Friday, May 29News That Matters

Uncategorized

धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी

Uncategorized
  धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी         मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता - उत्तरां...

देहरादून विवाद: मंच से अभद्रता भारी पड़ी—मासूम शर्मा पर केस, जनता से दो बार माफी

Uncategorized
  देहरादून विवाद: मंच से अभद्रता भारी पड़ी—मासूम शर्मा पर केस, जनता से दो बार माफी       देहरादून से बड़ी खबर: डीएवी पीजी कॉलेज कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीएवी (पीजी) कॉलेज, करनपुर परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी पीजी कॉलेज) द्वारा 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे वह...

दिल्ली से देहरादून की दूरी नहीं, अब दिल भी होंगे करीब

Uncategorized
  दिल्ली से देहरादून की दूरी नहीं, अब दिल भी होंगे करीब   देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 27 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 17वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगव...

सीएम धामी का फोकस—श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

Uncategorized
सीएम धामी का फोकस—श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता                       राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित न किए जाने के निर्णय पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, हितधारकों, चार धाम होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंसियों एवं विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों और हितधाकरकों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित भी किया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में ...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्य...

सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Uncategorized
सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट ...

हेली बुकिंग फ्रॉड पर जीरो टॉलरेंस: CM धामी के निर्देश पर STF ने खोला मोर्चा

Uncategorized
  हेली बुकिंग फ्रॉड पर जीरो टॉलरेंस: CM धामी के निर्देश पर STF ने खोला मोर्चा   उत्तराखण्ड में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में हेली बुकिंग फ्रॉड से जुड़े गिरोहों पर सख्त प्रहार करते हुए अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक, 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर और 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को निष्क्रिय कराया गया है। मुख्यमंत्री धामी स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार हर अपडेट ले रहे हैं, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। दरअसल, हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान खासतौर पर केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की आड़ ...

मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए ज...

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवाओं के सुरक्षित हाथों में है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवाओं के सुरक्षित हाथों में है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन तथा नव-निर्मित भवन से संस्थान के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवाओं के सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को ...

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Uncategorized
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के पथरी बाग कैंपस में आयोजित जॉब उत्सव 4.0 ने युवाओं के करियर को नई दिशा देने का कार्य किया। इस भव्य रोजगार मेले में 200 छात्र-छात्राओं का सफल कैंपस प्लेसमेंट हुआ, जबकि 1000 से अधिक छात्रों ने इसमें पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव 4.0 में अन्य विश्वविद्यालयों एवम् शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस एक दिवसीय जॉब फेयर में आईटी, फार्मास्यूटिकल, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों की 35 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कंपनियों में आईटीसी, टेक महिंद्रा, मुथुट फाइनेंस, एसबीआई, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, एनआईआईटी, विंडलास, जस्ट एग्रीकल्चर, डिजियूनी और स्मार...