Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत सूबे में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में किया आमंत्रित फ्री डायलिसिस व आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की दी जानकारी कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज देने पर केन्द्रीय मंत्री का जताया आभार     सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। डॉ0 रावत ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत राज्य को जारी रूपये 1129.35 करोड़ के बजट एवं निःशुल्क बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर केन्द्रीय स्...

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था कोटद्वार में श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ पैरामैडिकल का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा

Uncategorized
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था कोटद्वार में श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ पैरामैडिकल का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा ऋतु खूण्डूरी भूषण खूण्डूरी करेंगी पैरामैडिकल कॉलेज का शुभारंभ कोटद्वार अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने में सहयोगी बनेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्प...

भाजपा दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- धामी

Uncategorized
भाजपा दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- धामी   भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 'चुनाव प्रबंधन' विषय पर कहा कि भाजपा संगठन माइक्रो मैनेजमेंट पर काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था बीजेपी संगठन के लिए नई बात नहीं है लेकिन एक बात नई है। वह है जमीनी स्तर के चुनाव प्रबंधन यानी बूथ मैनेजमेंट को हर प्रकार से सोशल मीडिया से जोड़ दिया जाना। इसके जरिए लगभग लाखो कार्यकर्ताओं (पन्ना प्रमुखों )को सक्रिय किया जाना है। इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव जमीनी कार्यकर्ताओं पर भी पड़े, इसके लिए भी ये रणनीति बनाई गई है। पार्टी के महामंत्री (संगठन) ने अपने संबोधन में कहा कि कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में कोशिश ये रहती है कि सिर्फ पौधे की पत्तियों में ऊपर से ही पानी न डाला जाए उसको जड़ से स...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल ने उठाये महत्वपूर्ण कदम

Uncategorized
विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल ने उठाये महत्वपूर्ण कदम कुलपति पद पर चयन के लिए पैनल में चयनित सभी अभ्यर्थियों के पारदर्शी साक्षात्कार की व्यवस्था प्रारम्भ पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए साक्षात्कार की वीडियो रिकार्डिंग *विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद की बैठकों की वीडियो रिकार्डिंग के निर्देश।* *विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की वीडियो रिकार्डिंग के निर्देश।*   राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल सपोर्ट सिस्टम का प्रयोग करने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। हाल ही में उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद...

राज्य में भारी बरसात के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर राज्य की स्थिति का जायजा लिया पढे पूरी रिपोर्ट

Uncategorized
राज्य में भारी बरसात के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर राज्य की स्थिति का जायजा लिया पढे पूरी रिपोर्ट   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है। आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए। किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न हो। इसमे कोई बहाना नहीं चलेगा। अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें। किसी तरह की असावधानी न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक कर लिया जाए। संचार नेटवर्क में कोई समस्या न आए इसके लि...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार घाट पर शिव भक्तों का स्वागत उनके चरण धोकर एवं गंगाजली देकर किया ,कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री रख रहे हैं पूरी नजर..

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार घाट पर शिव भक्तों का स्वागत उनके चरण धोकर एवं गंगाजली देकर किया ,कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री रख रहे हैं पूरी नजर..     उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डामकोठी में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री आराधना जौहरी ( से. नि. आई०ए०एस ) द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक BEYOND THE MISTY VEIL , Temple Tales OF Uttarakhand का विनोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री आराधना जौहरी ( से. नि. आई०ए०एस ) द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक BEYOND THE MISTY VEIL , Temple Tales OF Uttarakhand का विनोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका सुश्री आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पुस्तक की सामग्री से जाहिर होता है कि लेखिका ने इसमें कितनी मेहनत की है। देवभूमि उत्तराखण्ड के पौराणिक मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें अपनी संस्कृति और माइथोलाॅजि के बारे मे अवगत कराती है। लेखिका सुश्री आराधना जौहरी जी ने अपने सेवाकाल में बतौर नैनीताल डीएम बहुत से विशिष्ट कार्य क...

उत्तराखंड /कोटद्वार के दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही महिला की दुःखद मौत. घर पर कोहराम सदमे में परिवार…

Uncategorized
उत्तराखंड /कोटद्वार के दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही महिला की दुःखद मौत. घर पर कोहराम सदमे में परिवार... उत्तराखंड में कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई thi...

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बाढ़ को लेकर 30 गावों में रेड अलर्ट, गंगा सहित कई नदियां उफनाईं.. कई जिलों में डीएम ने किए छुट्टी के आदेश जारी.. सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश …

Uncategorized
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बाढ़ को लेकर 30 गावों में रेड अलर्ट, गंगा सहित कई नदियां उफनाईं.. कई जिलों में डीएम ने किए छुट्टी के आदेश जारी.. सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश ... उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हरिद्वार प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। दो दिन तक भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन में हलचल मचा दी। आपदा की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गंगा और सोलानी नदी के किनारे के आसपास के चालीस से अधिक गांवों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आपदा में राहत एवं बचाव की तैयारी भी कर ली गई है। हरिद्वार जिले में अभी तक एकाध बार ही ढंग से बरसात हुई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को हरिद्वार सहित कई जिलों में बेतहाशा बारिश होने की चेतावनी दी है। चेतावनी से ...

काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने किया।

Uncategorized
काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने किया। दिनाँक 19 जुलाई, काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि यह 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 19 से 21 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक , वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों भाजपा की कार्यपद्धति, सहित केंद्र ...