भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के क्रम् में आज रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह मण्ड़ल में परिचय बैठक का आयोजन हुआ।
Uncategorized
वरिष्ठ कार्यकर्ताऔं का सम्मान हमारी धरोहर: सिद्धार्थ उमेशअग्रवाल
देहरादून
23 नवम्बर 2022 को भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के क्रम् में आज रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह मण्ड़ल में परिचय बैठक का आयोजन हुआ।
इस बैठक का आयोजन मण्ड़ल के अध्यक्ष प्रकाश बडोनी महामंत्री देवेन्द्र ग़ैरोला श्रीमती अर्चना बागड़ी अरविंद गुप्ता जी व समस्त मण्डल पदाधिकारी/कार्यकारिणी द्वारा हुआ।
परिचय बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वन्देमातरम् गायन के साथ हुआ। बैठक में सर्वप्रथम् परिचय के क्रम् में विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व उपस्थित कार्यकर्ताऔं का परस्पर विस्तृत से परिचय करवाया गया मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी द्वारा उनका मण्डल में पधारने पर हार्दिक अभिनन्दन...
