Monday, November 2News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखण्ड की औद्योगिक पहचान में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समिट में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ...
पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार

पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार

Uncategorized
पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है।   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 1271 घरों की चाबियां भी ...
महिला सम्मान को प्राथमिकता, रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने प्रदेश की बहनों को दी निशुल्क यात्रा की सौगात

महिला सम्मान को प्राथमिकता, रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने प्रदेश की बहनों को दी निशुल्क यात्रा की सौगात

Uncategorized
महिला सम्मान को प्राथमिकता, रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने प्रदेश की बहनों को दी निशुल्क यात्रा की सौगात       देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।   *महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाने की पहल* रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्य...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत तैयारी, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत तैयारी, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने का दिया संदेश

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत तैयारी, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने का दिया संदेश     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया।   रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण   समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्स, रेन डांस और...
नई पीढ़ी को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का संदेश—शिक्षा हासिल करें, चरित्र बनाएं और समाज की सेवा करें

नई पीढ़ी को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का संदेश—शिक्षा हासिल करें, चरित्र बनाएं और समाज की सेवा करें

Uncategorized
  नई पीढ़ी को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का संदेश—शिक्षा हासिल करें, चरित्र बनाएं और समाज की सेवा करें             श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया।   रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण   समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्स, रेन डांस औ...
24 घंटे में गिरफ्तारी, एसआईटी जांच, मजबूत चार्जशीट और उम्रकैद—अंकिता मामले में सरकार की कार्रवाई

24 घंटे में गिरफ्तारी, एसआईटी जांच, मजबूत चार्जशीट और उम्रकैद—अंकिता मामले में सरकार की कार्रवाई

Uncategorized
    24 घंटे में गिरफ्तारी, एसआईटी जांच, मजबूत चार्जशीट और उम्रकैद—अंकिता मामले में सरकार की कार्रवाई     देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।   अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के...
बूथ स्तर तक पहुंचे सरकार की योजनाओं की जानकारी, सीएम धामी ने जनकल्याणकारी कार्यों के व्यापक प्रचार पर दिया जोर

बूथ स्तर तक पहुंचे सरकार की योजनाओं की जानकारी, सीएम धामी ने जनकल्याणकारी कार्यों के व्यापक प्रचार पर दिया जोर

Uncategorized
बूथ स्तर तक पहुंचे सरकार की योजनाओं की जानकारी, सीएम धामी ने जनकल्याणकारी कार्यों के व्यापक प्रचार पर दिया जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जन...
दिल के मरीजों के लिए आधुनिक इलाज का नया विकल्प, इन्दिरेश अस्पताल में जुड़ी माइट्रल वाल्व TEER की सुविधा

दिल के मरीजों के लिए आधुनिक इलाज का नया विकल्प, इन्दिरेश अस्पताल में जुड़ी माइट्रल वाल्व TEER की सुविधा

Uncategorized
  दिल के मरीजों के लिए आधुनिक इलाज का नया विकल्प, इन्दिरेश अस्पताल में जुड़ी माइट्रल वाल्व TEER की सुविधा     देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी वि...
बाह्य अवसंरचना के विकास पर धामी सरकार का विशेष फोकस

बाह्य अवसंरचना के विकास पर धामी सरकार का विशेष फोकस

Uncategorized
  बाह्य अवसंरचना के विकास पर धामी सरकार का विशेष फोकस     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में देश में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, उनके समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया की प्रगति एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार IMC खुरपिया को प्रदेश के औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी टनल हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी, संभावित सभी स्थानों की गहन जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी टनल हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी, संभावित सभी स्थानों की गहन जांच

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी टनल हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी, संभावित सभी स्थानों की गहन जांच       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों से समन्वय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।   लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी के स्तर को कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की न...