Monday, October 12News That Matters

आपकी सरकार

सोशल मीडिया पर झूठ, भ्रम और एआई जनरेटेड दुष्प्रचार के जरिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि धूमिल करने की साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

आपकी सरकार
सोशल मीडिया पर झूठ, भ्रम और एआई जनरेटेड दुष्प्रचार के जरिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि धूमिल करने की साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा है कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए वन्यजीव हमलों को लेकर और हाल ही में हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को तूल देकर कुछ तथाकथित लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जेनरेटेड अनाप-शनाप पोस्ट डालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर लोगों को भ्रमित की नापाक हरकतें कर रहे हैं। ऐसा घृणित कार्य करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों के विरुद्ध शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी।   श्री महार...

50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

आपकी सरकार
    50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन तथा अन्य विभागों की 6940 करोड़ की कुल 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी है।   मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर प्रत्येक...

धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका, 

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका,   उत्तराखंड की राजनीति में आजकल दो तस्वीरें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं एक तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की थी, जो खराब मौसम और बारिश के बावजूद भीमताल और नैनीताल में जनता तथा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित अल्मोड़ा/पौड़ी दौरा नहीं हो सका और उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को नेतृत्व शैली और जनसंपर्क के नजरिए से देख रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी ने कई मौकों पर विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के बीच पहुंचकर अपनी कार्यशैली का परिचय दिया है। भाजपा नेताओं के अनुसार, राज्य में आपदा के समय भी मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे हैं। ...

धामी सरकार का चम्पावत और उत्तरकाशी को बड़ा तोहफा, मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृति

आपकी सरकार
  धामी सरकार का चम्पावत और उत्तरकाशी को बड़ा तोहफा, मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने हेतु ₹ 8.54 करोड के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विधानसभा प...

मुख्यमंत्री धामी की पर्यावरणीय सोच को मिला विस्तार, एमडीडीए ने रायपुर क्षेत्र में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी की पर्यावरणीय सोच को मिला विस्तार, एमडीडीए ने रायपुर क्षेत्र में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी किनारे खाली पड़ी भूमि पर एमडीडीए द्वारा लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारो...

मुख्यमंत्री धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के सुधारीकरण के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत किए

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के सुधारीकरण के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत किए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 तथा नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं व किसानों केी आर्थिकी में सुधार आदि के लिए कुल ₹ 213 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के वर्ष 2026 में नन्दादेवी राजजात यात्रा के अन्तर्गत नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग के किमी0 01 से 10 तक मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.68 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला व्यवस्था में पुलिस प्रशासन हेतु प्र...

मुख्यमंत्री धामी ने कृष्णा वट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कृष्णा वट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके। इस विशेष उद्यान के निर्मा...

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार

आपकी सरकार
'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार विदेशी तस्कर मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और पूछताछ में उन्होंने कोकीन को दिल्ली से लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की ह...

मुख्यमंत्री धामी बोले – मेयर केवल शहर के प्रथम नागरिक नहीं, बल्कि जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के सच्चे प्रतिनिधि हैं

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी बोले – मेयर केवल शहर के प्रथम नागरिक नहीं, बल्कि जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के सच्चे प्रतिनिधि हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागर...

मुख्यमंत्री धामी का फैसला, आस्था पथ ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण के लिए 35.78 करोड़ स्वीकृत

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी का फैसला, आस्था पथ ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण के लिए 35.78 करोड़ स्वीकृत       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्मा...