Monday, October 12News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्सीमरण रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, स...
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई मजबूती, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई मजबूती, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई मजबूती, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी     देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज हरिद्वार स्थित मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए प्रारंभ किया जाएगा। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदान की गई है। इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग में अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री तथा बॉडी बॉक्स मशीनों की स्थापना की गई है। इन आधुनिक जांच प्रणालियों के माध्यम से अब फेफड़ों की कार्यक्षमता का अत्यंत सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि इम्पल्स ऑसिलोमेट्री मशीन के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, बुजुर्गों तथा ऐसे मरीजों की भी फेफड़ों की जांच संभव होगी, जो सामान्य स्पाइरोमेट्री टेस्ट नहीं करा पाते हैं। इससे अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी, छोटे वायुमार्गों की बीमारी तथा अन्य जटिल श्वास रोगों का शुरुआती चरण में ही सटीक निदान स...
देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन की स्ट्राइक, धामी सरकार के सख्त रुख से कारोबारियों में हड़कंप

देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन की स्ट्राइक, धामी सरकार के सख्त रुख से कारोबारियों में हड़कंप

उत्तराखंड
देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन की स्ट्राइक, धामी सरकार के सख्त रुख से कारोबारियों में हड़कंप       शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का सख्त रुख है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा रही है। इसी क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने देर रात शराब की दुकानों पर व्यापक औचक जांच अभियान चलाया। अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने माजरा, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर, जाखन और राजपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित न होना जैसी अनियमितताएं सामने आईं। आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की प...
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सराहनीय पहल, जागरूकता कार्यक्रम से दिया स्वस्थ हृदय का संदेश

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सराहनीय पहल, जागरूकता कार्यक्रम से दिया स्वस्थ हृदय का संदेश

आपकी सरकार
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सराहनीय पहल, जागरूकता कार्यक्रम से दिया स्वस्थ हृदय का संदेश   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा हृदय रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली ह...
उत्तराखंड के छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार बढ़त, 85% सीटों पर जीत; धामी नेतृत्व की भाजपा ने की तारीफ

उत्तराखंड के छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार बढ़त, 85% सीटों पर जीत; धामी नेतृत्व की भाजपा ने की तारीफ

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार बढ़त, 85% सीटों पर जीत; धामी नेतृत्व की भाजपा ने की तारीफ         धामी नेतृत्व में युवा नीतियों पर भरोसे का दावा, छात्र संघ चुनावों में ABVP की प्रदेशव्यापी जीत देहरादून, 29 सितंबर। उत्तराखंड के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन पर भाजपा ने प्रसन्नता जताते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा के अनुसार, प्रदेश के कॉलेज परिसरों में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर ABVP की जीत युवाओं के बीच संगठन की मजबूत उपस्थिति का संकेत है। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में ABVP प्रत्याशी नवदीप राणा की जीत को भी भाजपा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि छात्र संघ चुनावों के परि...
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया अंतरराज्यीय अनुभव से उत्तराखण्ड को नई दिशा देने का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया अंतरराज्यीय अनुभव से उत्तराखण्ड को नई दिशा देने का संदेश

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया अंतरराज्यीय अनुभव से उत्तराखण्ड को नई दिशा देने का संदेश   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं, विकास से जुड़ी पहलों और सरकारों द्वारा अपनाई जा रही अच्छी कार्यप्रणालियों को जानें तथा उपयोगी अनुभवों को उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में भी साझा करें। इसी प्रकार अन्य राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखण्ड आने और यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों तथा राज्य में संचालित...
कैंसर सर्जरी में SGRR की अंतरराष्ट्रीय दस्तक, यूरोपीय शोध पहल में डॉ. पंकज गर्ग की भागीदारी

कैंसर सर्जरी में SGRR की अंतरराष्ट्रीय दस्तक, यूरोपीय शोध पहल में डॉ. पंकज गर्ग की भागीदारी

Uncategorized
कैंसर सर्जरी में SGRR की अंतरराष्ट्रीय दस्तक, यूरोपीय शोध पहल में डॉ. पंकज गर्ग की भागीदारी   देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।   कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।   एसजीआरआ...
महाराज जी का आशीर्वाद, SGRRU का साथ और हर्ष का दम—ग्लासगो में भारत का परचम लहराने को तैयार

महाराज जी का आशीर्वाद, SGRRU का साथ और हर्ष का दम—ग्लासगो में भारत का परचम लहराने को तैयार

आपकी सरकार
महाराज जी का आशीर्वाद, SGRRU का साथ और हर्ष का दम—ग्लासगो में भारत का परचम लहराने को तैयार     शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी वैश्विक मंच देने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विश्वविद्यालय के कराटे चैंपियन हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल हर्ष के लिए, बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। ग्लासगो रवाना होने से पहले हर्ष ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने हर्ष को आशीर...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संयुक्त शोध परियोजनाओं, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संयुक्त शोध परियोजनाओं, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

Uncategorized, पौड़ी गढ़वाल
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संयुक्त शोध परियोजनाओं, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण, अकादमिक सहभागिता और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से हुए इस एमओयू को दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ विपिन चन्द्र घिल्डियाल ने विश्वविद्यालय टीम को इस अवसर पर बधाई दी। नई दिल्ली स्थ...