Friday, November 6News That Matters

Author: admin

परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

Uncategorized
परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक जांच और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी परिवार रजिस्टरों की प्रतियां (कॉपी) तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास जांच हेतू मंगाई जाएं, ताकि रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सके। इसके साथ ही सभी रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से अब तक रखा जाएगा, जिससे विगत वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की भी पहचान की जा सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने वालों के...

सरकार का मानना है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इसलिए जब तक आरोप लगाने वाले व्यक्ति, कोई विश्वसनीय सबूत प्रस्तुत नहीं करते हैं तब तक जल्दबाजी में कुछ भी निर्णय करना, पूरी कानूनी प्रक्रिया को कमजोर कर सकता है

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  सरकार का मानना है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इसलिए जब तक आरोप लगाने वाले व्यक्ति, कोई विश्वसनीय सबूत प्रस्तुत नहीं करते हैं तब तक जल्दबाजी में कुछ भी निर्णय करना, पूरी कानूनी प्रक्रिया को कमजोर कर सकता है     कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता प्रकरण विवाद पर स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले या अन्य व्यक्ति, विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करें, सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट, एसआईटी जांच को सही मानते हुए, सीबीआई जांच से इनकार कर चुकी है। लिहाजा सिर्फ अपुष्ट आरोप के आधार पर कार्रवाई हुई तो सजायाफ्ता दोषियों को कानूनी फायदा पहुंच सकता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, श्री उनियाल ने कहा, बेटी के साथ हुई इस घटना से समूची देवभूमि दुखी थी। मामले को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए, धामी सरकार ने तत्क...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगों एवं वृ...

देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है : मुख्यमंत्री धामी

आपकी सरकार
  देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष...

डीएम सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन का यह सहयोग तभी सार्थक होगा जब बालिकाएं लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ शिक्षा जारी रखेंगी

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन का यह सहयोग तभी सार्थक होगा जब बालिकाएं लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ शिक्षा जारी रखेंगी     नववर्ष के प्रथम दिवस जिला प्रशासन देहरादून द्वारा समाज के अंतिम छोर पर खड़ी जरूरतमंद बालिकाओं के जीवन में शिक्षा की नई किरण प्रज्वलित की गई। जिला कलेक्टेªट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत 04 बालिकाओं की बाधित शिक्षा को 1.55 लाख धनराशि से पुनर्जीवित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा बालिकाओं को शिक्षा सहायता हेतु चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रोजेक्ट नंदादृसुनंदा के अब तक 11वां संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 33.50 लाख रुपये की सहायता से 93 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सविन बंस...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने निगम कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीए वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन एवं नई भर्तियों के माध्यम से मैनपावर की कमी को दूर करने का कार्य किया है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने निगम कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीए वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन एवं नई भर्तियों के माध्यम से मैनपावर की कमी को दूर करने का कार्य किया है   नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर प्रशासनिक सख्ती का मजबूत संदेश दिया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर प्रशासनिक सख्ती का मजबूत संदेश दिया     राज्य स्थापना का रजत जयंती पड़ाव साल 2025, उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो देशभर में चर्चा का विषय बने। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही ऑपरेशन कालनेमी के जरिए देशभर में चर्चा बटोरी। 01 - समान नागरिक संहिता साल 2025 में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड ने देश के अन्य राज्यों को नागरिक कानूनों में समानता कायम करने का रास्ता दिखाने का काम किया। ऐसा करने वाला उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है। यूसीसी के तहत उत्तराखंड में अब तक तीन लाख 79 हजार से अधिक विवादो...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण और सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास हुआ है

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण और सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास हुआ है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हाथीबड़कला, देहरादून में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है और राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील एवं सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने की वजह से उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सैनिकों से संबंधित हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हर महत्वपूर्ण अवसर पर सैनिकों के बीच जरूर जाते हैं। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लिए...

निवेश और उद्योग में राज्य को देश में प्रमुख स्थान दिलाया

Uncategorized
निवेश और उद्योग में राज्य को देश में प्रमुख स्थान दिलाया         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।   अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की अब तक की विकास यात्रा उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। राज्य की विकास यात्रा संघर्ष, समर्पण और प्रगति की एक प्रेरक गाथा को प्रस्तुत करती है। राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा निहित रही है। इसी भावना को मूर्त रूप देने के लिए पारदर्शिता, जन-सहभागिता एवं नई कार्यसंस्कृति के साथ विकास की एक नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है।   उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र आर्...

सीएम धामी की स्वच्छ और रोशन उत्तराखंड की सोच, 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान वाहनों के लिए धनराशि मंजूर

Uncategorized
सीएम धामी की स्वच्छ और रोशन उत्तराखंड की सोच, 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान वाहनों के लिए धनराशि मंजूर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा ...