Monday, November 2News That Matters

Author: admin

दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र

दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र

Uncategorized
दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित नवरंग डांडिया 4.0 कार्यक्रम की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। डांडिया और गर्भा जैसे नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में उत्साह, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ पाए। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से...
अंकिता को न्याय, परिवार को सहायता और दोषियों को उम्रकैद—धामी ने कांग्रेस से पूछा, आखिर कैसी राजनीति कर रहे हैं आप?      

अंकिता को न्याय, परिवार को सहायता और दोषियों को उम्रकैद—धामी ने कांग्रेस से पूछा, आखिर कैसी राजनीति कर रहे हैं आप?  

Uncategorized
अंकिता को न्याय, परिवार को सहायता और दोषियों को उम्रकैद—धामी ने कांग्रेस से पूछा, आखिर कैसी राजनीति कर रहे हैं आप?       अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर विकास कार्यों में सहयोग करने के बजाय अफवाह फैलाने, संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस की राजनीति का यह कौन-सा तरीका है, जिसमें न्याय जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाया जा रहा है?   मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि देवभूमि की बेटी स्व. अंकिता भंडारी को न्याय मिलना सरकार के लिए सर्वोपरि रहा है। घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ...
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी तीन माह स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से किया जाएगा अनुरोध

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी तीन माह स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से किया जाएगा अनुरोध

Uncategorized
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी तीन माह स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से किया जाएगा अनुरोध     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कृषि, औद्यानिकी एवं गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए निर्धारित आपदा राहत मानकों के अतिरिक्त समान राशि की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित किसानों के बिजली बिलों के भुगतान को स्थगित करने और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी में राहत दिलाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।   मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को निर्धारित आपदा राहत मानकों के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त समान राशि की अतिरिक्त सहायता दी ...
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार, विकास-सुशासन और जनकल्याण को दे रही नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार, विकास-सुशासन और जनकल्याण को दे रही नई रफ्तार

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार, विकास-सुशासन और जनकल्याण को दे रही नई रफ्तार   प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लेकर युवाओं को नशे से बचाने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तक, सरकार जनहित को केंद्र में रखकर तेजी से काम कर रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारना है।   मेडिकल शिक्षा को मजबूती, रुद्रपुर में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं   प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ...
मंत्री गणेश जोशी बोले- क्यारकुली भट्टा की जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक

मंत्री गणेश जोशी बोले- क्यारकुली भट्टा की जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी बोले- क्यारकुली भट्टा की जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक   देहरादून 14 अक्टूबर। जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत चन्द्रोटी के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत क्यारकुली भट्टा में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर की भतीजी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिका देवी को 145 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत सदस्य की अपनी ही ग्राम पंचायत में 79 वोटों से करारी हार हुई है।   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के इसी समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भा...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात्रि तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ लगभग चार घंटे लंबी मैराथन उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी कार्यों, जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों तथा दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्दे...
हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर

Uncategorized
हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर     उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रयास तेज हुए हैं। धामी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हुई है। वहीं, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी जल्द 100 MBBS सीटों की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई के अवसर और बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है, ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिल सके और स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े। सरकार का जोर मेडिकल एजुकेशन के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ...
मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा सेवा, सुशासन, संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने सदैव राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखते हुए देशहित और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरत...

धामी कैबिनेट का निर्णय : संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी

Uncategorized
धामी कैबिनेट का निर्णय : संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी           *कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय* दिनांक 12 अक्टूबर, 2026   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।   *1. उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार (विवरण अलग से प्रेषित)*   उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा र...
ब्रह्मलीन महाराज जी की विरासत, वर्तमान महाराज जी का विजन… SGRR की शिक्षा यात्रा को नया विस्तार!

ब्रह्मलीन महाराज जी की विरासत, वर्तमान महाराज जी का विजन… SGRR की शिक्षा यात्रा को नया विस्तार!

उत्तराखंड
ब्रह्मलीन महाराज जी की विरासत, वर्तमान महाराज जी का विजन… SGRR की शिक्षा यात्रा को नया विस्तार!     एक सपना था… हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का साल 1985 में ब्रह्मलीन श्री महंत इंद्रेश चरण दास जी महाराज ने इसी संकल्प के साथ श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की नींव रखी थी। वह सपना आज केवल एक शिक्षण संस्थान तक सीमित नहीं है, *बल्कि समय के साथ एक व्यापक शिक्षा मिशन और वैश्विक सोच का रूप ले चुका है*। इस शिक्षा यात्रा को नई दिशा और नई ऊंचाई देने का कार्य *वर्तमान श्री महाराज जी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है*। उनका *उद्देश्य स्पष्ट है—SGRR के विद्यालयों को समय की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक, तकनीक-सक्षम और वैश्विक स्तर की शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करना*। इसी सोच के तहत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,*रेसक...