महाराज ने योग नगरी रेलवे स्टेशन में किया अत्याधुनिक “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण*
Uncategorized
*महाराज ने योग नगरी रेलवे स्टेशन में किया अत्याधुनिक "माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ" का लोकार्पण*
*एल्कलाइन फिल्टर वाटर कैंसर के बैक्टीरिया को करता है समाप्त*
*ऋषिकेश*।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से योग नगरी रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से संचालित होने वाले अत्याधुनिक "माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ" का लोकार्पण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग 9 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन "माता राज राजेश्...
