Friday, May 29News That Matters

Author: admin

पौड़ी : जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स पर जानलेवा हमला , अब मामला लगा है गर्माने, डॉक्टर्स ने की हड़ताल ,दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हुई परेशानी पढ़े पूरी ख़बर

Uncategorized
पौड़ी: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की हुई पिटाई, अब मामले लगा है गर्माने डॉक्टर्स ने की हड़ताल ,दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हुई परेशानी पढ़े पूरी ख़बर     उत्तराखंड के पौड़ी में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की पिटाई का मामला गर्माने लगा है. नाराज डॉक्टर्स बुधवार को हड़ताल पर चले गए हैं जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई वैसे आज से फिर से सभी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट आएगी दरअसल, हाल ही में जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टर्स ओर पीजी हॉस्टल के मालिक से उनका विवाद हो गया जिसके बाद हॉस्टल की मालिक ने उन पर जानलेवा हमला कर डाला ऐसा आरोप है जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए. वही डॉक्टर्स की शिकायत पर पीजी गेस्ट हाउस के मालिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं इस बारे में बा...

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण हेतु अधिसूचना का कांग्रेस ने किया विरोध

Uncategorized
हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण हेतु अधिसूचना का कांग्रेस ने किया विरोध रविवार को कांग्रेस मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना का पुरजोर विरोध किया है । गणेश गोदियाल ने कहा के जब तक प्रदेश में चुनाव गतिमान है और नई सरकार का गठन नहीं हो जाता ऐसे में नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है ।   श्री रावत ने कहा राज्य में जब आदर्श आचार संहिता लगी हुई है तो ऐसे में आरक्षण को लेकर जारी की गई अधिसूचना से हरिद्वार जिले के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और दोनों ने ही इस मुद्दे पर हरिद्वार के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों काजी निजामुद्दीन ममता राकेश फुरकान सतपाल ब्रह्मचारी इत्यादि के साथ सलाह करी। दोनों कांग्रेस नेताओं ...

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला,कहा महंगाई-बेरोजगारी राेकने में सरकार फेल

Uncategorized
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपत्तियों और उद्योगपत्तियों की सरकार है। भाजपा कार्यकाल में गरीबों का बहुत बुरा हाल हो गया है। दावा किया है विधानसभा चुनाव 2022 के बाद कांग्रेस पुन: उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन उधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से गरीब लोग ज्यादा त्रस्त हैं। खाने-पीने की चीजों में जबरदस्त उछाल हुआ है। महंगाई से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए प्रियंका का कहना था कि बीजेपी ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। बीजेपी ने काम करने की जगह विज्ञापन पर काम किया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही बीजेपी का डबल इंजन ठप ह...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग ने भाजपा को दी सावधान रहने की चेतावनी

Uncategorized
चुनाव आयोग (ईसी) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में अब उत्तराखंड भाजपा को भविष्य में और अधिक सावधान रहने की चेतावनी दी है। आयोग ने पार्टी को आचार संहिता के सभी प्रावधानों का पालन करने की सलाह दी है। पिछले हफ्ते, चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ कर ट्वीट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई को नोटिस जारी किया था। बुधवार को जारी चुनाव आयोग के एक आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड भाजपा की ओर से यह कहा गया कि ट्वीट का उद्देश्य न तो आदर्श आचार संहिता के किसी प्रावधान का उल्लंघन करना था। और न ही धर्म, जाति, जाति और भाषा के आधार पर समूहों के बीच कोई मतभेद पैदा करना था। पैनल को बताया कि ट्वीट को उसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटा दिया गया है। चुनाव आयोग को उत्तराखंड भाजपा का जवाब संतोषजनक नहीं लगा है। आयोग ने अपने आदे...

उत्तराखंड में एक वरिष्ठ नेता का ऑडियो वायरल,प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि इन दिनों जो आडियो वायरल हो रहा है, उसे हम आप परिवार के साथ नहीं सुन सकते हैं, लेकिन उसमें आवाज किसकी है, ये पूरे उत्तराखंड को पता चल गया है। ये आवाज एक रावण की है, जो दशरथ का वेश धारण करता है

Uncategorized
उत्तराखंड में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का महिला के साथ अश्लील बात करने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साथा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डा. शमा ने देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए इस मुद्दे को लपक लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ऐसा ही चरित्र है। चुनाव के नतीजों के बाद इस आडियो की जांच कराई जाएगी। जिसकी भी आवाज है, उसे जेल जाना पड़ेगा। प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि इन दिनों जो आडियो वायरल हो रहा है, उसे हम आप परिवार के साथ नहीं सुन सकते हैं, लेकिन उसमें आवाज किसकी है, ये पूरे उत्तराखंड को पता चल गया है। ये आवाज एक रावण की है, जो दशरथ का वेश धारण करता है। वो कई बार रामलीला में दशरथ की एक्टिंग करता है। वो दशरथ नहीं है, वो रावण है। वो उत्तराखंड में भाजपा सरकार में मंत्री भी है। ये मैं नहीं कह रहा हूं, उस आडियों ...

