Tuesday, October 13News That Matters

आपकी सरकार

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट       जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।   इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है

Uncategorized, आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य...

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सुरक्षित और सुव्यवस्थित केदारनाथ यात्रा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सुरक्षित और सुव्यवस्थित केदारनाथ यात्रा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन         विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से दिनांक 30 मई 2026 सायं 5 बजे तक कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 30 मई को सायं 5 बजे तक 24,066 श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन किए। चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक की गई व्यवस्थाएं प्रभावी, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्...

जनसंवाद और संवेदनशील नेतृत्व से धामी ने बनाई अलग पहचान: नितिन नवीन

आपकी सरकार
जनसंवाद और संवेदनशील नेतृत्व से धामी ने बनाई अलग पहचान: नितिन नवीन   "विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।   मुख्य ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेंशनरों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेंशनरों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जबकि देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी के सत्यापन को सुगम बनाने के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में स्थापित पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में भी डी...

मुख्यमंत्री धामी ने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोद...

दिवंगतों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री धामी, दुख की इस घड़ी में दिया हौसला

आपकी सरकार
दिवंगतों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री धामी, दुख की इस घड़ी में दिया हौसला   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कालोनी में स्वo विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्वo भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्वo प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी,मेयर विकास शर्मा,पूर्व विधायक...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आपकी सरकार
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे। शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिष...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत

आपकी सरकार
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत           देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि इस केंद्र के खुलने का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मर्म चिकित्सा और योग के संबंध में विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

आपकी सरकार
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मर्म चिकित्सा और योग के संबंध में विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी को दो मिनट का मौन रखकर श...