देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन की स्ट्राइक, धामी सरकार के सख्त रुख से कारोबारियों में हड़कंप
देर रात शराब की दुकानों पर प्रशासन की स्ट्राइक, धामी सरकार के सख्त रुख से कारोबारियों में हड़कंप
शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का सख्त रुख है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा रही है। इसी क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने देर रात शराब की दुकानों पर व्यापक औचक जांच अभियान चलाया।
अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने माजरा, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर, जाखन और राजपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित न होना जैसी अनियमितताएं सामने आईं।
आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की प...





