Tuesday, June 23News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान को विकास की नींव बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान को विकास की नींव बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण के दौरान लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों एवं चार मंजिला साइंस कैंपस सुविधा का अवलोकन किया। इस कैंपस में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह केंद्र विद्यार्थियों के लिए आवासीय वैज्ञानिक शिक्षण का भी महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।   इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने अवगत कराया कि दो मंजिला साइंस गैलरी ब...

1950 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी काशीपुर की तस्वीर

उत्तराखंड
1950 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी काशीपुर की तस्वीर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के विकास की घोषणा की।   मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मां बाल सुंदरी से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मेले का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। इस मेले में हमारे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ...

खबर यहीं है धामी मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण, गुजरात ने भी उठाया कदम

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  खबर यहीं है धामी मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण, गुजरात ने भी उठाया कदम   गुजरात सरकार ने UCC 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बहुविवाह पर रोक, समान उत्तराधिकार नियम। अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी पर लागू उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार भी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार किया है। बिल में शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसी व्यक्तिगत कानूनी बातों को एक समान नियम में लाने की कोशिश करता है। इस बिल में अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों पर कोई प्रावधान लागू नहीं होंगे। बाकी सभी नागरिकों के लिए ये नियम एक जैसे होंगे, चाहे उनकी कोई भी धर्म, जाति या लिंग हो। लिव-इन रिलेशनशिप पर मुख्य प्रावधान बिल में लिव-इन रिलेशनशिप को रजिस्टर कराना ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अव...

मुख्यमंत्री धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग...

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्री अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प के साथ ही हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर इस विराट आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैम्प पहुँचकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयार...

मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन के तहत डीएम सविन बंसल एक्शन मोड में, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन के तहत डीएम सविन बंसल एक्शन मोड में, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जानी। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश। डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय आज से ही 11 बजे से 1 घंटा बढकार अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए। चन्दन लैब के निरीक्षण के दौरान 3 माह के दिन-रात्रि में लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट तलब करते हुए अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब का निरीक्षण करते हुए लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए रात्रि में लिए गए ...

मुख्यमंत्री धामी ने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया व हौसला अफज़ाई की। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवल के अंतर्गत भजन क्लम्बिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। मेरा मानना है, इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक...

गीता धामी ने कहा कि बेड़ा गीत, मांगल गीत चौती गीत सहित अनेकों प्रकार के पारंपरिक गीत ढोल, दमाऊ, ढोलकी, भंकोरा और रणसिंहा जैसे वाद्य यंत्रों आदि की धुनों पर गाए और बजाए जाते हैं

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  गीता धामी ने कहा कि बेड़ा गीत, मांगल गीत चौती गीत सहित अनेकों प्रकार के पारंपरिक गीत ढोल, दमाऊ, ढोलकी, भंकोरा और रणसिंहा जैसे वाद्य यंत्रों आदि की धुनों पर गाए और बजाए जाते हैं       सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा समाज हित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में योगदान को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सक...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री धामी का प्रहार, उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री धामी का प्रहार, उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों एवं जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस विभाग की टीम ने हरिद्वार जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके सहायक को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से आई विजिलेंस टीम को काफी समय से जिला पूर्ति कार्यालय हरिद्वार से जुड़े इन अधिकारियों की रिश्वतखोरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सूचनाओं के सत्यापन एवं सटीक योजना के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा दोनों आरोपियों से जिला पूर्ति कार्...