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी हैं। मु...
एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई 

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई 

आपकी सरकार
एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई     देहरादून. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू ), देहरादून के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज के अंतर्गत फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बी पी टी ) एवं मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एम पी टी ) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को बधाई दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ करना तथा उन्हें एक नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जो ज्ञान, ...
स्वच्छता और मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, हैंड हाइजीन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

स्वच्छता और मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, हैंड हाइजीन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

आपकी सरकार, उत्तराखंड
स्वच्छता और मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, हैंड हाइजीन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे विशेषज्ञों ने कहा कि संक्रमण से बचाव और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में स्वच्छता एवं हैंड हाइजीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाथों की सही तरीके से सफाई न केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करती है, बल्कि मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। इसी उद्देश्य से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाइजीन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मरीजों, तीमारदारों, पीजी स्टूडेंट्स, नर्सिंग इंचार्जों, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना भार...
पंचायत भवनों से पुलिस आवास तक, धामी सरकार के बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की तैयारी

पंचायत भवनों से पुलिस आवास तक, धामी सरकार के बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की तैयारी

आपकी सरकार
पंचायत भवनों से पुलिस आवास तक, धामी सरकार के बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की तैयारी       उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रस्ताव किया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के लिए तैयार 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास और स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुपूरक बजट में 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत मद तथा 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व मद में प्रस्तावित हैं। इस प्रकार अनुपूरक बजट की आधे से अधिक धनराशि पूंजीगत मद में रखी गई है। मूल बजट के 1,11,703.21 करोड़ रुपये में अनुपूरक बजट जुड़ने के बाद कुल बजट का आकार 1,19,547.39 करोड़ रुपये हो जाएगा। &nbs...
केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री धामी 

केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री धामी 

आपकी सरकार
केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।   चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। पुल, सुरंग और संपर्क मार्ग सहित इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 1.18 किलोमी...
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर MDDA की बड़ी कार्रवाई; सात स्थानों पर चला अभियान

सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर MDDA की बड़ी कार्रवाई; सात स्थानों पर चला अभियान

आपकी सरकार
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर MDDA की बड़ी कार्रवाई; सात स्थानों पर चला अभियान देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग के एक मामले में ध्वस्तीकरण और दूसरे मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, मसूरी में अवैध निर्माण तथा विधौली में बिना अनुमति संचालित कैफे और दुकानों को भी सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा।   *शिमला बाईपास और पौंधा में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई*   प्राधि...
आपातकालीन चिकित्सा दक्षता को मजबूत कर रहा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, 160 पीजी डॉक्टरों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

आपातकालीन चिकित्सा दक्षता को मजबूत कर रहा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, 160 पीजी डॉक्टरों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

आपकी सरकार
आपातकालीन चिकित्सा दक्षता को मजबूत कर रहा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, 160 पीजी डॉक्टरों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को नव -प्रवेशित पीजी डाॅक्टरों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में 160 पीजी डाॅक्टरों ने भाग लिया तथा एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा न...