Thursday, November 5News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए

Uncategorized
उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड पंद्रह लाख एकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया।   केदारनाथ धाम: 27 अक्टूबर आज भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर...

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए।

Uncategorized
चारधाम यात्रा 2022 विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए। कल 27 अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे गंगोत्री/ उत्तरकाशी: 26 अक्टूबर उत्तराखंड के चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज बुद्धवार अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा -अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये। इस अवसर पर हजारो श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मां गंगा की उत्सव डोली समारोहपूर्वक जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी(मार्कण्डेय पुरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अप...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की

Uncategorized
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है। ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "आवा! हम सब्बि मिलके इगास ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं |

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं | सीएम. धामी ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को 1 सप्ताह के भीतर दें | सीएम कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है | जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है | उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत /अनुरक्षण तथा गड्ढा मुक्ति का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा किया जाए | मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए | सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की |

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित थी |...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर बङी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नगला तराई पहुंचे सभी व्यक्तियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उन सभी का हाल जाना।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर बङी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नगला तराई पहुंचे सभी व्यक्तियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उन सभी का हाल जाना।   दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों में कक्षा 2 में पढ़ने वाली लगभग 7 वर्षीय बालिका मानवी कुंवर भी मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने उनके निजी आवास पहुंची। मुख्यमंत्री से मिलकर बालिका बहुत ही ज्यादा खुश हुई। बालिका की खुशी उस समय दो गुनी हो गई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अपने हाथों से बालिका को उपहार दिए। बालिका ने खुद की (अपनी) बनाई हुई वीडियो मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने बालिका द्वारा बनाई गई वीडियो का अवलोकन करते हुए बालिका की प्रशंसा करने के साथ ही बालिका को प्यार दुलार दिया और उज्ज्वल भविष्य की...

राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी।

Uncategorized
राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी।   सीएम आवास मे दीपावली की बधाई देने आए अधिकारियों के साथ राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी से इस संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड दुनिया भर के करोङो लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम की तरह ही प्रदेश के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करने के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाए, केंद्र सरकार हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर ह...

ये आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी जी… इसलिए सबकी पसंद अफसर है क्योंकि इनको मुरझाए हुए मासूम चेहरों पर मुस्कराहट लाना आता है…

Uncategorized
ये आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी जी... इसलिए सबकी पसंद अफसर है क्योंकि इनको मुरझाए हुए मासूम चेहरों पर मुस्कराहट लाना आता है... हर असरदार शख्स के घर दिवाली पर तोहफों की बारिश हो जाती है। गिफ्ट, मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, जूस औन न जाने क्या क्या लोग लेकर आ जाते हैं। असरदार शख्स यदि आईएएस अफसर हो, तो कहने ही क्या। उस पर यदि डीजी सूचना, डीजी शिक्षा, निदेशक पंचायतीराज, एमडी जीएमवीएन जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी हो, तो तोहफों की संख्या का अंदाजा आप लगा सकते हैं। इन तोहफों को समेटने की बजाय बंशीधर तिवारी जी ने उनका सही उपयोग करते हुए असल जरूरतमंद लोगों तक इसे पहुंचाया। शनिवार को दोपहर बाद एक इनोवा भर कर सामान लेकर वे बनियावाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचते हैं। यहां 107 छोटी छोटी बच्चियों के चेहरे इन गिफ्ट, मिठाई, चॉकलेट, फुलझड़ी को देखते ही खिल उठते हैं। ये स...

विधायकों के प्रस्तावों पर कार्यवाही को 2 आईएस अधिकारियों की नियुक्ति सराहनीय कदम:भट्ट

Uncategorized
विधायकों के प्रस्तावों पर कार्यवाही को 2 आईएस अधिकारियों की नियुक्ति सराहनीय कदम:भट्ट देहरादून 22 अक्टूबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायको के प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए दो आईएस अधिकारियों की तैनाती का स्वागत किया है । उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर लिए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि नोडल अधिकारियों के होने से जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित जनसरोकार व विकास के कार्य तीव्र गति से सम्पन्न होंगे । उन्होंने विपक्षी विधायकों से भी अपील की है कि वह भी सीएम के इन प्रयासों में सहयोग कर अधिक से अधिक क्षेत्रीय विकास के कामों का क्रियान्वयन करवाएं । भट्ट ने कहा की मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर ...

चुनावी हार की खीज मिटाने को अनौचित्यपूर्ण और दबाव की कोशिश मे कांग्रेस:चौहान

Uncategorized
चुनावी हार की खीज मिटाने को अनौचित्यपूर्ण और दबाव की कोशिश मे कांग्रेस:चौहान   देहरादून 22 अक्तूबर , भाजपा ने हरिद्वार मे कांग्रेस के धरना प्रदर्शन और उसके सरकार पर लगाए गए आरोपों को अनौचित्यपूर्ण और राजनैतिक दवाब बनाने की कोशिश बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार मे मुकदमों को लेकर जो कुछ भी है उसमे कानून अपना कार्य करेगा। सरकार का इसमे लेस मात्र भी दखल नही है। हालांकि कांग्रेस की मंशा साफ नही है। यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस जिन मुकदमों की बात कर रही है वह आपराधिक मामले हैं और उनकी विवेचना चल रही है। कुछ मामले हाई कोर्ट मे गए हैं और उन्हे राहत नही मिली है। उन्होंने कहा की राजनैतिक दबाव बनाकर इन मुकदमों को वापस लेने की कोशिस कर रही है और इसके लिए सरकार को बदनाम कर रही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव मे हार की खीज मिटाने के...