Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

शिशु मृत्यु दर घटाने को चलेगा जागरूकता अभियानः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
शिशु मृत्यु दर घटाने को चलेगा जागरूकता अभियानः डॉ0 धन सिंह रावत संस्थागत प्रसव के लिये गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करेंगी आशाएं टीबी मुक्त उत्तराखण्ड के लिये 16 अगस्त से चलेगा विशेष अभियान देहरादून, 27 जुलाई 2022 सूबे में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को आशाओं के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिये प्रेरित किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिये नर्सिंग स्टाफ एवं आशाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश को वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त करने के लिये 16 अगस्त से आगामी 15 दिनों तक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह र...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा प्राची श्रीवास्तव ने सी.ए. परीक्षा में मारी बाजी ए.आई.आर. ऑल इण्डिया रैंक 9 रही

Uncategorized
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा प्राची श्रीवास्तव ने सी.ए. परीक्षा में मारी बाजी ए.आई.आर. ऑल इण्डिया रैंक 9 रही देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा की पूर्व छात्रा प्राची श्रीवास्तव ने सी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन का नाम रौशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के गुरुजनों, माता-पिता व सहपाठी छात्र-छात्राओं को दिया है। प्राची ने कहा कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की गुणवत्तापरक शिक्षा व अनुशासित माहौल ने एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं को समाज में सम्मानजनक पहचान दिलवाई है। छात्र-छात्राओं के सर्वागीण व्यक्तित्व विकास में इस सकारात्मक वातावरण की अहम भूमिका रहती है। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रा प्राची को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल लङाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी पढे पूरी ख़बर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल लङाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी पढे पूरी ख़बर   कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लङाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद... 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बतला दिया था कि उसके रहते हुए, तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि भार...

गैरसैंण को शीघ्र मिलेगा उप जिला चिकित्सालयः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
गैरसैंण को शीघ्र मिलेगा उप जिला चिकित्सालयः डॉ0 धन सिंह रावत नए भवनों के निर्माण के लिये शासन ने स्वीकृत की 306 लाख की धनराशि अगले माह से शुरू होगा निर्माण कार्य* *माह अगस्त में होगा महिला बेस अस्पताल सिमली का लोकार्पण*   प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को शीघ्र उप जिला अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है, जिसके लिये सरकार ने 306.28 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसका निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त माह में कर दी जाएगी। उप जिला अस्पताल बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को गैरसैंण में ही बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो जायेंगी। इसी क्रम में आगामी अगस्त माह में सिमली में राजकीय महिला बेस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जायेगा। जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी राहत मिलेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे की स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को किया नमन

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को किया नमन देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि। उत्तराखण्ड में देश के लिये बलिदान देने की रही है परम्परा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...

उत्तराखंड राज्य में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है तो वही, अब प्रदेश में डेंगू का खतरा भी मंडराने लगा है।

Uncategorized
उत्तराखंड राज्य में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है तो वही, अब प्रदेश में डेंगू का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि, नगर निगम की ओर से डेंगू के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों को घर में साफ सफाई रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है तो वही आने वाले समय में डेंगू के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। ताकि डेंगू के खतरे को देखते हुए अभी से ही स्वास्थ्य महकमा अपनी तमाम व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर लें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक की ओर से जारी किए गए गाइड लाइन के अनुसार उत्तराखण्ड में मच्छर जनित रोग डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है और राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना “उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेगू) विनियम 2019” को 27 सितम्बर 2021 को जारी की जा चुकी ह...

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।

Uncategorized
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया जाने क्या कुछ रहा ख़ास

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया जाने क्या कुछ रहा ख़ास   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य  सरकार प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये "विकल्प रहित संकल्प" का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास में  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 21 वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक होने के सपने को साकार करने हेतु उत्तराखण्ड @2025 एवं @2030 का दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री न...

उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में जेम (GeM) पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से क्रय की व्यवस्था लागू

Uncategorized
उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में जेम (GeM) पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से क्रय की व्यवस्था लागू *सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासनादेश जारी* *सरकारी खरीद में पारदर्शिता व मितव्ययिता इसका उद्देश्य* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शासन प्रशासन में पारदर्शिता व मितव्ययिता लाने के निर्देश पर उत्तराखण्ड के शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, जेम (GeM) पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से खरीदने की व्यवस्था को लागू किया गया। सचिव वित्त श्रीमती सौजन्या द्वारा इसके लिये सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं । सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि राज्य के समस्त सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों/निगमों / स्थानीय निकायों / स्वायत्तशासी संस्थाओं आदि में अधिक से अधिक सामग्री व सेवाओं क...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक आयोजित की गई ये सब कुछ रहा ख़ास

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक आयोजित की गई ये सब कुछ रहा ख़ास मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के उद्देश्य से बने इस आयोग को नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाए। आयोग की सिफारिशों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिया, जिसमें आयोग के सदस्य भी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक ग्राम एक सेवक की अवधारणा पर कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य के विकास से संबंधित नये विषयों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग तब तक...