Sunday, November 22News That Matters

उत्तराखंड

तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर आज होगी सुनवाई, पहले ही दाखिल हो चुकी चार्जशीट

तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर आज होगी सुनवाई, पहले ही दाखिल हो चुकी चार्जशीट

उत्तराखंड, राज्य
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से संबंधित मामले की मंगलवार को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार में सुनवाई होगी। शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को ही यह पता लगेगा कि तीनों आरोपियों की ओर से अदालत में नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति दी है अथवा नहीं। 12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई में तीन आरोपियों में से दो सौरभ और पुलकित ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नार्को टेस्ट के लिए सहमति प्रदान की थी, जबकि तीसरे आरोपी अंकित ने अदालत से दस दिन का समय मांगा था। इसके बाद 22 दिसंबर की सुनवाई के दौरान तीनों ने आरोपियों के वकील अमित ने अदालत के माध्यम से एसआईटी से सवाल किए थे कि वह ये टेस्ट क्यों कराना चाहती है। अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने 86 दिन की विवेचना के बाद 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर...
Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

उत्तराखंड, राज्य
सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर दो बाइक सवारों को सोमवार की देर शाम मस्ती करना भारी पड़ गया। मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हाथी ने बाइक सवारों को दौड़ा दिया। जिस पर युवक अपनी बाइकें छोड़कर भाग खड़े हुए। हाथी ने दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। कोटद्वार के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सोमवार देर शाम चार युवक दो बाइकों से पुलिंडा रोड पर करीब दो किमी अंदर तक चले गए थे। इस दौरान हाथी ने बाइक सवारों का पीछा किया। जिस पर बाइक सवार युवक बाइकों को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। दो युवकों को जंगल से वनकर्मियों ने निकाला सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर हाथ...
उत्तराखंड बॉर्डर पर डॉक्टरों को इस बात की चिंता। चीन में फैला कोरोना नया वैरिएंट बीएफ.7 नेपाल से पहुंचेगा भारत?

उत्तराखंड बॉर्डर पर डॉक्टरों को इस बात की चिंता। चीन में फैला कोरोना नया वैरिएंट बीएफ.7 नेपाल से पहुंचेगा भारत?

Uncategorized, उत्तराखंड, ताज़ा खबर, राज्य
चीन में कहर बरपाने वाला कोरोना का नया वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकता है। ये खतरा नेपाल में प्रचंड सरकार बनते ही चीन ने नेपाल के लिए दरवाजे खोलने से पैदा हुआ है। चीन में जबरदस्त कहर बरपाने वाला कोरोना का नया वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकता है। ये खतरा नेपाल में प्रचंड सरकार बनते ही चीन ने नेपाल के लिए दरवाजे खोलने से पैदा हुआ है। रोजाना चीनी नागरिक कई ट्रक सामग्री लेकर नेपाल पहुंच रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि नेपाल से उत्तराखंड की पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के रास्ते रोजाना भारत में प्रवेश करने वाले हजारों नेपाली नागरिक कोरोना जांच तक नहीं हो रही है। उत्तराखंड शासन की ओर से विदेेशों से आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद इसके अब तक पिथौरागढ़ जिले की अंतररा...
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है।

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है।

उत्तराखंड, कुमाऊं, गढ़वाल, ताज़ा खबर, राज्य
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से उनके अधीन संचालित संस्थाओं में दायित्व वाले रिक्त पद, वर्तमात में तैनात महानुभावों के नाम और कार्यकाल का विवरण मांगा है। यह कसरत भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी देने के क्रम में मानी जा रही है।  भाजपा प्रदेश संगठन भी दायित्वों के लिए पात्र नेताओं की सूची तैयार कर रहा है। जिसे जल्द ही सरकार को सौंप दिया जाएगा। संयुक्त सचिव-सीएम संजय टोलिया की ओर से हाल में ही सभी विभागों को पत्र जारी कर महानुभावों के बाबत जानकारी मांगी गई है। इसमें रिक्त ...