Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से की भें मुख्यमंत्री ने स्वागत कर सभी को दी शुभकामनायें

Uncategorized
हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से की भें मुख्यमंत्री ने स्वागत कर सभी को दी शुभकामनायें क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनें पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। हमें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का प्रयास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें बातें कम काम ज्यादा के मंत्र पर ध्यान देना हागा। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का देश के प्रति प्रेम और देश के नागरिक...

आदर्श जिला बनाया जायेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणांयें।

Uncategorized
आदर्श जिला बनाया जायेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणांयें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित घटोत्कच महोत्सव में प्रतिभाग कर घटोत्कच मंदिर में घटकू महाराज की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की इस पावन भूमि, घटकू महाराज के आशीर्वाद से तथा यहां की देवतुल्य जनता ने उप चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाकर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मानस खण्ड सहित विभिन्न ग्रंथों में चंपावत एक विशिष्ट आध्यात्मिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, यहां अनेक देवी देवता विराजमान हैं जो हमारी हमेशा रक्षा करते है। उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ ही पूरे प्रदेश में विभिन्न मेले, महोत्सव मनाए जाते ह...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया

Uncategorized
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया इन 9 योजनाओं में 7776 मकान बनाए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी गरीबों को घर का सपना हो रहा साकार: सीएम   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 8 योजनाएं उधम सिंह नगर की व 1 योजना नैनीताल जिले के रामनगर की है। उन्होंने स्पष्ट कहा की योजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो और निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी एवं हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मुख्यमंत्री ने 6499...

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का फिजियोथैरेपी विभाग जनसेवा में समर्पित

Uncategorized
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का फिजियोथैरेपी विभाग जनसेवा में समर्पित अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दी फीजियोथेरेपी टीम को दी बधाई एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया सेंटर का शुभारंभ देहरादून. श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का नव निर्मित फिजियोथेरिपी विभाग आमजन की सेवा के लिय तयार है. श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में फिजियोथेरिपी विभाग वर्ष 2002 से संचालित है. अब यह विभाग नए कलेवर में सभी अल्ट्रा मॉडर्न मशीनों व मॉडर्न तकनीकों के साथ अपडेट कर जनसेवा के लिय समर्पित कर दिया गया है. सोमवार से मरीजों को नए फिजियोथेरेपी विंग की सेवाओं का लाभ मिलने लगा है. श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने फीजियोथेरिपी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी. सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ ...

वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह‘‘ में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Uncategorized
वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह‘‘ में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित   सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का दूसरा चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ बनाया जाना देवभूमि के लिए गौरव का क्षण- मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को न्यू कैंट रोड में सेवा पखवाडा के तहत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह‘‘ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 66 वेटरन सोल्जर्स सम्मानित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारम्भ होकर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्थल पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्थल पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि दिवंगत महावीर शर्मा जी, जिन्होंने इस शहीद स्थल के लिये अपनी भूमि दान की, उनकी स्मृति में यहां पर एक प्रतिमा स्थापित की जायेगी तथा ग्राम- रामपुर, सिसौना, मेघपुर एवं बागोंवाली ग्रामवासियों की सहृदयता एवं जन भावना के दृष्टिगत 2016 में जन मिलन केन्द्रों का निर्माण कराया गया था, उनके पुनर्निर्माण का कार्य किए जाने की घोषणा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए सही गई कठोरतम पीड़ाओं में से एक रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर मैं उत्तराखंड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं। उन्होंने कहा ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ग्राम वहलना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने श्री जैन दिगंबर मंदिर,वहलना में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ग्राम वहलना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने श्री जैन दिगंबर मंदिर,वहलना में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज ही के दिन देश में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और दूसरे मां भारती के सच्चे सपूत व भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ। उन्होंने दोनों महामानवों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके स्थापित किए आदर्शों को आत्मसात करने का प्रण लेने की बात कही। इन दोनों की जीवन यात्रा देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी संस्कृति और...

रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर उत्तराखंड को दूसरा स्थान

Uncategorized
रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर उत्तराखंड को दूसरा स्थान स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जताया रक्तदाताओं का आभार रक्तदान अभियान में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित, 24,987 ने किया स्वैच्छिक पंजीकरण दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया के हाथों स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मानित देहरादून, 01 अक्टूबर, 2022 रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसके लिये उत्तराखंड को आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के हाथों सम्मानित किया गया है। विगत 17 सितम्बर को शुरू किये गये रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि इस अभियान में 24, 987 लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल व आरोग्य सेतु एप पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया। ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें। सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किया है। फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा है एवं फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है। उन्होंने क...