Wednesday, November 4News That Matters

जनपद चमोली में कार दुर्घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन पढ़ें पूरी खबर



जनपद चमोली में कार दुर्घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन

आज दिनाँक 21 नवम्बर 2022 को चौकी गोचर द्वारा SDRF को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है ।

उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से ASI भगत कंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :- UK11TA2749

मृतक का नाम :-

1. श्री अनिल सेमवाल पुत्र श्री चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, निवासी :- छेमी(देवखाल), चमोली ।
2. श्री संजय पुत्र श्री चंद्रर शेखर, उम्र-36, निवासी-(गणाई) जोशीमठ, चमोली ।

*SDRF टीम का विवरण* :-

1. ASI भगत सिंह कंडारी
2. आरक्षी अनूप कुमार
3. आरक्षी राजेंद्र सैलानी
4. आरक्षी प्रदीप बिष्ट
5. आरक्षी नरेंद्र लाल
6.आरक्षी दीपक कुमार
7.पैरामीडिक्स विक्रम
8. चालक भूपेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *