Friday, November 6News That Matters

Author: admin

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू

पौड़ी गढ़वाल
*जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू।* आज दिनाँक 05 दिसम्बर 2022 को थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कुलाड़ बैंड के पास एक वाहन (UK15C 2901) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन कार था जो रोड से नीचे खाई में गिरा हुआ था। उक्त वाहन में 7 व्यक्ति (2 महिला 2 पुरुष तथा 2 बच्चे व 01 नवजात) सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार की तरफ जा रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया

पिथौरागढ़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें बचपन से ही आकर्षित किया है। मुनस्यारी जैसा रमणीक स्थल भारत में ही नहीं विश्व में मिलना मुश्किल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी महोत्सव के लिये 8 लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मुनस्यारी में एकलव्य विद्यालय खोले जाने, मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाये जाने, मुनस्यार...

भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि उत्तराखण्ड को जारी की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में यह राशि जारी की है। 

आपकी सरकार, खास खबर
भारत सरकार से पीएमजीएसवाई में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि जारी ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में जारी की राशि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि उत्तराखण्ड को जारी की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में यह राशि जारी की है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री. गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व हो रहे है। ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवम्बर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर किया था अनुरोध

आपकी सरकार, देश
उङान 5 0  के टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं अगले साल 31 जनवरी से शुरू होगी   सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवम्बर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर किया था अनुरोध केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उङान 5.0 के टेंडर में चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को निर्देशित कर दिया गया है।  फ्लाई बिग द्वारा 31 जनवरी 2023 से...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि – महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून

आपकी सरकार, खास खबर
उत्तराखण्ड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि - महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून - प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी।...

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि महानगर भाजपा संगठन के अन्तर्गत मुझे सबको साथ लेकर चलना है चूंकि हम भाजपा के अनुयायी है

Uncategorized
भाजपा सर्व समाज को साथ में लेकर आगे बढ़ रही है। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल देहरादून 29 नवम्बर, 2022 को भारतीय जनता पार्टी, महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी का रायपुर विधानसभा के मा० विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' जी की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर मण्डल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा जी, महामंत्री द्वय मुकेश सुन्द्रियाल, विजय सजवाण व समस्त मण्डलीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता परिचय बैठक/ स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम् में प्रतिभाग किया। परिचय बैठक में श्रेष्ठ पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ताऔं जिनमें संतोष नेगी, राम प्रसाद, राजेन्द्र नेगी, बाबुराम् शर्मा, ओमप्रकाश जी को शॉल औढा़कर सम्मान किया गया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारीगण/पार्षदगणों ने महानगर अध्यक्ष जी को अपना असीम आशीर्वाद प्रदान किया उसके लिए अग्रवाल जी ने सबका हृदय से आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम् में क्षे...

अपने उद्बोधन में उपस्थित कार्यकर्त्ताऔं को विधायक खजानदास ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम नव अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को बधाई दी

Uncategorized
राजनीति से राष्ट्रनीति व देश सर्वोपरि संगठन द्वितीय व्यक्ति अंतिम् :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल   देहरादून 28 नवम्बर 2022 को भारतीय जनता पार्टी, महानगर देहरादून के अध्यक्ष. सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत क्षेत्रीय विधायक खजानदास , महापौर सुनिल उनियाल 'गामा' की उपस्थिति में मण्ड़ल अध्यक्ष विजय थापा , महामंत्री राहुल लारा , अजय तिवारी मण्डल की कार्यकारिणी द्वारा कार्यकर्त्ता परिचय बैठक/स्वागत कार्यक्रम् का महानगर कार्यालय में आयोजन हुआ। कार्यक्रम् में करनपुर मण्डल के अति सम्मानित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ताऔं को शॉल औढ़ाकर पुष्पमाला पहनाकर विधायक खजानदास , महापौर सुनिल उनियाल गामा व महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद व शुभकामनांए प्राप्त करी। कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के भव्य आयोजन हेतु अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल न...

आज दिनाँक 28 नवंबर 2022 को डी.सी.आर. पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बंदर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Uncategorized
जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बन्दर लिमा में वाहन दुर्घटना, SDRF ने किए 02 शव बरामद। आज दिनाँक 28 नवंबर 2022 को डी.सी.आर. पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बंदर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची तथा कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही ह...

सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश किसान को अच्छी पैदावार और गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराया जाय-मंत्री जोशी

Uncategorized
सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश   किसान को अच्छी पैदावार और गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराया जाय-मंत्री जोशी दहरादून,28 नवम्बर।   कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में सचिव वी.बी. आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों से पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा निर्देश की जानकारी ली अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शीतकालीन सीजन में फल एवं सब्जी के पौध की डिमांड में फलों की डिमांड 7,47,341 आयी है । ऐसे ही सब्जियों के पौधों की मांग 257.61 लाख आयी है। इसी प्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी गई। जिसमें 21.53 करोड़ रुपए के 07 लोकार्पण एवं 105.05 करोड़ रूपये के 22 शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करन...