Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

Uncategorized
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें श्री गुरु राम राय जी महाराज का 336वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात संगता को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आय...

आज की सबसे बड़ी खबर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तार अब तक 33 लोग हो चुके है गिरफ्तार.. पढे पूरी रिपोर्ट

Uncategorized
आज की सबसे बड़ी खबर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तार अब तक 33 लोग हो चुके है गिरफ्तार.. पढे पूरी रिपोर्ट *स्पेशल टास्क फोर्स* *उत्तराखंड* *यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 33* यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी *संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतलाजिला चमोली को किया गिरफ्तार* अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है *अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था*...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा, तब तक सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके लिए और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो ...

एसजीआरआरयू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी का वर्ल्ड वाइड माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम इजाद किया

Uncategorized
एसजीआरआरयू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी का वर्ल्ड वाइड माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम इजाद किया ‘रमोला रबर बैंड तकनीक ‘शोध वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल में प्रकाशित न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष सहित देश विदेश के न्यूरो सर्जनों की ओर से बधाई देने का लगा तांता प्राग, चेक गणराज्य की राजधानी में न्यूरो सर्जन को डेमेंस्ट्रेशन देने के लिए डॉ महेश रमोला को किया आमंत्रित देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश रमोला व उनकी टीम डॉ अमूल्य अग्रवाल, डॉ रितु सिंह ने रमोला रबर बैंड तकनीक का नया मॉडल इजाद किया है। यह मॉडल मिनिमल इनवेसिव न्यूरो सर्जरी के लिए विश्व का सबसे किफायती माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम है। डॉ महेश रमोला की खोज को वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी ज...

रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित*

Uncategorized
*रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई है। भारत नेट योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टावर 4 जी के लिए विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 02 हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा, साथ ही एच एम टी की भूमि पर मिनी सिडकुल प्रस्तावित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना क...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है धर्म एवं योग नगरी ऋषिकेश को पूर्णरूप से सुविधा सम्पन्न बनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ऋषिकेश नगर के एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना IUIDR हेतु वित्तीय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूरोपीय वित्तपोषण संस्था KFW को 160 मीलियन यूरो की सहायता हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।   परियोजना की कुल लागत लगभग 200 मीलियन यूरो (लगभग रू0 1600 करोड़) है। परियोजना हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार का वित्तीय अनुपात 80:20 प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्ट्रक्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 तक चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर अच्छा मुकाम हांसिल किया है। खिलाड़ी अपने संघर्ष एवं मेहनत के बलबूते पर अपने सपनों को पूरा करते हैं। खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों एवं देश की भावना...

केन्द्रीय मंत्री, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन पुरूषोतम रूपाला की अध्यक्षता में आयोजित एन0एफ0डी0डी0 की प्रबन्धन कमेटी की 9वीं वार्षिक बैठक में उत्तराखण्ड के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरव बहुगुणा ने प्रतिभाग किया

Uncategorized
केन्द्रीय मंत्री, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन पुरूषोतम रूपाला की अध्यक्षता में आयोजित एन0एफ0डी0डी0 की प्रबन्धन कमेटी की 9वीं वार्षिक बैठक में उत्तराखण्ड के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरव बहुगुणा ने प्रतिभाग किया   बैठक में प्रदेश में फैल रहे “लम्पी स्किन डिजीज” पर नियंत्रण पाने हेतु भारत सरकार से आवश्यक सहयोग एवं राज्य के पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा मात्स्यिकी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य हेतु गत दो वर्षो में स्वीकृत प्रोजेक्ट रूपये 114.22 करोड़ हेतु भारत सरकार एवं एन0एफ0डी0डी0 का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।   उन्होंने बैठक में बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में म...

पौड़ी/ कोटद्वार *अग्निपथ योजना देश हित में, युवाओं का योजना के प्रति उत्साह: सीएम पुष्कर सिंह धामी*

Uncategorized
पौड़ी/ कोटद्वार *अग्निपथ योजना देश हित में, युवाओं का योजना के प्रति उत्साह: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *सीएम ने कोटद्वार में अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का बढाया हौसला* *हजारों की संख्या में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए युवा* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंखरी भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रासटनगंज हेलीपैड पर भारतीय...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 वर्ष के पश्चात बुधवार को उनके आवास पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार को जैसे ही शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर डहरिया स्थित उनके आवास पर पहुँचा, पूरा क्षेत्र देश भक्ति नारों से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होेंने कहा देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के सैनिकों की स्मृति में सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। शहीद चन्द्रशेखर की स्मृतियों को भी सैन्यधाम में संज...