Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी का बयान भर्ती प्रक्रिया फिर होगी प्रारंभ प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का बयान भर्ती प्रक्रिया फिर होगी प्रारंभ प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारे भाई बहन जो परीक्षार्थी है उनकी परीक्षाओं में कोई विलम्ब न हो, साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिये लम्बित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी जिसमें समूह ग के 7 हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होनी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्ती के प्रकरणों में पायी गई अनियमितताओं की...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित, 35 हजार करोङ के एमओयू धरातल पर क्रियान्वित, कोविड काल में वर्ष 2020 से 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं में उत्पादन प्रारंभ

Uncategorized
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित, 35 हजार करोङ के एमओयू धरातल पर क्रियान्वित, कोविड काल में वर्ष 2020 से 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं में उत्पादन प्रारंभ *निवेशक ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडरः सीएम धामी* मुख्यमंत्री . पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड निवेशक सम्मान समारोह के दौरान निवेशकों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। *रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़े* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेशकों ने उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है। प्रदेश की आर्थिकी व राजस्व को बढ़ाने में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का योगदान अमूल्य है। आप सभी हमारे ब्राण्ड अम्बेसडर है। उत्तराखण्ड योग, आध्यात्म एवं आयुष की भूमि है। उत्तराखण्ड औद्योगिक विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा ह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा की जो अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित करता है, उनका जीवन सफल होता है। हमारी ये बालिकाएं अपनी शिक्षा सुगमता से ग्रहण कर सके, उनके लिए अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह आश्रय गृह मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं। राज्य में राष्ट्री...

वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी एसटीएफ का ऑपरेशन शुरू ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Uncategorized
वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी एसटीएफ का ऑपरेशन शुरू ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार   साइबर थाना देहरादून पर वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर दिनांक 4-9- 22 को मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है । इस क्रम में आज एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है । अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई है। आज एसटीएफ द्वारा इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है। *1..प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार* *2....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में 5 सितंबर ‘सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में 5 सितंबर 'सल्ट क्रान्ति' के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खुमाड़, सल्ट में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने *तहसील परिसर सल्ट से खुमाड़, सल्ट में भव्य शहीद स्मारक बनाए जाने ,5 सितम्बर शहीद दिवस पर आयोजित मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी शहीद चूडामणि राजकीय इण्टर कालेज खुमाड़ मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने की घोषणा की।* इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने शक्तिपीठ भीना देवी मन्दिर के सम्पर्क मार्ग के अवशेष भाग का नव निर्माण किए जाने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औनेड़ी तराड का नव भवन निर्माण किए जाने, राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में सिविल ट्रेड की स्वीकृति प्रदान किए जाने, राजकीय आदर्श विद्याल...

सीएम ने कहा, व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर राज्य सरकार विचार कर भू – कानून में संशोधन करेगी

Uncategorized
भू - कानून के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी रिपोर्ट ,सीएम ने कहा, व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर राज्य सरकार विचार कर भू - कानून में संशोधन करेगी   *समिति ने अपनी रिपोर्ट में दी 23 संस्तुतियां* सीएम ने कहा, व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर राज्य सरकार विचार कर भू - कानून में संशोधन करेगी* राज्य में भू - कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय - विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समिति के अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री सुभाष कुमार, समिति के सदस्य व श्री बदरी...

वन दरोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में आज केस दर्ज ,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Uncategorized
वन दरोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में आज केस दर्ज ,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश के क्रम में आज एक और बड़ी कार्रवाई हुई है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती की जांच कराने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया था। डीजीपी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी गई। उपरोक्त निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ ने परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने पर वन दरोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में आज केस दर्ज किया है मुख्यमंत्री धामी ने लगातार ज़ीरो टॉलरन्स ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता न करने की बात कही है। उन्होंने कहा है *भर्ती प्रक्रिया में यदि कोई अनियमितता है तो इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।कोई भी दोषी बख्शा ...

बिना किसी लाव लश्कर के पैदल जनता के बीच निकल गए धामी*

Uncategorized
*बिना किसी लाव लश्कर के पैदल जनता के बीच निकल गए धामी* सीएम पुष्कर सिंह धामी के एक के बाद एक बड़े निर्णय से जहां एक ओर उनकी छवि कुशल प्रशासक के रूप में देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के लगातार पहाड़ी क्षेत्रों के दौरे के के दौरान सादगी के साथ आम जनता से जनसंवाद उनकी मिलनसारिता, संवेदनशीलता और सादगी को दर्शाता है। सीएम धामी प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जो खुद को मुख्यमंत्री की बजाय मुख्यसेवक कहते हैं। वे जब भी जिलों में दौरों पर जाते है, बिना लाव लश्कर के प्रोटोकॉल की प्रवाह किए बग़ैर हर समय जनता के बीच मौजूद रहते हैं। युवा मुख्यमंत्री धामी को जहां भी मौका मिलता है वह जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करते हैं और कामकाज का फीडबैक लेते हैं। ताज़ा मामला मुख्यमंत्री धामी के बागेश्वर दौरे से जुड़ा है।मुख्यमंत्री धामी गरुड़ क्षेत्र में रविवार सुबह भ्रमण के दौरान बड़े ही सरल ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मां कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली, गरुड़ में आयोजित नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मां कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली, गरुड़ में आयोजित नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां कोट भ्रामरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।     उन्होंने डॉ. बी आर अंबेडकर जी की प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र हेतु कोट भ्रामरी मेले हेतु फंड की व्यवस्था, बागेश्वर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गरूड़ में कम्प्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड की स्वीकृति प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजे जाने, पी०जी०कॉलेज, गरूड में शिक्षा सत्र 2022-23 से विभिन्न विषयों की कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति किए जा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ₹316.91 लाख की लागत से बने बागनाथ मन्दिर से नुमाईषखेत को जोड़ने वाले पुल, एवं बागनाथ मंदिर में धर्मशाला का निर्माण एवं रेनोवेशन का कार्य तथा छत पर काले रंग की पटाल व क्लेडिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडिया,भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।...