Monday, November 2News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक प्...
सीएम धामी की सख्ती से बिना मान्यता संचालित मदरसों पर कार्रवाई तेज, देहरादून और हल्द्वानी में 3 मदरसे किए गए सील

सीएम धामी की सख्ती से बिना मान्यता संचालित मदरसों पर कार्रवाई तेज, देहरादून और हल्द्वानी में 3 मदरसे किए गए सील

Uncategorized
सीएम धामी की सख्ती से बिना मान्यता संचालित मदरसों पर कार्रवाई तेज, देहरादून और हल्द्वानी में 3 मदरसे किए गए सील       देहरादून। प्रदेश में निर्धारित मान्यता एवं शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई। इनमें आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील किया गया, जबकि मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी, माजरा तथा मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के प्रबंधकों द्वारा मदरसों का संचालन बंद किए जाने संबंधी लिखित अंडरटेकिंग दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चु...
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया     श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा...
मुख्यमंत्री धामी ने एक क्लिक में 9.91 लाख लाभार्थियों को दी बड़ी राहत, खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

मुख्यमंत्री धामी ने एक क्लिक में 9.91 लाख लाभार्थियों को दी बड़ी राहत, खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने एक क्लिक में 9.91 लाख लाभार्थियों को दी बड़ी राहत, खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधि...
दफ्तर से सीधे डॉक्टर तक—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ने आसान किया इलाज का रास्ता

दफ्तर से सीधे डॉक्टर तक—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ने आसान किया इलाज का रास्ता

Uncategorized
दफ्तर से सीधे डॉक्टर तक—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ने आसान किया इलाज का रास्ता   दिनभर की भागदौड़ के बाद भी इलाज का भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी मरीजों की पहली पसंद देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवा...
किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर

किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर

Uncategorized
किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञा...
राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शोध एवं अध्ययन के निष्कर्षों का उपयोग राज्य की नीतियों और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित केस स्टडी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद स्तर पर अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता व...
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Uncategorized
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी ...
सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला

सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला

Uncategorized
सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला ‘लोकल फॉर वोकल’ को केवल अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम मानने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में अपनी सादगी और सहजता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री धामी मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज भाव से देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।   मिलन डेरी में चाय का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके कारोबार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्...