गलोगी लैण्ड स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट के लिए तैयार की गई डीपीआर का परीक्षण करेगी आईआईटी दिल्ली।*
Uncategorized
*गलोगी लैण्ड स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट के लिए तैयार की गई डीपीआर का परीक्षण करेगी आईआईटी दिल्ली।
*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा।**देहरादून 10 मई,
* कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंट रोड स्थित अपने शिविर कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति, पर्यटन नगरी मसूरी के मार्ग पर लैण्ड स्लाइड जोन, गलोगी के पर्मानेंट ट्रीटमेंट व अन्य सड़क परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा के लिए संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी के पहुंच मार्ग में गलोगी के पास संवेदनशील भू-स्खलन बिन्दु है। बरसात के समय इस स्थान पर भू-स्खलन के कारण मसूरी, टिहरी व उत्तरकाशी से आने जाने वाले वाहनों के लिए सड़क सम्पर्क लगभग ठप्प सा हो जाता है। विगत वर्ष स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा इस स्थान का स्थलीय ...
