Tuesday, June 23News That Matters

Tag: #DehradunDm

निवेश और उद्योग में राज्य को देश में प्रमुख स्थान दिलाया

Uncategorized
निवेश और उद्योग में राज्य को देश में प्रमुख स्थान दिलाया         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।   अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की अब तक की विकास यात्रा उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। राज्य की विकास यात्रा संघर्ष, समर्पण और प्रगति की एक प्रेरक गाथा को प्रस्तुत करती है। राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा निहित रही है। इसी भावना को मूर्त रूप देने के लिए पारदर्शिता, जन-सहभागिता एवं नई कार्यसंस्कृति के साथ विकास की एक नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है।   उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र आर्...

सीएम धामी की स्वच्छ और रोशन उत्तराखंड की सोच, 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान वाहनों के लिए धनराशि मंजूर

Uncategorized
सीएम धामी की स्वच्छ और रोशन उत्तराखंड की सोच, 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान वाहनों के लिए धनराशि मंजूर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा ...

पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए : मुख्यमंत्री धामी         30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। ...

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने का अनूठा प्रयास है घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने का अनूठा प्रयास है घोड़ा लाइब्रेरी — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।   मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम...

20 दिसंबर तक केएमवीएन–जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश

Uncategorized
20 दिसंबर तक केएमवीएन–जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग तथा हिमालयन कार रैली को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 20 दिसंबर तक शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत केएमवीएन एवं जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा होटल मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।   मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा के प्रोत्साहन से जुड़े...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन, केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जहाँ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।   मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।   अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श...

खेल अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही:मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
खेल अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही:मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी झील में आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’’ एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ के भव्य समापन समारोह में पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है तथा टिहरी झील को वैश्विक साहसिक खेल मानचित्र पर स्थापित करती है।   समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी, एशियन कायकिंग ए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग, बाल रोग और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में बच्चों की मानसिक और व्यवहारगत समस्याओं की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग, बाल रोग और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में बच्चों की मानसिक और व्यवहारगत समस्याओं की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई         श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर ऽ विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण ऽ विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों ...

कई अस्पतालों ने किया इनकार, पर इंद्रेश ने किया कमाल—हाइपरथायरॉयडिज्म व वोकल कॉर्ड पाल्सी के साथ जोखिमभरी सर्जरी सफल

Uncategorized
कई अस्पतालों ने किया इनकार, पर इंद्रेश ने किया कमाल—हाइपरथायरॉयडिज्म व वोकल कॉर्ड पाल्सी के साथ जोखिमभरी सर्जरी सफल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने महिला की गर्दन से निकाला 1 किलोग्राम का ट्यूमर ऽ गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है ऽ टयूमर की वजह से बाॅए टू वोकल काॅर्ड में लकवा आ गया था   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने महत्वपूर्णं उपलब्धि हासिल की है। डाॅक्टरों ने एक महिला मरीज़ की टोटल थायरॉयडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया। आॅपरेशन के दौरान मरीज़ की गर्दन से 1 किलोग्राम वजन का थायरॉयड ट्यूमर हटाया गया। यह ट्यूमर आकार में बहुत बड़ा है। ट्यूमर में खास बात जानने वाली यह है कि गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के च...
सीमांत गांवों में सड़क संपर्क सुदृढ़ करने पर गणेश जोशी बोले—PMGSMY की 119 करोड़ की सड़कें बदलेंगी पिथौरागढ़ की रणनीतिक तस्वीर

सीमांत गांवों में सड़क संपर्क सुदृढ़ करने पर गणेश जोशी बोले—PMGSMY की 119 करोड़ की सड़कें बदलेंगी पिथौरागढ़ की रणनीतिक तस्वीर

Uncategorized
सीमांत गांवों में सड़क संपर्क सुदृढ़ करने पर गणेश जोशी बोले—PMGSMY की 119 करोड़ की सड़कें बदलेंगी पिथौरागढ़ की रणनीतिक तस्वीर     देहरादून, 19 नवम्बर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आयुक्त, ग्राम्य विकास से वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) की प्रगति रिपोर्ट विस्तृत रूप से प्राप्त की। मंत्री जोशी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश देते हुए सीमांत गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया।   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आजीविका सृजन और आबादी को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भारत-चीन एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे कुल 91 गांवों का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य इन दुर्गम सीमांत...