Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर @ 2047’ के समापन समारोह कार्यक्रम में पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया।

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य - पावर @ 2047’ के समापन समारोह कार्यक्रम में पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया। एनटीपीसी की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण एवं नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल को भी प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक नए कार्यों की शुरुआत हुई है। एक नई कार्य संस्...

खाद्य तेलों में मिलावट के खिलाफ चलेगा अभियानः डॉ0 धन सिंह रावत*

Uncategorized
*खाद्य तेलों में मिलावट के खिलाफ चलेगा अभियानः डॉ0 धन सिंह रावत* *प्रदेशभर में एक अगस्त से पखवाड़े भर संचालित होगा विशेष कार्यक्रम* *सार्वजनिक की जाएगी खाद्य तेल के नमूनों की जांच रिपोर्ट* *सूबे में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग बढ़ाने के दिये निर्देश*     सूबे में खाद्य तेलों में मिलावट के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अंतर्गत पैन इण्डिया कार्यक्रम के तहत संचालित किया जायेगा। जिसकी शुरुआत प्रदेशभर में आगामी एक अगस्त से की जाएगी। एक पखवाड़े तक संचालित इस अभियान के तहत राज्यभर से खाद्य तेलों के नमूने एकत्रित किये जायेंगे, जिन्हें जांच के लिये भेजा जायेगा। विभागीय जांच के उपंरात इकट्ठा किये गये खाद्य तेल के सैंपल रिपोर्ट सार्वजनिक की जा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी में स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के द्वारा आयोजित “Shot on my drone ” प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी में स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के द्वारा आयोजित "Shot on my drone " प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता 22 जून को आयोजित की गयी थी जिसमे सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नितिन छाबरा (रुद्रपुर ), द्वितीय स्थान अमित कुमार सिंह (नैनीताल ), तथा तृतीय स्थान नितेश अग्रवाल (देहरादून ) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तरखंड सरकार DARC के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग कराएगा तथा समस्त ड्रोन पायलटों को "ड्रोन मित्र" के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगा....

उत्तराखण्ड बनेगा हिमालयी राज्यों के लिए विकास का माॅडल* सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरूरी

Uncategorized
*उत्तराखण्ड बनेगा हिमालयी राज्यों के लिए विकास का माॅडल* सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरूरी इंटिग्रेटेड एप्रोच अपनानी होगी, आपसी सहयोग से विकास की राह पर बढें चम्पावत को आदर्श जिला बनाने के संबंध में संवाद कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना है। मुख्यमंत्री, सीएम कैम्प कार्यालय में चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालय क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए सतत विकास की रू...

वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में करें काम : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में करें काम : सीएम पुष्कर सिंह धामी दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र बनाने के निर्देश ड्रग्स सप्लाई पर प्रहार के साथ बच्चों व युवाओं की काउंसिलिंग की हो व्यवस्था मुख्यमंत्री ने सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन (NCORD) की बैठक में दिये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें। मुख्यमंत्री सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन (NCORD) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य करना है। वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। एक ओर जहां ड्रग्स सप्लायर्स पर कङा प्रहार करना है, वही दूसरी ओर बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को जी.ओ.सी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को जी.ओ.सी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की। उन्होंने जानकारी दी कि चंपावत में आर्मी कैंटीन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण से चंपावत एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के सेना से जुड़े लोगों और उनके परिवारजनों को काफी सुविधा मिलेगी। चंपावत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों द्वारा चंपावत में कैंटीन की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के चम्पावत भ्रमण के दौरान मांग की गई थी। चम्पावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीओसी उत्तराखंड सब एरिया से चंपावत की इस समस्या के समाधान के लिए वार्ता की थी।...

श्रीनगर में शीघ्र होगा एलिवेटेड रोड़ का निर्माणः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
श्रीनगर में शीघ्र होगा एलिवेटेड रोड़ का निर्माणः डॉ0 धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, विधानसभा क्षेत्र में जल्द पूरा करें सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुप्रतिक्षित मैरीन ड्राइव एलिवेटेड बाई पास रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। श्रीनगर से बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुये बैजरों मोटर मार्ग एवं बुआखाल से सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने...

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया

Uncategorized
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौध रोपण भी किया देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जिस ऊर्जा एवं उत्साह से भाग ले रहे हैं, देहरादून को क्ली...

27 जुलाई तक चार धाम यात्रा में उमड़ा 27,79,001( सत्ताईस लाख उन्नासी हजार एक ) भक्तों का सैलाब

Uncategorized
27 जुलाई तक चार धाम यात्रा में उमड़ा 27,79,001( सत्ताईस लाख उन्नासी हजार एक ) भक्तों का सैलाब   उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 27 जुलाई शाम तक 1015252 • आज शाम 4 बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 1976 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 27 जुलाई शायं तक 949322 (हेलीकॉप्टर से 86631 तीर्थयात्री भी शामिल) • श्रद्धालु जिन्होने आज 4 बजे तक दर्शन किये -2865 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 27 जुलाई तक 458336 • आज शाम तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 644 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 27 जुलाई तक 353226 • आज दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 365 • 27 जुलाई शाम तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का...

मुख्यमंत्री से पीपीएस एशोशियेशन के पदाधिकारियों ने की भेंट

Uncategorized
मुख्यमंत्री से पीपीएस एशोशियेशन के पदाधिकारियों ने की भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। तथा रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पीपीएस कैडर रिव्यु के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को सफल कांवड़ यात्रा के सफल संचालन की भी बधाई दी। इस अवसर पर एसोसियेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरजीत सिंह पंवार, उपाध्यक्ष स्वप्र किशोर सिंह, राकेश देवली, श्रीमती शाहजहां अंसारी, डाक्टर जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र आर्य, रेनू लोहानी, महेश चन्द्र बिजोला एवं विवके कुटियाल आदि उपस्थित थे।...