सरकार बनने पर उत्तराखंड के गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी काँग्रेस पार्टी

Uncategorized
सरकार बनने पर उत्तराखंड के गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी काँग्रेस पार्टी देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काँग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों को 40000 रुपये प्रतिवर्ष न्याय स्वावलंबन राशि के तौर पर प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई दर में 30 प्रतिशत बढोतरी हुई है जो कि देश की महंगाई दर से अधिक है। यदि उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ एवँ सरसों के तेल आदि जरूरत की चीजों की ही बात की जाए के इनके दामों में लगभग 100 प्रतिशत तक इज़ाफ़ा हुआ है। गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत...

अपना उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता हर दा ने कहा इन जनप्रतिनिधियों को दंडित नही करने का दुष्प्रभाव उत्तराखंड भुगत रहा है।

Uncategorized
अपना उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता ओर  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कहते है कि दल बदल के 3 कारण हो सकते हैं, पहला वैचारिक कारण, दूसरा पारिवारिक कारण और तीसरा कारण आर्थिक या पदों का प्रलोभन। उत्तराखंड में कुछ लोगों ने पारिवारिक कारणों से, कुछ ने वैयक्तिक मतभेदों के बहुत गहरे होने के कारण, मगर दो-तीन को छोड़कर अधिकांश लोगों ने धन व पद के प्रलोभन के कारण दल-बदल किया और इस बात के गवाह कई लोग हैं, जिनको ऐसा प्रलोभन भी दिया गया जो धन व पद प्रलोभन के आधार पर दलबदल है, वो सामाजिक, राजनैतिक अपराध है, संसदीय लोकतंत्र पर कलंक है। ऐसा अपराध जिस दल से दल-बदल होता है, वो दल तो केवल एक बार रोता है और जिस दिन में वो लोग जाते हैं, वो दल कई-कई बार रोता है और अभी तो भाजपाई लोग केवल रो रहे हैं और देखिएगा आगे आने वाले दिनों में कुछ खांठी के भाजपाई, संघी सब खून के आंसू रोएंगे। कांग्रेस तो उदार पार्टी है, यदि ...

भोले का फौजी नाम से फेमस कर्नल की दो टूक 48 घन्टे में हम बना देंगे वैली ब्रिज सरकार मौका दे ( लोग परेशान है 5 दिन से ) रानीपोखरी में टूटा है महत्वपूर्ण पुल

Uncategorized
*रानीपोखरी में टूटे महत्वपूर्ण पुल को लेकर कर्नल कोठियाल ने कहा, सरकार मौका दे तो, 48 घंटे में बना देंगे वैली ब्रिज - कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ट नेता* *48 घंटे में तैयार कर शुरू कर देंगे आवाजाही, राजनीति से हटकर लोगों की समस्या को देखते कर्नल कोठियाल ने सरकार को दिया सुझाव - कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ट नेता* *जनहित और उनकी समस्या सबसे ऊपर,सरकार मौका दे तो 48 घंटे में केदारनाथ की तर्ज पर पुल होगा तैयार:कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ट नेता* देहरादून आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने रानी पोखरी में पिछले 5 दिनों से टूटे पुल पर लोगों की समस्या को देखते हुए एक बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री से कहा, अगर सरकार हमें जिम्मेदारी दे, तो हम 48 घंटों के भीतर भानियावाला में एक वैकल्पिक पुल तैयार कर देंगे,ताकि वहां से लोगों की आवाजाही शुरु हो सके। उन्होंने कहा कि, 27 अगस्त को ये पुल क्षतिग्रस्त ...

मुख्यमंत्री धामी  ने कोरोना काल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया, मुख्यमन्त्री का काफिला आज श्री दरबार साहिब पहुँचा था

Uncategorized
 उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  श्री दरबार साहिब में मत्था टेका  आपको बता दे कि श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से  मुख्यमंत्री धामी ने  शिष्टाचार भेंट की  दरबार  साहिब में सीएम बनने के बाद पहली बार  पहुंचे मुख्यमंत्री आज    युवा मुख्यमंत्री धामी  ने कोरोना काल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया देहरादून मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका उन्होंने दरबार साहिब के श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे। सोमवार दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमन्त्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अ...

हरिद्वार महाकुम्भ :2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

Uncategorized
*हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन*  *दो अधिकारी किये गये निलम्बित* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई कङी कार्रवाई*  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।  जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध म...