Friday, November 6News That Matters

Author: admin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में ‘काॅर्निया-360 डिग्री‘ विषय पर एक निरन्तर चिकित्सा शिक्षा (कन्टयून्यूंअिग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅर्निया विषय पर सी0एम0ई0 का आयोजन सी0एम0ई0 में ख्याति प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त कर ज्ञान साझा किया कार्निया (पुतली) में होने वाले रोगों की जटिलताओं व सर्वोतम उपचार को समझाया 27 नवम्बर 2022, देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में ‘काॅर्निया-360 डिग्री‘ विषय पर एक निरन्तर चिकित्सा शिक्षा (कन्टयून्यूंअिग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के उप प्राचाय डाॅ0 पुनीत ओहरी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅं0 तरन्नुम शकील, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ0 राजेश तिवारी, देहरादून डिस्ट्रिक्ट आपथेलमोलाॅजी सोसाइटी के सचिव एवम् नेत्र रोग विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर (ड...

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र हर्षसिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Uncategorized
पूरे प्रदेश में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन का नाम किया रोशन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करके   राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र हर्षसिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो कि विद्यालय के साथ-साथ श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के लिए गर्व का विषय है ।प्रदेश स्तर पर इस विद्यार्थी को अपना विज्ञान मॉडल माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून के छात्र हर्ष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । अब इस छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो गया है । ईश्वर से प्रार्थना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह छात्र उत्तराखंड का, अपने...

पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्यादेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की

Uncategorized
गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा उड़ान योजना के अगले टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्यादेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौङ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उङान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी। केंद्र...

पौड़ी गढ़वाल : पंचायत राज विभाग द्वारा 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया।

Uncategorized
पौड़ी गढ़वाल : पंचायत राज विभाग द्वारा 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया। विकास खण्ड द्वारीखाल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखण्ड द्वारीखाल के सी0डी0एस0 विपिन रावत सभागार में पंचायत राज विभाग द्वारा 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया। प्रशिक्षण में संन्दर्भ दाताओं द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रथम सत्र में प्रधान ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने सभी आगन्तुकों का अपने विकास खण्ड आगमन पर हार्दिक धन्यवाद दिया अपने सम्बोधन में प्रमुख राणा ने कहा कि प्रशिक्षण एव...

हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रहा है। दिल्ली दंगल में देवभूमि के सीएम को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहां भी खूब लोकप्रिय हैं।

Uncategorized
हिमाचल के बाद दिल्ली निकाय चुनावों में भी धामी-धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभाओं को सुनने को उमड़ रही भीड़ देहरादून। हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रहा है। दिल्ली दंगल में देवभूमि के सीएम को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहां भी खूब लोकप्रिय हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अब तक 9 जनसभाओं, 2 रोड शो व एक घर-घर जनसंपर्क अभियान कर चुके हैं जबकि इसका तुलना में उत्तराखंड कांग्रेस और आप कहीं टिकती नजर नहीं आती। बीते डेढ़ दशक से दिल्ली के निगमों में भाजपा का कब्जा है। अब तक न तो कांग्रेस और न सत्ताधारी आप ही इस तिलिस्म को तोड़ पाई है उल्टा चुनाव दर चुनाव इन दलों को मुँह की ही खानी पड़ी है। निकाय चुनाव सीधे जमीन से जुड़े होने के ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो आने वाले समय में राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल आई.टी.सी मौर्य, नई दिल्ली में आयोजित TIMES NOW SUMMIT - 2022 में प्रतिभाग किया। राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो आने वाले समय में राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा हमारे राज्य का एजेंडा है कि 25 सालों के लिए रोड़ मैप तैयार हो, साथ ही 2025 तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा चिंतन शिविर चीजों के सरलीकरण एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में विकास को सुनिश्चित तरीके से किए जाने हेतु रखा गया था। जिसके अंतर्गत प्रदेश के आला अधिकारियों, विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बीते 3 दिनों में कई बैठके एवं डिस्कशन सेशन किए गए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2...

मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए।

Uncategorized
देहरादून 25 नवम्बर, 2022 (सू. ब्यूरो) मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए । मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि पैंडेंसी को समाप्त किया जा सके। मुख्य सचिव ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण हेतु 1 दिसम्बर से सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) पर ऑनलाईन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आरसीएमएस को प्रदेश में 100 प्रतिशत लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के राजस्व न्यायालयों के ऑनलाईन किए जाने हेतु टाईम फ्रेम निर्धारित किया जाए। नए मामलों को पूर्णतः ऑनलाईन करते...

मुख्य सेवक मुख्यमंत्री धामी ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized
मुख्य सेवक मुख्यमंत्री धामी ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया। एलबीएसएनए परिसर में मुख्यमंत्री ने की मॉर्निंग वॉक, गेट पर आईटीबीपी जवानों से मिले देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाक...

महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाया जाएगा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रख बने योजनाएं जब व्यक्ति मजबूत होगा तो राज्य मज़बूत होगा

Uncategorized
सशक्त उत्तराखण्ड @25 को साकार, करेगा चिंतन शिविर: सीएम पुष्कर सिंह धामी महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाया जाएगा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रख बने योजनाएं जब व्यक्ति मजबूत होगा तो राज्य मज़बूत होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखण्ड 2025 चितंन शिविर के समापन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पिछले 3 दिनों से जो मंथन हुआ, इसके आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अधिकारियों द्वारा जो रोडमैप बनाया जा रहा, इसका प्रस्तुतीकरण देखकर अच्छा प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों ने राज्य हित से जुड़ विषयों पर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर में जो भी सुझाव आये हैं, इनको ...

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की इन्वेस्ट इंडिया की टीम के साथ बैठक उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नीतियों में भी फ़िल्म संबंधी गतिविधियाँ होंगी शामिल

Uncategorized
विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की इन्वेस्ट इंडिया की टीम के साथ बैठक उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नीतियों में भी फ़िल्म संबंधी गतिविधियाँ होंगी शामिल विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने 53वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फ़िल्म निवेश को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा उत्तराखंड ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में अग्रणी राज्य है। फ़िल्म शूटिंग की अनुमतियाँ भी इन्वेस्ट उत्तराखंड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही हैं। इन्वेस्ट उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब केंद्रीय फ़िल्म फैसिलिटेशन ऑफिस (एफ़एफओ) का कार्य इन्वेस्ट इंडिया को दे दिया है। शीघ्र ही सभी राज्यों के लिए फ़िल्म शूटिंग , फ़िल्म निवेश और फ़िल्म संबंधी अन्य कार्यों के लिए एकीकृत पोर्टल बनेगा। सभी राज्यों के फ़िल्म पोर्टल इससे जुड़ेंग...