Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

गणेश जोशी ने विधायक निधि से 5 से 10 लाख रुपये देने की बात कही

Uncategorized
गणेश जोशी ने विधायक निधि से 5 से 10 लाख रुपये देने की बात कही       देहरादून, 22 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बरसात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में मलवे की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मलवे के चौनेलाइजेशन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अत्यंत आवश...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्तिपत्...

सड़क पर नमाज़ से व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई — धामी

Uncategorized
सड़क पर नमाज़ से व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई — धामी       देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।   सी...

चारधाम यात्रा के बीच लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रदेश में शांत, व्यवस्थित माहौल बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
    चारधाम यात्रा के बीच लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रदेश में शांत, व्यवस्थित माहौल बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं...

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने के निर्देश दिए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने के निर्देश दिए       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।   *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश*   मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सोमेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 38 इंडिया मार्क-II हैंडपंप

Uncategorized
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सोमेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 38 इंडिया मार्क-II हैंडपंप       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में ₹ 19.53 करोड़,...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मर्म चिकित्सा और योग के संबंध में विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

आपकी सरकार
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मर्म चिकित्सा और योग के संबंध में विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी को दो मिनट का मौन रखकर श...

मुख्यमंत्री धामी की ऊर्जा संरक्षण नीति को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से मिला नया विस्तार

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी की ऊर्जा संरक्षण नीति को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से मिला नया विस्तार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं। देहरादून स्थित उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में 70 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पहले ही महीने में दिखाई दिया, जब अप्रैल 2026 में विभाग का बिजली बिल घटकर मात्र ₹1700 रह गया। पूर्व में विभाग को कमर्शियल टैरिफ के तहत प्रतिमाह लगभग ₹1 लाख 20 हजार बिजली बिल के रूप में भुगतान करना पड़ता था। यह सोलर पावर प्लांट उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना जौनसार-बावर क्षेत्र सहित श्रीकृष्ण एवं मां यमुना में आस्था रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगी

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना जौनसार-बावर क्षेत्र सहित श्रीकृष्ण एवं मां यमुना में आस्था रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी द्वारा वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हरिपुर कालसी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। घाट निर्माण कार्य के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना की देखरेख कर रहा है। देवभूमि उत्तराखंड...

राष्ट्रहित पर राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता सब देख रही : धामी”

Uncategorized
“राष्ट्रहित पर राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता सब देख रही : धामी”   देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता को राहत देने का काम क...