Friday, May 29News That Matters

Uncategorized

पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मांगों के अध्ययन के लिए सब-कमेटी करेगी गहन जांच

Uncategorized
  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मांगों के अध्ययन के लिए सब-कमेटी करेगी गहन जांच       उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।     महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे |     मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है और उनकी सभी मांगों का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेट...

गणेश जोशी को भिटौली त्यौहार की शुभकामनाएं देने पहुंचे कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारी

Uncategorized
गणेश जोशी को भिटौली त्यौहार की शुभकामनाएं देने पहुंचे कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारी     देहरादून, 10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर भिटौली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।   इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भिटौली त्यौहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारि...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में गुणवत्ता और प्रगति दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में गुणवत्ता और प्रगति दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।* मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं, इसलिए उन पर गंभीरता से कार्यवाही करना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पकालिक प्रकृति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत चरणब...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदे...

मसूरी प्रशासन का कड़ा रुख—ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य से 24 घंटे में जवाब तलब

Uncategorized
  मसूरी प्रशासन का कड़ा रुख—ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य से 24 घंटे में जवाब तलब   24 घंटे में जवाब न देने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी मसूरी (देहरादून): जनगणना 2027 के तहत आयोजित प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मसूरी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी एवं उपखंड जनगणना अधिकारी, मसूरी द्वारा ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई थी, जिनके लिए 7 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन 9 अप्रैल तक भी विद्यालय के किसी भी शिक्षक/शिक्षिका ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। प्रशासन ने इस...

जिलाधिकारी के निर्देश; मानकों पर खरे उतरने वाले सेंटर को ही अनुमति

Uncategorized
जिलाधिकारी के निर्देश; मानकों पर खरे उतरने वाले सेंटर को ही अनुमति         देहरादून दिनांक 09 अप्रैल 2026, (सूवि) जिला प्रशसान द्वारा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित अल्ट्रसाउंड व समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन जनसुरक्षा मानकों निर्धारित मानकों के पूर्ण अनुपालन के बिना नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चिकित्सालयों एवं जिले अन्य स्थानों पर अवस्थित अल्ट्रासांउड केन्द्र व समस्त रेडिया डायग्नोस्टिंग सेंटर के पंजीकरण हेतु जनमानस की सुरक्षा में सख्त कदम उठाए गए हैं। विगत छ माह से जिला प्रशासन द्वारा मानकों पर खरे उतरने वाले डायग्नोस्टिग सेंटर के नये पंजीकरण एवं पूर्व से संचालित सेंटर के पंजीकरण नवीनीकरण किये जा रहे ह...

धामी सरकार के कामों से खुश पीएम मोदी, बार-बार उत्तराखंड आने का दिखा असर

Uncategorized
  धामी सरकार के कामों से खुश पीएम मोदी, बार-बार उत्तराखंड आने का दिखा असर       देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है. यही वजह से समय-समय पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आते रहे हैं. इसी कड़ी में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी 23वीं बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. देश के किसी भी पर्वतीय राज्य के इतने दौरे करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. अपने इस 23वें दौरे के दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ऐसे में राज्य सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है. प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 सितंबर 2015 को पहली उत्तराखंड आए थे पीएम मोदी: दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ...

अस्पताल की निस्वार्थ सेवा का मिलेगा सम्मान, भुगतान प्रक्रिया तेज

Uncategorized, आपकी सरकार
  अस्पताल की निस्वार्थ सेवा का मिलेगा सम्मान, भुगतान प्रक्रिया तेज     राज्य सरकार जल्द ही विभिन्न अनुबंधित स्वास्थ्य योजनाओं की 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को करेगी। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान कहा कि जहां अन्य अस्पतालों ने आयुष्मान, गोल्डन कार्ड और ईएसआई योजनाएं बंद कर दीं, वहीं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने निरंतर सेवाएं जारी रखकर सरकार का हमेशा सहयोग किया, जिसके चलते सरकार भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब द्वारा राजपुर स्थित माँ अम्बिका देवी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्य की खुलकर सराहना करते हुए इसकी प्रशंसा की। बता दे समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बुधवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के ल...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न क...