Tuesday, June 23News That Matters

Tag: #DehradunDm

गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल

गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल

Uncategorized
गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल   ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2104 मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड तथा प्रभात भण्डारी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में व...
चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान

चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान

Uncategorized
चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान           देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढाई बाधित हो गई है तथा फीस देने में असमर्थ है, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने चित्रा को आज ही निजी संस्थान में दाखिले हेतु कार्यालय के सारथी वाहन से कालेज भेजा। चित्रा के कालेज की पढाई, किताबों तथा आवाजाही का खर्चा भी जिला प्रशासन व संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दा...
मुख्यमन्त्री ने शीतकालीन चार धाम यात्रा और बारहमासी पर्यटन की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए

मुख्यमन्त्री ने शीतकालीन चार धाम यात्रा और बारहमासी पर्यटन की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए

Uncategorized
मुख्यमन्त्री ने शीतकालीन चार धाम यात्रा और बारहमासी पर्यटन की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा राज्य के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के विज़न पर जोर दिया और ‘एक जिला, एक मेला’ अभियान के महत्व को र...
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से हर्रावाला NH अधिग्रहण मुआवजे की तीसरी किस्त जल्द जारी करने के आदेश, पीड़ितों को मिली राहत

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से हर्रावाला NH अधिग्रहण मुआवजे की तीसरी किस्त जल्द जारी करने के आदेश, पीड़ितों को मिली राहत

Uncategorized
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से हर्रावाला NH अधिग्रहण मुआवजे की तीसरी किस्त जल्द जारी करने के आदेश, पीड़ितों को मिली राहत       देहरादून 17 नवंबर,2025 (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, भरण पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।   सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने आपदा की आपबीती सुनाते हुए बताया कि आपदा में उनके घ...
गणेश जोशी ने गांधी चौक मसूरी में कहा—यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति जनता के सम्मान और विपक्ष की नकारात्मकता के प्रति जनता की नाराज़गी का परिणाम है

गणेश जोशी ने गांधी चौक मसूरी में कहा—यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति जनता के सम्मान और विपक्ष की नकारात्मकता के प्रति जनता की नाराज़गी का परिणाम है

Uncategorized
गणेश जोशी ने गांधी चौक मसूरी में कहा—यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति जनता के सम्मान और विपक्ष की नकारात्मकता के प्रति जनता की नाराज़गी का परिणाम है     मसूरी, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को नई दिशा दे रही है, पेयजल, सड़क व सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता : गणेश जोशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को नई दिशा दे रही है, पेयजल, सड़क व सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता : गणेश जोशी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को नई दिशा दे रही है, पेयजल, सड़क व सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता : गणेश जोशी       देहरादून, 16 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में रुपये 619.66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल एवं ओवरहैड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोशी का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार जताया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार सबका...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा — स्नेहा राणा ने उत्तराखंड की खेल भावना को नई ऊँचाई दी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा — स्नेहा राणा ने उत्तराखंड की खेल भावना को नई ऊँचाई दी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा — स्नेहा राणा ने उत्तराखंड की खेल भावना को नई ऊँचाई दी         महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को मुख्यमंत्री धामी का फोन — दी शुभकामनाएं, घोषित किए ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की।   मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।       मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। ...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासियों के साथ साझा किया ‘विकास और विरासत’ का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासियों के साथ साझा किया ‘विकास और विरासत’ का संकल्प

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासियों के साथ साझा किया ‘विकास और विरासत’ का संकल्प     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में देशभर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का भावपूर्ण स्वागत किया। सभी को रात्रि भोज पर आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।”   उपस्थित प्रवासी उत्तराखंड वासियों ने अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों का सामर्थ्...
संतों ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।”

संतों ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।”

Uncategorized
संतों ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।”       उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।     संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें “देवभूमि का...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचते हुए, सदन के सामने आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।   सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी और भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पर्यटन विकास, औद्योगिक विस्तार और आर्थिक सुधारों का नया दौर प्रार...