Friday, November 6News That Matters

Author: admin

पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए : मुख्यमंत्री धामी         30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। ...

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की

Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की       सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।   दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।   भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी...

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा पिता से बात कर न्याय और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया

Uncategorized
  त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा पिता से बात कर न्याय और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था। इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी विकासनगर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, और डिजिटल कृषि जैसी योजनाओं ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है : धामी 

Uncategorized
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, और डिजिटल कृषि जैसी योजनाओं ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है : धामी गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पीएम...

ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं

आपकी सरकार
  ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं     मा० मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हो...

संवेदनशीलता की मिसाल बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख

उत्तराखंड
संवेदनशीलता की मिसाल बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।   गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर हरि बल्लभ अवस्थी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शोक व्यक्त किया।   उल्लेखनीय है कि दिवंगत हरि बल्लभ अवस्थी कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य थे, उनके दोनों पुत्र भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना में सेवारत थे, जो कुछ वर्ष पूर्व देश सेवा करते हु...

किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गौचर पहुंचकर किसान दिवस 2025 की तैयारियों का लिया गहन जायजा

Uncategorized
किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गौचर पहुंचकर किसान दिवस 2025 की तैयारियों का लिया गहन जायजा         चमोली, 28 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर 29 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान दिवस 2025 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।   कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान दिवस सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद क...

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने का अनूठा प्रयास है घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने का अनूठा प्रयास है घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।   मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम...

मुख्यमंत्री धामी के अनुसार मन की बात से पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के अनुसार मन की बात से पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "मन की बात" देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "मन की बात" के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला...

मुख्यमंत्री धामी की  मुहिम के तहत सरकारी भूमि को अवैध कब्ज़ों से मुक्त कर जनता और विकास कार्यों के लिए वापस लाया जा रहा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की  मुहिम के तहत सरकारी भूमि को अवैध कब्ज़ों से मुक्त कर जनता और विकास कार्यों के लिए वापस लाया जा रहा है   देवभूमि उत्तराखंड अब अवैध कब्ज़ों और देवभूमि विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में कानून का बुलडोज़र उन तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है जो उत्तराखंड की पवित्र भूमि, संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे थे। सीएम धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर देवभूमि विरोधी ताकतों पर कार्रवाई जारी है। कभी लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान, तो कभी सख्त भू-कानून, दंगारोधी कानून और कड़े नकल-विरोधी कानून के माध्यम से सरकार ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अराजकता, अवैध कब्ज़ा और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर के ग...