Tuesday, June 23News That Matters

Tag: #DehradunDm

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक एकाग्रता

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक एकाग्रता         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं...

टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ

Uncategorized
टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।   मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्ध...

कई नोटिस और सुनवाई के बावजूद दस्तावेज न देने पर भवन हुआ सील :एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

Uncategorized
कई नोटिस और सुनवाई के बावजूद दस्तावेज न देने पर भवन हुआ सील :एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई ...

जनता से सीधा संवाद, टेक्नोलॉजी से समाधान और तेज विकास… देहरादून पहुंचे नए डीएम डॉ. आशीष चौहान

उत्तराखंड
जनता से सीधा संवाद, टेक्नोलॉजी से समाधान और तेज विकास... देहरादून पहुंचे नए डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया।   बालिकाओं क...

गणेश जोशी ने विधायक निधि से 5 से 10 लाख रुपये देने की बात कही

Uncategorized
गणेश जोशी ने विधायक निधि से 5 से 10 लाख रुपये देने की बात कही       देहरादून, 22 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बरसात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में मलवे की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मलवे के चौनेलाइजेशन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अत्यंत आवश...

सीएम धामी ने कहा – हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

Uncategorized
सीएम धामी ने कहा – हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।   इस दौरान अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास...

जिलाधिकारी सविन बसंल की पहल—देहरादून में बच्चों को मिला अधिकारों का ज्ञान

Uncategorized
जिलाधिकारी सविन बसंल की पहल—देहरादून में बच्चों को मिला अधिकारों का ज्ञान         देहरादून दिनांक 22 अपै्रल 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति (सीड...

धामी सरकार का लक्ष्य—सुरक्षित और सुगम यात्रा हर श्रद्धालु के लिए सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण में धामी की तेज पहल

Uncategorized
धामी सरकार का लक्ष्य—सुरक्षित और सुगम यात्रा हर श्रद्धालु के लिए   सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण में धामी की तेज पहल     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्...

सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर समाज के हर वर्ग को जोड़ने की अपील

Uncategorized
सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर समाज के हर वर्ग को जोड़ने की अपील       डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।   इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो स...

धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी

Uncategorized
  धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी         मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता - उत्तरां...