Friday, November 6News That Matters

Author: admin

कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद अब इस संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर बहुत घृणित राजनीति कर रहे हैं: भट्ट

Uncategorized
  कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद अब इस संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर बहुत घृणित राजनीति कर रहे हैं: भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उसे अंकिता को न्याय से कोई वास्ता नही, बल्कि अपनी राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। तभी कांग्रेस अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनैतिक हथियार बना रही है। विरोध प्रदर्शनों में लहराए जा रहे राजनैतिक दलों के झंडों में विपक्ष और 27 की नई राजनैतिक महत्वकांक्षा पाले लोगों की नीयत स्पष्ट नजर आती है। जबकि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलायी और विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह अदालत को तथ्यों से अवगत करा सकती है। वहीं उन्होंने देहरादून एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान की गई अरा...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई के बिना योजनाओं का लाभ मिले

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई के बिना योजनाओं का लाभ मिले     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार...

अंकिता भंडारी हत्याकांड को चुनावी मुद्दा बनाने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया

Uncategorized
  अंकिता भंडारी हत्याकांड को चुनावी मुद्दा बनाने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया   भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश भर में आज अंकिता मर्डर पर भ्रम की राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला फूंका गया। सभी सांगठनिक जिला मुख्यालयों में हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि चौहान भट्ट ने कहा, एजेंडाविहीन कांग्रेस, अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा से दिवंगत बेटी को अपमानित करने का पाप कर रही हैं। आज हुए पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यकर्मों की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की नकारात्मक और अमर्यादित राजनीति से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिसके प्रकटीकरण और जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाने के लिए पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में...

उर्मिला सनावर के आरोपों पर अलग SIT गठन, नोटिस जारी, गिरफ्तारी अभी नहीं हुई

Uncategorized
  उर्मिला सनावर के आरोपों पर अलग SIT गठन, नोटिस जारी, गिरफ्तारी अभी नहीं हुई अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों पर निरंतर भ्रामक सूचनाएँ, आधे-अधूरे तथ्य एवं निराधार आरोप प्रसारित किए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में किसी भी प्रकार का कोई वीआईपी संलिप्त नहीं है। इस तथ्य को माननीय न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, दो व्यक्तियों की कथित बातचीत से संबंधित वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल SIT का गठन किया गया, जो इस विषय में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर रही है। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों, SIT द्वार...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों से बदली प्रशासन की कार्यसंस्कृति

Uncategorized
  “मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों से बदली प्रशासन की कार्यसंस्कृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया है। आज 03 जनवरी 2026 की दैनिgक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि सरकार योजनाओं और सेवाओं को काग़ज़ों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने में निरंतर सफलता प्राप्त कर रही है। प्रदेश के 13 जनपदों में अब तक कुल 216 जनसेवा कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1,44,134 नागरिकों ने प्रत्यक्ष सहभागिता की है। केवल आज के दिन ही 12 कैम्पों में 8,940 लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता का विश्वास इस कार्यक्रम के प्रति लगातार बढ़ रहा है। इन कैम्पों के माध्यम से ग्रामीण, पर्वतीय और ...

जिलाधिकारी सविन बंसल की नियमित मॉनिटरिंग के चलते इसी वित्तीय वर्ष में कोरोनेशन अस्पताल को अपना ब्लड बैंक मिलने जा रहा है

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल की नियमित मॉनिटरिंग के चलते इसी वित्तीय वर्ष में कोरोनेशन अस्पताल को अपना ब्लड बैंक मिलने जा रहा है   जिला प्रशासन देहरादून के सत्त प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निरंतर सुधार हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्णय, स्पष्ट मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी सविन बंसल के समर्पण एवं सत्त निगरानी के परिणामस्वरूप जनपद देहरादून में विकास कार्य तेज़ी से धरातल पर उतर रहे हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ₹142.91 लाख की लागत से अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ब्लड बैंक की स्थापना जिलाधिकारी की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल रही है। जिलाधिकारी स्वयं नियमित मॉनिटरिंग के साथ शासन एवं उच्च स्तर पर समन्वय कर रहे हैं, जिसक...

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ...

मंत्री गणेश जोशी ने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों को इस पुनीत एवं जनसेवा के कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का आह्वान किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों को इस पुनीत एवं जनसेवा के कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का आह्वान किया       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महा...

मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों को इस पुनीत एवं जनसेवा के कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य म...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा

आपकी सरकार
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का ₹243.38 लाख की लागत से लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली स्थित 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का ₹54.68 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश...