Friday, November 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अधिवेशन में वन विभाग से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा होगी एवं राज्य की वन एवं पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चिंतन होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है, जिससे कार्य करने की गति में भी तेजी आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें ईकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है। विकास कार्यों के सा...
हो जाइए तैयार, आ रहा है ‘भोला’ का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

हो जाइए तैयार, आ रहा है ‘भोला’ का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

मनोरंजन
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के दूसरे टीजर की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अभिनेता ने नए पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज की तारीख भी बता दी है। 'दृश्यम 2' में पुलिस को चकमा देने वाले चौथी फेल हद से ज्यादा चालाक विजय सलगांवकर की भूमिका निभा के बाद अजय देवगन अपने नए साल की शुरुआत के दमदार भूमिका वाली धमाकेदार फिल्म से करने जा रहे हैं। माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए अजय देवगन कभी न देखे अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। नवंबर के महीने में फिल्म के फर्स्ट टीजर के साथ दर्शकों के बीच सनसनी मचाने वाले अजय देवगन धीरे-धीरे फिल्म के पत्ते दर्शकों के सामने खोल रहे हैं। 'भोला' को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आती ही रहती है और आज भी कुछ ऐसी खबर आई है, जिससे अजय देवगन के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, 'भोला' के दूसरे ...
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘आरोप पत्र’, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाएगी पार्टी

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘आरोप पत्र’, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाएगी पार्टी

देश/दुनिया, राजनीति
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 26 जनवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के अभियान के तहत पार्टी 'आरोपपत्र' और यात्रा के संदेश के साथ राहुल गांधी के पत्र को हर घर तक पहुंचाएगी। कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी किया। विपक्षी पार्टी ने भाजपा को 'भ्रष्ट जुमला पार्टी' करार दिया और आरोप लगाया कि इसका मंत्र 'कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात' है। पार्टी ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक इलाके में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो कश्मीर से कन्याकुमार तक की पदयात्रा के समापन का प्रतीक होगा। कांग्रेस के हाथ से 'हाथ से जोड़ो अभियान' के लोगो का अनावरण यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते ह...
बदरीनाथ यात्रा पर संकट: भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता

बदरीनाथ यात्रा पर संकट: भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता

उत्तराखंड, गढ़वाल
जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की तरफ जाने वाले इस एकमात्र मार्ग के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग के ट्रिटमेंट की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं बड़ी-बड़ी दरारें सरकार की चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। यदि दरारें नहीं थमीं तो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कभी भी जमींदोज हो सकता है। ऐसे हालात में बदरीनाथ धाम ही नहीं भारतीय सेना चीन की सीमा से कट सकती है। इस मार्ग पर जोशीमठ में स्टेट बैंक के सामने, मुख्य बाजार में लोनिवि गेस्ट हाउस के नीचे, जेपी कॉलोनी और मारवाड़ी में भी एक से दो मीटर तक की दरारें आई हैं। क्षेत्र का दौरा कर लौटे भू-विज्ञानी प्रो...
2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी

2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर, 2021 को बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था इसी का प्रतिफल है कि इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये रोड मैप पर तैयार कर कार्य किया जा रहा है। रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन कृषि बागवानी के क्षेत्र में योजनायें बनायी गयी है। प्रदेश में भूमि बैंक बना...
IOA जांच कमेटी के मेंबर योगेश्वर दत्त का पहला इंटरव्यू:पहलवानों को FIR भी करानी चाहिए; बहन-बेटी से यौन उत्पीड़न हुआ तो कोर्ट सजा दे

IOA जांच कमेटी के मेंबर योगेश्वर दत्त का पहला इंटरव्यू:पहलवानों को FIR भी करानी चाहिए; बहन-बेटी से यौन उत्पीड़न हुआ तो कोर्ट सजा दे

Uncategorized
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए आरोपों पर भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने जांच टीम गठित की है। IOA की 7 सदस्यों की जांच कमेटी के सबसे अहम सदस्य पहलवान योगेश्वर दत्त हैं। अहम इसलिए क्योंकि योगेश्वर इस जांच कमेटी में हरियाणा के इकलौते मेंबर हैं। आरोप लगाने वाले रेसलर भी हरियाणा के हैं। वहीं योगेश्वर खुद भी रेसलर रहे हैं। पूरी जांच को लेकर दैनिक भास्कर ने योगेश्वर दत्त से विस्तृत बातचीत की। जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलवानों को इसकी पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करवानी चाहिए। वे यह भी बोले कि अगर बहन-बेटी से यौन उत्पीड़न हुआ है तो कोर्ट उसकी सजा देगा, पूरा देश भी यही चाहता है। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश.... कमेटी कब से अपनी जांच शुरू कर देगी, यह जांच कैसे होगी? आज से ही जांच शुरू हो जाएगी। कल खिलाड़ियों की केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बातचीत में काफी समय लग ...
कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन लगवाने वालों को भी नहीं छोड़ रहा, जानें- क्या हैं इसके लक्षण

कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन लगवाने वालों को भी नहीं छोड़ रहा, जानें- क्या हैं इसके लक्षण

हेल्थ
अमेरिका में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस के XBB.1.5 वैरिएंट के मामले भारत में भी बढ़ रहे हैं. कोरोना के इस वैरिएंट को अभी तक का सबसे ज्‍यादा संक्रामक माना जा रहा है. यह ओमिक्रॉन का ही एक सब वैरिएंट है जो इंसान की इम्युनिटी से आसानी से बच निकलने में सक्षम है. पूरी दुनिया में अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कोरोना का नया XBB.1.5 वेरिएंट ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है. वैक्सिनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड 19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे है. Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है .INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करी...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:न्यूजीलैंड को छठा झटका…शमी ने लिया तीसरा विकेट, स्कोर 60/6

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:न्यूजीलैंड को छठा झटका…शमी ने लिया तीसरा विकेट, स्कोर 60/6

स्पोर्ट्स
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और सेंटनर क्रीज पर हैं। माइकल ब्रेसवेल 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया। यह शमी का तीसरा विकेट है। इससे पहले टॉम लॉथम एक रन, ड्वेन कॉन्वे 7 रन, डेरिल मिचेल 1 रन, हेनरी निकोलस 2 रन और फिन एलेन शून्य पर आउट हुए। मोहम्मद शमी के अलावा मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला। ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट पहला: मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की 5वीं बॉल पर फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। दूसरा : छठे ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज ने हेनरी निकोलस को स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। तीसरा : मोहम्मद...
27 जनवरी से बदलेगा शेयर बाजार का नियम, जानें इसका आम निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?

27 जनवरी से बदलेगा शेयर बाजार का नियम, जानें इसका आम निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?

व्यापार
बाजार नियामक सेबी ने T+1 (ट्रेड+1 दिन) सेटलमेंट साइकल पेश किया है। इसके तहत अब शेयरों में होने वाले कारोबार को एक दिन में ही सेटल कर दिया जाएगा। सेबी का ये नया नियम 27 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा। पूर्व में इसे जनवरी 2022 से लागू होना था पर अलग-अलग कारणों से इसे बढ़ा दिया गया था।ये है मौजूदा नियम मौजूदा समय में देश में अप्रैल 2003 से T+2 सेटलमेंट साइकल लागू है। यानी जब आप शेयर बेचते हैं, तो वो शेयर तुरंत ब्लॉक हो जाता है और राशि आपको कारोबारी दिन के दो दिन बाद (T+2 डे) मिलती है। इससे पहले देश में T+3 सेटलमेंट साइकिल चल रहा था। क्या है नया नियम? शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी के अनुसार, नए साल से कोई भी स्टॉक एक्सचेंज सभी शेयरधारकों के लिए किसी भी शेयर के लिए T+1 सेटलमेंट साइकिल को चुन सकता है। आसान भाषा में समझें, तो आपको शेयर बेचने पर कारोबारी दिन के एक दिन बाद ही पैसा मिल जाएगा। यह छो...
फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

विविध
फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है. 'काली' पोस्टर विवाद पर चार राज्यों में दर्ज एफआईआर (FIR) पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी. इसी मामले में भविष्य के एफआईआर में भी संरक्षण दिया गया है. साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को नोटिस जारी किया है. चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच ने ये आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी. लीना मणिमेकलई की वकील कामिनी जायसवाल ने कहा कि लीना एक प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं. उनके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है. 'काली' पोस्टर विवाद को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था. लीना ने अपने खिलाफ कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को रद्द कर...