Sunday, November 22News That Matters

Tag: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

आपकी सरकार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग         देहरादून। कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों को लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाने और समय रहते बीमारी की पहचान करने की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल सराहनीय रही। अस्पताल में शनिवार, 21 नवंबर को आयोजित निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग शिविर में 102 मरीजों को जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिला। विशेष रूप से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी ले रहे मरीजों ने शिविर में पहुंचकर अपने लिवर की जांच कराई। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट आॅफ कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रिंवेंटिव हिपैटैलाॅजी क्लीनिक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभा...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं एएमआर की रोकथाम पर साझा किए विचार देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रोग्राम एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को अस्पताल के ऑडिटोरियम में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप वीक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” रही। कार्यक्रम में 100 पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने प्रतिभाग किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीें। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉ. राजीव आचार्य, प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग एवं चेयरपर्सन, एएमएसपी कमेटी ने किया। इस अवसर पर श्री गुर...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के लिए मिलेगी निःशुल्क लिवर जांच की सुविधा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के लिए मिलेगी निःशुल्क लिवर जांच की सुविधा

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के लिए मिलेगी निःशुल्क लिवर जांच की सुविधा     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं लिवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से 21 नवंबर 2026 को सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग की जांच की जाएगी। इस सम्बन्ध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एआरटी सेंटर, नाॅर्थ ब्लाॅक तृतीय तल पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे मरीज़ जिनकी एआरटी चल रही है वह शिविर में पहुंचकर आवश्यक जाॅच का लाभ ले सकेंगे। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ खालिद इस्माइल खतीब ने दी। 21 ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर के विरुद्ध जागरूकता को बताया पहला कदम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर के विरुद्ध जागरूकता को बताया पहला कदम

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर के विरुद्ध जागरूकता को बताया पहला कदम विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन तथा रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट अंजना साहनी के सहयोग से किया गया। उल्लेखनीय है कि अंजना साहनी स्वयं स्तन कैंसर विजेता हैं।   कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा कैंसर को मात देने वाली महिलाओं के साहस और संघर्ष का सम्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागर...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री व बॉडी बॉक्स मशीन से होंगी फेफड़ों की सबसे सटीक जांच     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग में अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री तथा बॉडी बॉक्स मशीनों की स्थापना की गई है। इन आधुनिक जांच प्रणालियों के माध्यम से अब फेफड़ों की कार्यक्षमता का अत्यंत सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि इम्पल्स ऑसिलोमेट्री मशीन के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, बुजुर्गों तथा ऐसे मरीजों की भी फेफड़ों की जांच संभव होगी, जो सामान्य स्पाइरोमेट्री टेस्ट नहीं करा पाते हैं। इससे अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी, छोटे वायुमार्गों की बीमारी तथा अन्य जटिल श्वास रोगों का शुरुआती चरण में ही सटीक निदान स...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर जागरूकता को दी नई दिशा, ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’ का गूंजा संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर जागरूकता को दी नई दिशा, ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’ का गूंजा संदेश

आपकी सरकार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर जागरूकता को दी नई दिशा, ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’ का गूंजा संदेश   देहरादून। कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी” का संदेश गूंजा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ब्लड कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार, बचाव एवं रोकथाम के साथ ही कैंसर से जुड़े भय को दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवम् शोएब ने संयक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल ने द्वितीय और रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में...
किडनी रोगियों को विशेषज्ञ उपचार से लेकर आधुनिक डायलिसिस तक की सुविधा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना उत्तर भारत के मरीजों का भरोसेमंद केंद्र

किडनी रोगियों को विशेषज्ञ उपचार से लेकर आधुनिक डायलिसिस तक की सुविधा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना उत्तर भारत के मरीजों का भरोसेमंद केंद्र

आपकी सरकार
  किडनी रोगियों को विशेषज्ञ उपचार से लेकर आधुनिक डायलिसिस तक की सुविधा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना उत्तर भारत के मरीजों का भरोसेमंद केंद्र     देहरादून। गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लगातार भरोसे का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं के साथ आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार और डायलिसिस का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल देहरादून और उत्तराखंड के मरीज ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अपेक्षाकृत किफायती उपचार के कारण अस्पताल के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार मजबूत...
बजट की व्यवस्था कर रही सरकार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाये का होगा भुगतान

बजट की व्यवस्था कर रही सरकार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाये का होगा भुगतान

Uncategorized
बजट की व्यवस्था कर रही सरकार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाये का होगा भुगतान       देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने देश की शीर्ष 6 फाइनलिस्ट टीमों में बनाई जगह

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने देश की शीर्ष 6 फाइनलिस्ट टीमों में बनाई जगह

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने देश की शीर्ष 6 फाइनलिस्ट टीमों में बनाई जगह     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डीएम कार्डियोलॉजी फाइनल ईयर रेजीडेंट डॉ. जयकृत चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, चिकित्सकीय ज्ञान और क्लिनिकल समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित जेड.वाई.एम.ई.ए. कार्डियोलाॅजी नेशनल क्विज फिनाले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 6 डीएम काॅर्डियोलाॅजी सीटंे उपलब्ध हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से प्रतिभाग करने ...