Monday, October 12News That Matters

Uncategorized

टनल हादसे के बाद सीएम धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों के इलाज और परिजनों की सहायता के दिए निर्देश

टनल हादसे के बाद सीएम धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों के इलाज और परिजनों की सहायता के दिए निर्देश

Uncategorized
टनल हादसे के बाद सीएम धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों के इलाज और परिजनों की सहायता के दिए निर्देश   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली।   टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई।   ...
मायापुर टीएचडीसी टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचेंगे घटनास्थल, 22 में से 19 लोगों का रेस्क्यू; 3 लोगों की तलाश जारी

मायापुर टीएचडीसी टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचेंगे घटनास्थल, 22 में से 19 लोगों का रेस्क्यू; 3 लोगों की तलाश जारी

Uncategorized
  मायापुर टीएचडीसी टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचेंगे घटनास्थल, 22 में से 19 लोगों का रेस्क्यू; 3 लोगों की तलाश जारी       मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए। टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। व...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 190 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 190 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 190 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में तांकुल जल विद्युत परियोजना (क्षमता 12 मे०वा०) हेतु पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा परियोजना का निर्माण कराये जाने हेतु ₹ 159.60 करोड़ तथा पर्यटक आवास गृह चौकोडी के उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण हेतु ₹ 4.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के विकासखण्ड जौनपुर में सौडी लग्गा क्यारी मोटर मार्ग का पुनर्निमाण एंव सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.25 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के ग्राम झींवरेडी के सुमेरू विहार, ग्राम सुद्धोवाला, ग्राम सेलाकुई, ग्राम उम्मेदपुर, ग्राम अम्बीवाल...
मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल कक्षा और परीक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नई सोच विकसित करने और जीवन की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन तथा 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय पु...
मुख्यमंत्री धामी की पहल से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार, 24 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेंटर से मजबूत हुई महिलाओं की आर्थिकी

मुख्यमंत्री धामी की पहल से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार, 24 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेंटर से मजबूत हुई महिलाओं की आर्थिकी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की पहल से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार, 24 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेंटर से मजबूत हुई महिलाओं की आर्थिकी     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख 12 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पहले ही हासिल करने के लिए जिम्मेदार विभाग जुट गए हैं।   धामी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इसी के तहत नवंबर 2022 से लखपति दीदी योजना शुरू की...
‘रिश्वत’ के दावे पर ताइक्वांडो खिलाड़ी ने खुद रखी बात, सोशल मीडिया पर सामने आया मामले का पूरा सच

‘रिश्वत’ के दावे पर ताइक्वांडो खिलाड़ी ने खुद रखी बात, सोशल मीडिया पर सामने आया मामले का पूरा सच

Uncategorized
‘रिश्वत’ के दावे पर ताइक्वांडो खिलाड़ी ने खुद रखी बात, सोशल मीडिया पर सामने आया मामले का पूरा सच     युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं। छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग ₹3.70 लाख बताया गया था।   इस...
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा प्रयास—विदेश में मुश्किल में फंसे उत्तराखंडी को हरसंभव मदद का भरोसा, इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए लिखा पत्र

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा प्रयास—विदेश में मुश्किल में फंसे उत्तराखंडी को हरसंभव मदद का भरोसा, इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए लिखा पत्र

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा प्रयास—विदेश में मुश्किल में फंसे उत्तराखंडी को हरसंभव मदद का भरोसा, इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए लिखा पत्र     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी श्री इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर भारत सरकार के स्तर से तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में श्री नौटियाल को आवश्यक न्यायिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें बंधक अवस्था से मुक्त कराकर सकुशल भारत वापस लाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप का आग्रह किया है।   श्री इंद्रमणि नौटियाल पुत्र श्री देवी राम नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी, रिया...
मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच से सरकारी परिसंपत्तियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच से सरकारी परिसंपत्तियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच से सरकारी परिसंपत्तियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी       देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी धन के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों में बुधवार को राज्य संपत्ति विभाग से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस परिसर में प्रस्तावित 28 बहुमंजिला आवासों के निर्माण से लेकर नवी मुंबई के वाशी स्थित राज्य अतिथि गृह और हल्द्वानी सर्किट हाउस के विस्तारीकरण की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्ता...
’लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित : मुख्यमंत्री धामी 

’लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
’लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित : मुख्यमंत्री धामी         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी स्कूल, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार श्री ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में श्री नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्हों...
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को दिए अंतिम निर्देश

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को दिए अंतिम निर्देश

Uncategorized
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को दिए अंतिम निर्देश     राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सुरक्षा, यातायात संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता एवं पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता करन...