Thursday, November 5News That Matters

Author: admin

महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर श्रीजागरूकता पर सेमीनार का आयोजन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता माह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन किया गया।

Uncategorized
 महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर श्रीजागरूकता पर सेमीनार का आयोजन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता माह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमनार में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कैंसर की आधुनिक जानकारियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कैंसर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए स्तन कैंसर की रोकथाम व समय से उपचार व चिकित्सकीय परामर्श लिए जाने के लिए महत्वपूर्णं जानकारियां दीं। शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभाकार में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता व ब्रेस्ट एण्ड एंड्रोक्राइन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीलकमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ नीलकमल कुमार, विभागाध्यक्ष, ब्रेस्ट एण्ड एंड्रोक्राइन विभाग ने जानकार...

OPERATION HEALTH उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का एक बार फिर एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

Uncategorized
OPERATION HEALTH उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का एक बार फिर एसटीएफ ने किया पर्दाफाश मानव जीवन के स्वास्थ्य से सम्बन्धित जुडी किसी भी शारीरिक समस्या उपचार हेतु हमें मुख्य रूप से डाॅक्टर की सलाह द्वारा बताई गई मेडिसिन से अपने रोग के निवारण हेतु निर्भर रहना पडता है ताकि हम जल्द ही स्वस्थ हों सकें, और अपने जीवन भविष्य को स्वस्थ बना सकें। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका उन फार्मा कम्पनियों की होती है जो इन दवाईयों औषधियों को निर्मित करती है जिस पर हमें बहुत विश्वास होता है कि ये दवाईयां हमें जल्द ही स्वस्थ कर देंगी। परन्तु आज कल के दौर में कई व्यक्ति गलत (कम लागत अधिक मुनाफा) तरीके से दवाई औषधि निर्मित करके कम से कम समय में अधिक से अधिक धन अर्जित करने का व्यापार करते है। जिससे मानव जीवन में लगातार बहुत बड़ा संकट बना रहता है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आज दिनाक 29.10.22 को उ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिन्तन शिविर के द्वितीय दिन गृह मंत्रालय द्वारा चार राज्यों को साईबर इश्यू प्रस्तुतिकरण देने हेतु चुना गया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिन्तन शिविर के द्वितीय दिन गृह मंत्रालय द्वारा चार राज्यों को साईबर इश्यू प्रस्तुतिकरण देने हेतु चुना गया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य भी शामिल था। इस क्रम में मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एंव दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए साईबर विषयों का प्रस्तुतिकरण समस्त राज्यों के सामने किया गया। उनके द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड के ई-सुरक्षा के मॉडल को विस्तार से बताया गया। उसके उपरान्त उनके द्वारा वर्ष 2021 के पॉवर बैंक घोटाले एवं वर्ष 2022 में फर्जी चाईनीज वेबसाईट के माध्यम से घोटालों में उत्तराखण्ड द्वारा पूरे देशभर में अभियोगों का अनावरण का संक्षिप्त विवरण प्र...

एएनएम व स्टॉफ नर्स के पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ0 धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई व सिटी स्कैन की मिलेगी सुविधा

Uncategorized
एएनएम व स्टॉफ नर्स के पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ0 धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई व सिटी स्कैन की मिलेगी सुविधा रोगी कल्याण समितियों में जनप्रतिनिधियों की रहेगी भागीदारी देहरादून, 28 अक्टूबर 2022 सूबे के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे एएनएम, स्टॉफ नर्स व सीएचओ के करीब चार हजार से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधाएं उपलब्ध कराने व टेक्नीकल स्टॉफ नियुक्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालयों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की सहायता एवं अस्पताल...

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर

Uncategorized
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को आॅनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अध...

महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार

Uncategorized
महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार अकेले केदारनाथ प्रसाद से हुआ लगभग 44 लाख का व्यवसाय 100 से अधिक महिलाओं को मिला सीधा रोजगार कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई। यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया। जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद साबित हुई, कोरोनाकाल के बाद इस वर्ष महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष करीब 48 लाख रुपए का व्यापार किया। यात्रा से मिला आत्मनिर्भरता को आधार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य कठिन एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त राज्य है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ उत्तर में तिब्बत चीन एवं पूर्व में नेपाल के साथ जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्य का सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य द्वारा कानून व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु संविधान के अनुच्छेद 44 जो कि समान नागरिक संहिता लागू किये जाने से सम्बन्धित है, की भावना का सम्मान करते हुये राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने हेतु गठित विशेषज्ञ समिति वर्तमान में एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने का कार्य कर रह...

एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश जारी

Uncategorized
एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया डबल इंजन सरकार की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि : सीएम भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकङ भूमि उत्तराखण्ड सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी की भूमि उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया ह...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 मां यमुना के जयघोष के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Uncategorized
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 मां यमुना के जयघोष के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस यात्रा वर्ष कुल चार लाख छयासी हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किये। आज प्रात: शनिदेव सोमेश्वर देवता अपनी बहिन यमुना जी को बुलाने खरशाली खुशीमठ से यमुनोत्री धाम पहुंचे । माता यमुना का मायका है खरसाली (खुशीमठ) छ: माह मां यमुना की शीतकालीन पूजा खुशीमठ में संपन्न होगी। यमुनोत्री/खरशाली( खुशीमठ)/ उत्तरकाशी: 27 अक्टूबर। उत्तराखंड के चार धामों में विशिष्ट महत्व रखनेवाले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि- विधान से समारोह पूर्वक आज अपराह्न 12 बजकर 09 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि मां यमुना मृत्यु के देवता धर्मराज की बहिन हैं मां यमुना के दर्शन मात्र से प्राणियों में मृत्यु भय समाप्त हो जाता है। मान्...

केदारनाथ और यमनोत्री में घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर से हुआ 101.34 करोड़ का कारोबार

Uncategorized
केदारनाथ और यमनोत्री में घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर से हुआ 101.34 करोड़ का कारोबार यमुनोत्री धाम में घोड़े खच्चरों से हुआ 21 करोड़ का कारोबार यात्राकाल में GMVN की भी ₹50 करोड़ के क़रीब आय का अनुमान प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा से नए उत्तराखण्ड के नए युग की शुरुआत हो चुकी है- मुख्यमंत्री उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने आख़िरी पड़ाव पर है। बाबा केदार के कपाट गुरुवार 27 अक्टूबर को विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, इसके अलावा यमनोत्री के कपाट भी विधिविधान से बंद कर दिए गए। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा की रौनक़ पुनः पटरी पर लौटती हुई नज़र आई। चारधाम यात्रा ने इस वर्ष तमाम रिकॉर्ड तोड़ कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा में सिर्फ़ घोड...