Monday, October 12News That Matters

Tag: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिए मरीजों की सुरक्षित निकासी का दिया गया प्रशिक्षण

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिए मरीजों की सुरक्षित निकासी का दिया गया प्रशिक्षण       देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभगार में शनिवार को फायर ब्रिगेड देहरादून...

देहरादून में चिकित्सा का नया अध्याय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड RFA ऑपरेशन से मरीज को राहत

Uncategorized
  देहरादून में चिकित्सा का नया अध्याय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड RFA ऑपरेशन से मरीज को राहत       देहरादून। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में देहरादून ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (Cooled Radiofrequency Ablation - Cooled RFA) तकनीक के माध्यम से घुटने के गंभीर दर्द से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया। इस आधुनिक प्रक्रिया के बाद मरीज को दर्द से काफी राहत मिली है और अब वह पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल-फिर पा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी लंबे समय से घुटनों के अत्यधिक दर्द से परेशान थीं। उन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटना, ग्रेड-4 की गंभीर समस्या थी। दर्द इतना अधिक था कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी और सामान्य दैनिक कार्य भी प्रभावित...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध

Uncategorized
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध   देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से जुड़े डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी, डीएम (दर्द प्रबंधन) देश के सर्वप्रथम डीएम दर्द प्रबंधन अति विशिष्ट चिकित्सक हैं। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमडी तथा एम्स, ऋषिकेश से डीएम दर्द चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की है। दर्द प्रबंधन क...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां

आपकी सरकार, उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना उम्मीद की नई किरण, बिना सिलिकॉन इम्प्लांट के सफल ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन से महिला को मिला नया आत्मविश्वास

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना उम्मीद की नई किरण, बिना सिलिकॉन इम्प्लांट के सफल ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन से महिला को मिला नया आत्मविश्वास देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्तन कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उत्तराखंड में पहली बार मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाने के बाद उसी के शरीर की मांसपेशियों और त्वचा से नया स्तन बनाकर सफल पुनर्निर्माण किया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है, जिसमें स्तन के अलग-अलग हिस्सों में एक से अधिक कैंसर ग्रंथियां विकसित हो जाती हैं। ऐसे मामलों में आंशिक सर्जरी संभव नहीं होती और टोटल मैस्टेक्टमी (पूरा स्तन हटाना) आवश्यक होती है। इस केस में टोटल मैस्टेक्टमी के ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया

आपकी सरकार
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार, राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार, धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, निदेशक, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कल कोटद्वार, दिनेश सिंह न...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग, बाल रोग और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में बच्चों की मानसिक और व्यवहारगत समस्याओं की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग, बाल रोग और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में बच्चों की मानसिक और व्यवहारगत समस्याओं की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई         श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर ऽ विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण ऽ विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों ...
गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल

गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल

Uncategorized
गाँव-गाँव पहुँची जनसेवा की किरण, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का भव्य स्वास्थ्य शिविर सफल   ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2104 मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड तथा प्रभात भण्डारी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में व...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना संकट का संबल – विधायक काऊ ने कहा ‘ईश्वर का वरदान’

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना संकट का संबल – विधायक काऊ ने कहा ‘ईश्वर का वरदान’

Uncategorized
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल बना संकट का संबल – विधायक काऊ ने कहा 'ईश्वर का वरदान'     मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सेवाएँ दी गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यकतानुसार एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक और अन्य जीवन रक्षक दवाएँ निःशुल...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के इस प्रयास को मोना बाली ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रेरणा का परिणाम बताया      

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के इस प्रयास को मोना बाली ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रेरणा का परिणाम बताया    

Uncategorized
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के इस प्रयास को मोना बाली ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रेरणा का परिणाम बताया     “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा। फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें भ...