Friday, May 29News That Matters

Author: admin

पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

Uncategorized
उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर उत्तराखंड में चार महीने के लिए पेश किए गए लेखानुदान में किए गए प्रावधान में सबसे ज्यादा खर्च वेतन और पेंशन पर ही होगा। सरकार करीब 3700 करोड़ रुपये ऋण अदायगी और ब्याज अदायगी पर खर्च करेगी। नए वित्तीय वर्ष के कुल 62 हजार 468 करोड़ बजट में से 24 हजार 77 करोड़ खर्च वेतन और पेंशन पर होना है। लेखानुदान में कुल 21 हजार 117 करोड़ में से आठ हजार 25 करोड़ का खर्च वेतन और पेंशन पर किया जाएगा। सालभर में सरकार कर्मचारियों के वेतन पर 17390 करोड़ खर्च करती है, जिसमें से इस लेखानुदान में 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, पेंशन के लिए सालभर में 6687 करोड़ में से लेखानुदान में 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने ब्याज अदायगी के लिए लेखानुदान में 2275 करोड़, ऋण अदायग...

उत्तराखंड विधानसभा प्रथम सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज, लोकतंत्र की हत्या बताकर विपक्ष के वॉकआउट के साथ सदन स्थगित

Uncategorized
उत्तराखंड विधानसभा प्रथम सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज, लोकतंत्र की हत्या बताकर विपक्ष के वॉकआउट के साथ सदन स्थगित मंगलवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ। वहीं लोकतंत्र की हत्या बताकर विपक्ष के वॉकआउट के साथ सदन स्थगित हो गया। अब बुधवार सुबह 11 बजे सदन शुरू होगा। सुबह 11 बजे शुरू हुए सत्र में राज्यपाल ने अभिभाषण में नए लक्ष्यों का संकल्प दोहराया। सदन में पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को पहले विधानसभा सत्र की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।   राज्यपाल ने अभिभाषण में बताया कि प्रदेश में हिम प्रहरी योजना के तहत भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती जिलों में बचने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क...

चारधाम परियोजना: प्रदेश के पांच बड़े शहरों के बाहर से यातायात गुजारने के लिए बनाए जाएंगे बाईपास

Uncategorized
चारधाम परियोजना: प्रदेश के पांच बड़े शहरों के बाहर से यातायात गुजारने के लिए बनाए जाएंगे बाईपास चारधाम परियोजना में बाईपास का काम शीघ्र शुरू होगा। ऋषिकेश, चंपावत, पिथौरागढ़, लोहाघाट और जोशीमठ शहर के बाहर बाईपास बनेंगे। पहले चरण में चंपावत में काम  शुरू होगा।  कुल 57.85 किमी लंबाई के बाईपास बनेंगे। चारधाम परियोजना के तहत प्रदेश के पांच बड़े शहरों के बाहर से यातायात गुजारने के लिए बाईपास बनाए जाएंगे। इनमें ऋषिकेश, चंपावत, पिथौरागढ़, लोहाघाट और जोशीमठ शामिल हैं। पांचों बाईपास की कुल लंबाई 57.85 किमी होगी। चंपावत बाईपास के लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेज दी गई है। इसे जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है शहरकिमीअनुमानित लागतऋषिकेश 17.30550 करोड़ रुपयेचंपावत 9.80285 करोड़ रुपये पिथौरागढ़14.93260 करोड़ रुपयेलोहाघाट9.47160 करोड़ रुपयेजोशीमठ  6.47 200 करोड़ रुपये बाईपास बन जाने के बाद शहरों ...

फैसला: सहकारिता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक, गड़बड़ियों की शिकायत पर शासन ने जारी किए आदेश

Uncategorized
फैसला: सहकारिता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक, गड़बड़ियों की शिकायत पर शासन ने जारी किए आदेश प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों में गतिमान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद शासन की ओर से रोक लगा दी गई है। खास बात यह है कि जिन जिलों ने रिजल्ट जारी कर दिया है, उनसे भी कहा गया है कि फिलहाल किसी को भी कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाए सहकारिता विभाग की ओर से प्रदेशभर के जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चार सौ पदों पर भर्ती की जानी थी। इसमें भर्ती में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार डीसीबी में पहले ही रोक लगाई जा चुकी थी, जबकि नौ डीसीबी में से तीन जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ ने रिजल्ट भी जारी कर दिया था, लेकिन अब इन जिलों में चुने गए कार्मियों के योगदान ग्रहण करने पर भी रोक लगा दी गई ...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात

Uncategorized
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे पूर्व सीएम उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत से मुलाकात की। हरीश रावत निमंत्रण मिलने के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता के देहरादून में ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। धामी ने पूर्व सीएम के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।   शपथ ग्रहण में नहीं जाने का बताया था कारण इससे पहले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हरीश रावत समेत पूरी कांग्रेस से कोई भी विपक्षी नेता शामिल नहीं हुआ था। इसके बाद हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें सम्मान के साथ नहीं बुलाया गया था। अगर ससम्मान बुलाया जाता तो वे कार्यक...

धामी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

Uncategorized
महाराज के राजतिलक के लिए पहुंचे धामी: बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ आए थे। अब धामी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं...

योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि में जश्न: दूसरी बार बेटे की सीएम पद पर ताजपोशी से मां सहित  पूरे परिजन उत्साहित

Uncategorized
योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि में जश्न: दूसरी बार बेटे की सीएम पद पर ताजपोशी से मां सहित  पूरे परिजन उत्साहित गढ़वाल के लाल योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर यमकेश्वर और कोटद्वार समेत समूचे गढ़वाल में खुशी की लहर छा गई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री की शपथ ली, वैसे ही उनके पैतृक गांव पंचूर में परिजन और ग्रामीण झूम उठे। खुशी में परिजनों और ग्रामीणों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई। इससे पूर्व बीते 10 मार्च को भी गांव में जश्न का माहौल रहा, जब चुनाव परिणाम घोषित होने पर भाजपा ने उनके नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे। उत्तराखंड को भी इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखंड...

रितु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन भरन के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं।

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी ने कहा- पहले तो पढ़ाई शुरू करनी होगी रितु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन भरन के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। उन्होंने इस निर्णय की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की महिलाओं का सम्मान बताया है। रितु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन भरन के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। उन्होंने इस निर्णय की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की महिलाओं का सम्मान बताया है। मैं जानती हूं कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक दायित्व है। मैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। यह कहना है स्पीकर पद पर नामांकन करने वाली विधायक रितु खंडूरी का। रितु दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनान...

धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट

Uncategorized
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट सीएम धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पहले कहा था कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। कमेटी ड्राफ्ट तैयार करेगी और इस यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे। कहा कि आर्टिकल 44 के तहत राज्य को इसकी पावर है। मंत्रिमंडल ने तय किया है कि जल्द ही इसे लागू करेंगे। पहली कैबिनेट बैठक में पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की ...

बाज़ीगर धामी : पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।...