Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वक्फ संपत्तियों का ब्योरा, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज क...

उत्तराखंड की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार में रिकॉर्ड वृद्धि का दावा

Uncategorized
    उत्तराखंड की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार में रिकॉर्ड वृद्धि का दावा         हल्द्वानी में दैनिक जागरण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘जागरण उत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण परिवार को 23 वर्षों की गौरवपूर्ण, सशक्त और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की यात्रा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने सदैव निष्पक्षता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मूल्यों के साथ पत्रकारिता कर समाज में जागरूकता, विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण निर्मित किया है। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और आम जनमानस की आवाज को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में समूह की भूमिका को उन्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे में सुनी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे में सुनी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।     इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपो...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- माँ गंगा की तरह श्रद्धालुओं को सेवा और सहयोग देगी आनंद धर्मशाला

Uncategorized
  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- माँ गंगा की तरह श्रद्धालुओं को सेवा और सहयोग देगी आनंद धर्मशाला     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर स...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या     देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   धामी सरकार के कुशल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता सुरक्षित और सुगम यात्रा, केदारनाथ धाम में 1,04,072 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता सुरक्षित और सुगम यात्रा, केदारनाथ धाम में 1,04,072 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सेवाएं   उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप चिकित्सालयों तथा हेली एवं एम्बुलेंस रेस्क्यू सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।   प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा प्रारम्भ से अब तक धाम स्थित चिकित्सालयों में कुल 1,04,072 यात्रियों को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की गई हैं। जबकि आज 4217 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। इसी प्रकार अब तक 79800 यात्रियों ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आपकी सरकार
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे। शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिष...

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
  नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति : मुख्यमंत्री धामी         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर "क्यालु- हिम तेंदुआ" का अनावरण भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस,...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत

आपकी सरकार
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत           देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि इस केंद्र के खुलने का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के ...

मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सफाई पर स्वास्थ्य मंत्री का जोर

उत्तराखंड
मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सफाई पर स्वास्थ्य मंत्री का जोर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने...