Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किए दर्शन प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रहे मौजूद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखण्ड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखण्ड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। फिल्म निर्माताओं हेतु अनुुकूल माहौल के तैयार करने के कारण राज्य को हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक वर्ष राज्य में 150 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य,  फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी, शूटिंग हेतु बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, इज ऑफ फिल्मिंग, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा दी जारी सुविधाएं राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द बना रही है। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सत्यजीत मिश्रा की फिल्म ‘‘जान अभी बाकी है’’ के मोशन पोस्टर के विमोचन के अवसर पर फिल्म की टीम को शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु पूर्व तैयारी ही आपदाओं से बचने का उपाय है। पढ़िए पूरी खबर 

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु पूर्व तैयारी ही आपदाओं से बचने का उपाय है। पढ़िए पूरी खबर  उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में डिजास्टर मैनेजमेंट पर होनी वाली तमाम कार्यशालाओं में आने वाले निष्कर्ष सिर्फ थ्योरी तक सीमित नही रहने चाहिए बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय उपयोगी सिद्ध होने चाहिए। कार्यशालाओं के यह निष्कर्ष मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ससमय उपलब्ध कराए जाए ताकि इन अनुभवों को समय पर उपयोग किया जा सके।  सीएम धामी ने कहा कि हमें डिजास्टर मैनेजमेंट में थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल को महत्व देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान तथा उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के साझे प्रयासों से ‘‘ Reducing Risk: Capacity Building in the Mountain States"  पर आयोजित कार्यशाला में वर्चुअल म...

जांच का राग अलाप रही कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:चौहान

Uncategorized
जांच का राग अलाप रही कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:चौहान देहरादून 20 अक्तूबर , भाजपा ने कांग्रेस पर यूकेएसएसएससी भर्ती प्रकरण पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जनता धामी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नही पा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी एसटीएफ अब तक टास्क पर खरी उतरी है और बड़े से बड़े अधिकारी भी सलाखों के पीछे जा चुके है। हालांकि जांच जारी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि दोषी कोई भी हो किसी को भी बक्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा की सीबीआई जांच का राग अलाप रही कांग्रेस इससे जांच एजेंसियों के मनोबल को तोड़ने का ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे छोटी मछलियों पर कार्यवाही का रोना रो रही कांग्रेस जब बड़े अधिकारियों पर फँदा कसा गया तो कांग...

पर्यटन मंत्री ने पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल के लिए दल को किया रवाना

Uncategorized
पर्यटन मंत्री ने पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल के लिए दल को किया रवाना पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल को किया गया है ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक और चमोली जिले में बागची बुग्याल ट्रैक को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित यूटीडीबी से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैक के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना किया। टूर ऑपरेटरों को विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रेकर को ट्रैक पर किए जाने वाले कुल खर्चे पर 02 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों को ट्रैक के शुभारंभ के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि विंटर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय कार्यक्रम महत्वपूर्ण भ...

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है।

Uncategorized
जनता और प्रधानमंत्री की अपेक्षा पर खरे उतरे है धामी: गौतम देहरादून 19 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि धामी जैसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होने कहा कि प्रतिनिधियों के क्षेत्र मे प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती के लिए होता है जिससे दोनो के आपसी तालमेल से राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होने बताया कि पार्टी मे धामी जैसे ईमानदार व प्रभावशाली मुख्यमंत्री हैं जो प्रधानमंत्र...

राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) और शहरी विकास निदेशालय की ओर से सेप्टेज प्रबंधन पर स्टेट एवेंट ऑन सेनिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Uncategorized
राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) और शहरी विकास निदेशालय की ओर से सेप्टेज प्रबंधन पर स्टेट एवेंट ऑन सेनिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और कार्यक्रम को सेप्टेज प्रबन्धन के कार्यों को गति प्रदान करने वाला बताया। इस मौके पर नौ नगर निकायों को मंत्री डा. अग्रवाल ने सेप्टेज का निस्तारण करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। साथ ही नोट ऑन को-ट्रीटमेंट, सेप्टेज प्रोटोकॉल पर एडवाइजरी तथा स्टेट इन्वेस्मेंट प्लान का विमोचन किया गया। बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य है, जिसमें 103 शहरी स्थानीय निकाय वर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे. बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे. बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे. बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।...

सोशल मीडिया पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की झूठीखबर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एन.सी.आर.

Uncategorized
सोशल मीडिया पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की झूठीखबर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एन.सी.आर. श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में किडनी निकाले जानी की झूठी खबर वायरल करने का मामला कोरोनेशन अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में दो डॉक्टरो के पैनल ने क्लीन चिट देते हुए कहा था नहीं निकाली गई मरीज़ की किड़नी सीएमओ देहरादून ने भी बयान जारी कर किड़नी न निकाले जाने की बात पर लगाई थी मुहर देहरादून। कुछ दिन पहले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीज़ की किडनी निकाले जाने की झूठी सूचना को कुछ असामाजिक तत्वों ने षडयंत्र के तहत वायरल किया था। इस सम्बन्ध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस, प्रशासन व वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मामले की शिकायत रखी थी। कोतवाली पटेल नगर में विनोद वर्मा ग्राम सिगनुसेरा, गिल्डी चकतेह सुरांश, जिला टिहरी गढ़वाल व अन्य के खिलाफ एन.सी.आर दर्ज...

पैदाइशी दिल के छेद का किया सफल आपरेशन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जन डाॅं0 अरविन्द मक्कड़ को मिली बड़ी सफलता

Uncategorized
पैदाइशी दिल के छेद का किया सफल आपरेशन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जन डाॅं0 अरविन्द मक्कड़ को मिली बड़ी सफलता 21 वर्षीय रितिक निवासी ग्राम कोतवाली आलमपुर, रूड़की को जन्मजात दिल में छेद था। उम्र बढ़ने के साथ रितिक को इस कारण से बार-बार सांस चढ़ना, दिल की धड़कन तेज होना व दौड़ने पर हाँफने लगना जैसी परेशानियाँ रहने लगी। रितिक के शरीर में द्रव्य अधिक होने से शरीर फूलना व अपेक्षाकृत ज्यादा रहने लगा। जांच करवाने पर दिल में छेद होने का पता चला। डाॅक्टरों द्वारा उसके हृदय का एक आपरेशन भी किया गया, लेकिन आपरेशन के उपरांत भी रितिक को सांस चढ़ने व दिल की धड़कन तेज होने जैसी परेशानियाॅं रहने लगी। रितिक के परिजनों ने देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की साख और वहाॅं उपलब्ध गुणवत्तापरक हृदय रोग उपचार के अत्याधुनिक उपचार के बारे में बहुत सुन रखा था। अतः वह रिति...