Monday, November 2News That Matters

Uncategorized

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

Uncategorized
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस सरकारी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनकी सटीक सीमा तय करने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी परिसंपत्तियों का सेटेलाइट पॉलीगॉन मैप के आधार पर सीमा निर्धारण कर श्उत्तराखंड सरकारी परिसंपत्ति प्रणाली (यूके-जीएएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। पोर्टल पर प्रदर्शित अतिक्रमण को हर हाल में तत्काल हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने विजिलेंस, उच्च शिक्षा निदेशालय, शहरी विकास निदेशालय, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी, राज्य संपदा विभाग, यूकॉस्ट सहित कार्य शुरू न करने...
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होत...
मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को शुरू किया युवा विद्यार्थी मंथन अभियान, श्रेष्ठ विचार देने वाले विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख तक की स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को शुरू किया युवा विद्यार्थी मंथन अभियान, श्रेष्ठ विचार देने वाले विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख तक की स्कॉलरशिप

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को शुरू किया युवा विद्यार्थी मंथन अभियान, श्रेष्ठ विचार देने वाले विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख तक की स्कॉलरशिप   सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे। देहरादूनः मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला है, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड ? विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे। संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस जो कि विभिन्न विभागो के प्रमुख भी हैं वो भी इस जेन जी युवाओं के साथ संवाद करें ऐसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया है...
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा 

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा 

Uncategorized, आपकी सरकार
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा मार्गों पर मौसम एवं भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम...
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम

Uncategorized
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम       देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन म...
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी

Uncategorized
  डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन के ...
धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट

धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट

Uncategorized
धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट       किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशील पहल को धरातल पर उतारना शुरू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास को अब आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप दिया जा रहा है। इस काम में मसूरी-देहराद...
नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार

नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार

Uncategorized
नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार       उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही।   यही उत्तराखंड ...
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई

ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई

Uncategorized
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित फर्जीवाड़े की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत एनबीएफसी (NBFCs) एवं एचएफसी (HFCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी एवं फर्जीवाड़े की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस की मजबूरी एवं आर्थिक आवश्यकताओं का लाभ उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने, अनावश्यक दस्तावेज तैयार करने अथवा एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन जनपद में ऋण फर्जीवाड़े से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिन...