Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा- मुख्यमंत्री *विजिलेंस का 2 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा।*

Uncategorized
देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा- मुख्यमंत्री *विजिलेंस का 2 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा।* *विजिलेंस के ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एव...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में काम कर रहे उद्योग ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडर है। राज्य सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स फ्रेंडली वातावरण बनाने के लिए बहुत से सुधार किये गये हैं।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में काम कर रहे उद्योग ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडर है। राज्य सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स फ्रेंडली वातावरण बनाने के लिए बहुत से सुधार किये गये हैं।   इसी का परिणाम है कि पिछले एक वर्ष में 9 हजार करोड़ से अधिक का निवेश राज्य में हुआ है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में हम एचीवर्स की श्रेणी मे आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर, नीति सुधार व सरलीकरण मे काफी काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर सम्भव नीतिगत व रेगुलेटरी सुधार करने के लिये तत्पर है। औद्योगिक क्षेत्रों में मैप एप्रूवल सीडा के माध्यम से कराए जाने की औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एमएसएमई के तहत छोटे छोटे औद्...

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के पौराणिक पैदल मार्ग पर आधारित डॉक्यमेंट्री फिल्म व पुस्तक ‘‘वॉकिंग टू द गॉड’’ का किया विमोचन

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के पौराणिक पैदल मार्ग पर आधारित डॉक्यमेंट्री फिल्म व पुस्तक ‘‘वॉकिंग टू द गॉड’’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में चारधाम यात्रा के पैदल मार्ग पर आधारित डॉक्यमेंट्री फिल्म व पुस्तक वॉकिंग टू द गॉड का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास परिषद् द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालो को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालया के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यीय दल ने चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1170 किलोमीटर का सफर तय किया। अभियान के तहत 25 सदस्यों की विशिष्ट टीम ने 51 दिनों तक पुराने चार धाम और शीतक...

15 अगस्त से पहले मिलेगी 449 प्रवक्ताओं को तैनाती: डॉ0 धन सिंह रावत*

Uncategorized
*15 अगस्त से पहले मिलेगी 449 प्रवक्ताओं को तैनाती: डॉ0 धन सिंह रावत* *कहा, दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में मिलेगी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति* बीमार शिक्षकों को अनुरोध के आधार पर इच्छित स्थान पर तैनाती के निर्देश आगामी 15 अगस्त से पहले विभिन्न विषयों के 449 प्रवक्ताओं को तैनाती दी जायेगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में प्रथम तैनाती दी जायेगी। जिसके निर्देश विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दिए गये हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों को अनुरोध के आधार पर इच्छित स्थानों पर शीघ्र तैनाती के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय देहरादून में विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ0 रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से विभिन्न विषयों में चयनित 449 प्रवक्ताओं को आगामी 15 अगस्त से ...

उत्तराखंड से बड़ी ख़बर :मंकी पॉक्स को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने जारी की गाइडलाइन…

Uncategorized
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर :मंकी पॉक्स को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने जारी की गाइडलाइन... देश में मंकी पॉक्स के कुछ गिने चुने मामले सामने आने के बाद से ही केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सभी राज्यों को मंकी पॉक्स के संबंध में गाइडलाइन जारी करने और अभी से ही तैयारिया करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी करने के साथ ही एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों और प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र लिखकर अभी से ही सभी तैयारियों को मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। हालाकि, इस संबंध में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के डायरेक्टर आर राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए है। आपको बता दे कि मंकीपॉक्स, एक वायरल जूनोटिक बीमारी है जो मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होती है। विश्व स्वास्थ्य...

उत्तराखण्ड राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ डीजीपी उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन पढ़े पूरी ख़बर

Uncategorized
उत्तराखण्ड राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ डीजीपी उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन पढ़े पूरी ख़बर *सरकारी/निजी भूमि व भवनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने ऐसे भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर करने, गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का अधिग्रहण करने तथा इनकी हिस्ट्रीसीट खोले जाने एवं इनके लाईसेन्सी शस्त्रों को भी निरस्त करने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया है। *चिन्हित भू-माफियाओं का थाना, जनपद तथा परिक्षेत्र स्तर पर रजिस्टर (डेटाबेस) तैयार कर उसे अध्यावधिक रखने एवं अन्य जनपदीय प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर इनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही की मासिक सूचना नियमित रूप स...

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण न दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की ..इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Uncategorized
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण न दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की ..इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी नई दिल्ली 2 अगस्त: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी| इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया। श्री संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुङें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अप...

चमोली : गोपेश्वर के ग्वाड़ गांव के निखिल ने दसवी क्लास से ही इंटरनेट की दुनिया में अपना कदम रख लिया था जो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं इनके बारे में नहीं पड़ा तो फिर क्या पड़ा

Uncategorized
About Nikhlesh Kunwar इनका शार्ट नाम निखिल है, दसवी क्लास से ही इन्होने इंटरनेट की दुनिया में अपना कदम रख लिया था उस समय टाटा डोकोमो का वाकी टॉकी आता था तब निखिल ने रात को दस -बारह बजे वाले समय पर इंटरनेट से वेबसाइट डेवलपमेंट और ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी ढूंढ़ना शुरू कर दिया था. इनको इंटरनेट का बहुत बड़ा दीवानापन सा हो गया था और आज भी है इन्होने कई सालो तक अपने नॉलेज को ग्रो करने के लिये हर दिन 18 घंटो लैपटॉप पे काम करके अपने नॉलेज को ग्रो किया, नयी नयी जानकारी ढूंढा और उसे गहराई से समझा । जिसका फल उन्हें उनकी मेहनत और लगन से मिल गया - वह पिछले 14+ ईयर से इस इंटरनेट की दुनिया में कई स्टूडेंट्स को अपनी कंपनी में जॉब दे चुके है और 3500+ क्लाइंट्स के साथ काम कर चुके है, इनका ऑफिस देहरादून में नेहरू कॉलोनी में है जहां इनकी 20+ एम्प्लोयी की टीम है. इन्होंने शुरुवात सिर्फ वेबसाइट डेवलपमेंट से ...

यमकेश्वर विधानसभा के लोकप्रिय नेता और द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा ने अधिकारियों को कहा कार्य प्रणाली में लाओ सुधार जनता के कार्य को टालने की बजाय जल्द हो समस्या का समाधान

Uncategorized
यमकेश्वर विधानसभा के लोकप्रिय नेता और द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा ने अधिकारियों को कहा कार्य प्रणाली में लाओ सुधार जनता के कार्य को टालने की बजाय जल्द हो समस्या का समाधान   आज क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक जनरल विपिन रावत सभागार में प्रमुख महेन्द्र राणा की अध्यक्षता में शुरू हुई इससे बैठक से पहले प्रमुख महेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पौडी डा0 जोगदांडे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे द्वारा विकासखण्ड परिसर में हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत फल-पौध रोपण कार्य किया गया। बैठक में विभागवार समीक्षा की गयी। प्रमुख महेन्द्र राणा ने जिलाधिकारी पौडी डा0 जोगदांडे एवं मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे को द्वारीखाल क्षेत्र पंचायत में प्रथम बार प्रतिभाग करने पर शाल ओढाकर सम्मानित किया। प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में सभी जन प्रतिनिधियों/अध...