Friday, November 6News That Matters

Author: admin

उत्तराखण्ड में असंगठित क्षेत्र के 96 प्रतिशत श्रमिक, कामगार व नौकरीपेशा लोग ई-श्रम के तहत रजिस्टर्ड हो चुके है। ई श्रम में कामगारों के पंजीकरण के मामले में राज्य देश में तीसरे स्थान पर है।

Uncategorized
उत्तराखण्ड में असंगठित क्षेत्र के 96 प्रतिशत श्रमिक, कामगार व नौकरीपेशा लोग ई-श्रम के तहत रजिस्टर्ड हो चुके है। ई श्रम में कामगारों के पंजीकरण के मामले में राज्य देश में तीसरे स्थान पर है। कुल रजिस्टर्ड श्रमिकों में लगभग 16.37 लाख महिलाएं है। राज्य में कुल रजिस्टर्ड 3700 फैक्ट्रियों में 7 प्रतिशत महिला श्रमिक कार्यरत है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में कामकाजी महिलाओं  का प्रतिशत बढ़ाकर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन और जिला प्रशासन को प्रो-एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला कार्यबल को बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित कराना प्रशासन की सबसे बड़ी  जिम्मेदारी है। भारत सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में महिला वर्किंग हॉस्टल के लिए 50-50 लाख स्वीकृति की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज के महानायक शहीद केसरी चन्द जौनसार भावर के साथ ही सभी उत्तराखण्डवासियों के गौरव है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को अर्पित की श्रद्धांजलि वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को शहीद केसरी चन्द के जन्मोत्सव के आयोजन हेतु की 5 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द को बताया उत्तराखण्डवासियों का गौरव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज के महानायक शहीद केसरी चन्द जौनसार भावर के साथ ही सभी उत्तराखण्डवासियों के गौरव है। वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को शहीद केसरी चन्द के जन्मोत्सव पर इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए समिति को 5 लाख रूपये प्रदान किये जाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य के संग्रहालय में वीर शहीद केसरी चन्द का चित्र स्थापित किए जाने की घोषणा के साथ ही देहरादून स्थित लैंसडाउन चौक का नाम शहीद केसरी चन्द के नाम...

जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किये जाएं मुख्यमंत्री जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो।

Uncategorized
जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किये जाएं मुख्यमंत्री जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो। स्मार्ट सिटी के कार्य आपसी समन्वय के साथ किये जाएं। ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। जन प्रतिनिधियों के सुझावों को गम्भीरता से अमल में लाया जाए। कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर की जाएगीसख्त कारवाई । मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छ क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अन्तर्गत किये जाए। ...

कन्नौज निवासी बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया है आभार मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

Uncategorized
कन्नौज निवासी बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया है आभार मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी 13 अक्टूबर को आईएसबीटी में मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी का चरण स्पर्श कर किया था सम्मान मुख्यमंत्री ने भी श्रीमती रामप्यारी का जताया है आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा।एचएमटी फैक्ट्री का 1982 में कार्य प्रारम्भ हुआ तथा 1985 में फैक्ट्री का प्रोडेक्शन प्रारम्भ हुआ। नवम्बर 2016 में एचएमटी फैक्ट्री को बन्द कर दिया गया था। एचएमटी फैक्ट्री का कुल 45.33 ए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में एम.बी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फुटबाल मैच का शुभारंभ किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में एम.बी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फुटबाल मैच का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयन राज्य एवं अर्धसैनिक बलों के मध्य आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता से निश्चित रूप से यहां के युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में जहां एक और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। खेल मन में एक सकारात्मक भाव पैदा करता है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। सभी को समान रूप से खेल नीति का लाभ प्राप्त होगा। खेल नीति के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों की खेल प्रति...

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा तक आयोजित Run For Unity (रैली) में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Uncategorized
सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा तक आयोजित Run For Unity (रैली) में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। एकता दौड़ में शामिल होकर एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। इसलिए उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई । उन्होंने कहा कि हमारे देश के अंदर सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे...

कैंसर विजय दिवस पर कैंसर विजेताओं का किया सम्मान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर विजय दिवस को कैंसर योद्धाओं के जन्मदिवस के रूप में मनाया

Uncategorized
कैंसर विजय दिवस पर कैंसर विजेताओं का किया सम्मान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर विजय दिवस को कैंसर योद्धाओं के जन्मदिवस के रूप में मनाया उपहार व सम्मान देकर उनका आत्मसम्मान बढ़ाया स्तन कैंसर के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने निकाली रैली एसोसिएशन ऑफ ब्रैस्ट सर्जंस ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष प्रो. डॉ. देव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर योद्वाओं के सम्मान में हर साल की तरह इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम में कैंसर के खिलाफ जंग जीतकर समाज के लिए नजी़र बने लोगों व उनके परिजनों ने भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर योद्धाओं व उनके परिजनों को उपहार व पुरस्कार देकर 30 अक्टूबर के दिन को और विशेष बना दिया। यह सम्मान...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 सामान्यरूप से निरंतर चल रही बदरीनाथ धाम यात्रा। 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।

Uncategorized
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 सामान्यरूप से निरंतर चल रही बदरीनाथ धाम यात्रा। 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे। आज तक 16 लाख 80 हज़ार पहुंचे बदरीनाथ धाम। साढ़े तैतालीस लाख से अधिक पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या। हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ को मिलाकर छयालीस लाख से अधिक पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या। चारों धामों में से श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री के कपाट शीतकाल काल हेतु बंद हो चुके है। देहरादून 30अक्टूबर । चारधाम यात्रा शनै शनै समापन की ओर बढ़ रही है। चारों धामों में साढे़ तैतालीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये तथा हेमकुंट साहिब लक्ष्मण मंदिर को मिला कर तीर्थयात्रियों की यह संख्या छयालीस लाख से अधिक पहुंच गयी। इस यात्रावर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर शनिवार को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। चारो धामों में से श्री...

घास काटने की मशीन से महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा सरकार से मिल रही सब्सिडी का उठाया फायदा

Uncategorized
घास काटने की मशीन से महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा सरकार से मिल रही सब्सिडी का उठाया फायदा असौज या आश्विन तथा कार्तिक मास पहाड़ की महिलाओं के कंधों पर भारी बोझ लेकर आता रहा है। असौज में घास काटने में सुबह से शाम तक महिलाएं पालतू मवेशियों के लिए सालभर की घास काटती हैं। घास काटने के बाद सुखाकर उसके लूट्टे लगाए जाते हैं। करीब दो माह तक महिलाएं व बेटियां धूप में घास काटती हैं तो इससे उनको अत्यधिक श्रम करना होता है। मगर अबकी बार विकास खंड स्तर पर घास काटने वाली मशीनों ने मानो महिलाओं के जीवन को आसान बना दिया तो काम का बोझ भी एक तिहाई हो गया है। यह बोझ कम हुआ घास काटने की मशीन से। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगनौला की प्रधान कमला जोशी व पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी के प्रयासों ने ग्राम पंचायत के तोक गांव चनोड़ा, गल्लागांव, रुपदे, अनुसूचित बस्ती बचकड़िया, गंगनौ...