Friday, May 29News That Matters

Author: admin

हरियाणा के 53 छात्र-छात्राओं ने आज उत्तराखंड विधानसभा भवन का भ्रमण किया| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से भी भेंट की| विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से विधानसभा से संबंधित विभिन्न संसदीय कार्यवाही एवं सदन संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया|

Uncategorized
देहरादून 20 मई हरियाणा के 53 छात्र-छात्राओं ने आज उत्तराखंड विधानसभा भवन का भ्रमण किया| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से भी भेंट की| विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से विधानसभा से संबंधित विभिन्न संसदीय कार्यवाही एवं सदन संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया| हरियाणा के अंतर्गत आरकेएसटी पीजी कॉलेज, कैथल के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत 53 छात्र-छात्राएं एवं 7 प्राध्यापकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के सभागार में मुलाकात की गई| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सभा मंडप का भी भ्रमण किया| हरियाणा कॉलेज के छात्र एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देहरादून पहुंचे हुए थे| विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला| इस दौरान कॉलेज के बच्चों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधानसभा से स...

प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा।

Uncategorized
प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रदेश के पशुपालन/दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन/गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग/कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित सभा कक्ष में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा। सेवायोजन विभाग के पास 23 कार्यालय तथा लगभग 8.5 लाख लोग पंजीकृत है। उन्होने सेवायोजन, कार्मिक एवं वित्त विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर आउट सोर्स एजेन्सी बनाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रस्ताव बनाये जाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा आउट सोर्स एजेन्सी का प्रस्ताव तैयार होने के बाद मुख्यमंत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसमें उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के बहूमूल्य सुझाव प्राप्त हुए है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट सामान्य जनता का बजट बने इसके लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकां के सपनों को साकार करने में बजट की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। सरकार जनता के लिये होती है। इसमें जनता को सहभागी बनाने का हमारा प्रयास है। समाज के विभ...

हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा-जल्द ही राजस्व गाँव बनेगा हेलागोठ,31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें : गणेश जोशी

Uncategorized
हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा-जल्द ही राजस्व गाँव बनेगा हेलागोठ,31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें : गणेश जोशी बनबसा 19 मई, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108 हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गाँव में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने गाँव के निकट से जा रही हुड्डी नदी के किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने बूथ अध्यक्ष के नेत्रत्व में पन्ना प्रमुखों को पन्ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख चुनाव के महत्वपूर्ण क़ड़ी है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से विधायक बनेगे तो यहा विकास ही विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य...

*श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना।* *22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।*

Uncategorized
*श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना।* *22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।* *राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह मत्था टेकने के बाद कीर्तन में शामिल हुए।* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए और गुरूद्वारा में मत्था टेका।* ऋषिकेश 19 मई। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया। गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए। लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने गुरूवार को श्री केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने गुरूवार को श्री केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं की जाएं। केदारनाथ धाम में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यो से केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने तीर्थ पुरोहितों हेतु बनाये जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, तीर्थ पुरोहितों क...

टनकपुर के आमबाग में पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

Uncategorized
टनकपुर के आमबाग में पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी* *सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात : जोशी* बनबसा 19 मई, वीरवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर के आमबाग में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में सैन्यधाम का निर्माण प्रदेशवासियो समेत पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात है। सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही है कि फ़ौज का एक सिपाही आज 4 बार का विधायक और मंत्री है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा है और उनके अंदर प्रदेश के समग्र विकास की क्षमता है। मंत्री ने बताया कि कारगिल से पहले किसी शहीद को उचित सम्मान नहीं मिलता था, अटल सरकार ने तिरंगे झंडे में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुँचाने का काम भी किया। ओआरओपी के माध्यम से भाजपा ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रिन्यूबल एनर्जी विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ऊर्जा और पर्यटन राज्य के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ उद्योगों और घरेलू क्षेत्र में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है। राज्य...

फिल्म शूटिंग का हब बन गया उत्तराखण्डः सतपाल महाराज* *फिल्म निर्माण से जुड़े व्यवसायी करेंगे उत्तराखंड में निवेश* *तीन दिवसीय टूर एंड ट्रेवल प्रदर्शनी (एसएटीटीई) का शुभारंभ* *देहरादून/दिल्ली।*

Uncategorized
*फिल्म शूटिंग का हब बन गया उत्तराखण्डः सतपाल महाराज* *फिल्म निर्माण से जुड़े व्यवसायी करेंगे उत्तराखंड में निवेश* *तीन दिवसीय टूर एंड ट्रेवल प्रदर्शनी (एसएटीटीई) का शुभारंभ* *देहरादून/दिल्ली।* भारत के अग्रणी बी2बी प्रदर्शनी साउथ एशिया टूर एंड ट्रेवल एग्जीबिशन (एसएटीटीई) 2022 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा ‌कि न केवल आज बल्कि पूर्व से ही फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड सबसे पसंदीदा राज्य रहा है। बीते कुछ सालों में हुई सैकड़ों फिल्मों की शूटिंग से और फिल्म निर्माता निर्देशकों की बनी पसंद से उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग का हब बन गया है। उन्होंने उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ भी किया। 18 से 20 मई तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में एसएटीटीई के 29वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य टूर एंड ट्रेवल उद्यो...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में एक पेनकोस्ट ट्यूमर से पीड़ित  व्यक्ति की सफल सर्जरी, अस्पताल के अध्यक्ष, श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने टीम को दी बधाई

Uncategorized
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में एक पेनकोस्ट ट्यूमर से पीड़ित  व्यक्ति की सफल सर्जरी, अस्पताल के अध्यक्ष, श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने टीम को दी बधाई श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में एक पेनकोस्ट ट्यूमर से पीड़ित मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की सफल सर्जरी को किया गया है. अस्पताल के अध्यक्ष, श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने सफल सर्जरी पर प्रसन्नता व्यक्त की है और टीम को बधाई दी है। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि पेनकोस्ट ट्यूमर की सर्जरी संभवत: उत्तराखंड में पहली बार हुई है. उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया और स्वास्थ्य लाभ हासिल कर रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि इंदिरेश अस्पताल में सभी प्रकार के ट्यूमर के व्यापक उपचार के लिए सभी सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ अजीत तिवारी...