श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के लिए मिलेगी निःशुल्क लिवर जांच की सुविधा
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के लिए मिलेगी निःशुल्क लिवर जांच की सुविधा
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं लिवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से 21 नवंबर 2026 को सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग की जांच की जाएगी। इस सम्बन्ध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एआरटी सेंटर, नाॅर्थ ब्लाॅक तृतीय तल पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे मरीज़ जिनकी एआरटी चल रही है वह शिविर में पहुंचकर आवश्यक जाॅच का लाभ ले सकेंगे। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ खालिद इस्माइल खतीब ने दी।
21 ...









