Friday, November 6News That Matters

Author: admin

पीएनबी ने सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत श्री महंत इदिरेश अस्पताल को भेंट किए 2 वेंटीलेटर

पीएनबी ने सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत श्री महंत इदिरेश अस्पताल को भेंट किए 2 वेंटीलेटर

उत्तराखंड, देहरादून
पीएनबी ने सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत श्री महंत इदिरेश अस्पताल को भेंट किए 2 वेंटीलेटर देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक की देहरादून इकाई ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी के लिए 2 वेंटीलेटर भेंट किए। सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत पीएनबी की ओर से भेंट किए गए वेंटीलेटरों का लाभ गम्भीर मरीजों की जीवनरक्षा हेतु मिलेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की।   इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रेडियर) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने कहा पंजाब नेशनल बैंक ने सीएमआर गतिविधि की ओर से समाज हित में यह सराहनीय प्रयास किया है। निश्चिित रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गम्भीर रोगियों की जीवन रक्षा में इन वेंटीलेटरों की सुविधा का लाभ मिलेग...
मुख्यमंत्री से मिले एम्मार इंडिया के सीईओ जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के लिये प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाने में सरकार का करेगें सहयोग

मुख्यमंत्री से मिले एम्मार इंडिया के सीईओ जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के लिये प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाने में सरकार का करेगें सहयोग

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री से मिले एम्मार इंडिया के सीईओ जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के लिये प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाने में सरकार का करेगें सहयोग मुख्यमंत्री ने सभी से की है जोशीमठ के प्रभावितों की मदद में आगे आने की अपील। प्रभावितों की मदद को बताया मानवता की सेवा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में एम्मार इंडिया के सीईओ श्री कल्याण चक्रवर्ती ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि उनके द्वारा जोशीमठ भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिये 100 से 150 प्री फेब्रिकेटेड हटस बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के प्रभावितों की मदद के लिये सभी से सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रभावितों की मदद करना मानवता की बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रभाव...
जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ रूपये की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई

जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ रूपये की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई

उत्तराखंड, देहरादून
जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ रूपये की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ रूपये की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को वितरित कर दी गई है | सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 06 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 182 एलपीएम हो गया है। अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 661 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2957 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। अभी तक 863 भवनों ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटे...
सीएम ने भर्ती परिक्षाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए..शासन स्तर पर हर 15 दिन में समीक्षा की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम ने भर्ती परिक्षाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए..शासन स्तर पर हर 15 दिन में समीक्षा की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम ने भर्ती परिक्षाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए..शासन स्तर पर हर 15 दिन में समीक्षा की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए है कि भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाय। सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाएं।जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। भर्ती प्रक्रियाओं में अगर कोई भी गड़बड़ी के प्रयास करे तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उतराखंड को ड्र...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया आयुष शिविर का शुभारंभ उत्तराखण्ड को बताया आयुष का केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय जोगदण्डे आदि उपस्थित थे।...
पहलवान बोले- कमेटी के नाम तय करने से पहले पूछा तक नहीं, सरकार ने कहा- तीन नाम आपके सुझाए हुए

पहलवान बोले- कमेटी के नाम तय करने से पहले पूछा तक नहीं, सरकार ने कहा- तीन नाम आपके सुझाए हुए

स्पोर्ट्स
खेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ओवरसाइट कमेटी में 5 में से 3 नाम इन विरोध करने वाले पहलवानों द्वारा सुझाए गए थे, लेकिन अब उनका दावा है कि उनसे सलाह नहीं ली गई। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने के बाद एक ओवरसाइट समिति बनाई है। यह समिति कुश्ती महासंघ के कामकाज को देखेगी। वहीं, अब इस समिति को लेकर भी पहलवान विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि समिति के गठन को लेकर उनके साथ छल किया गया है। ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक-विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने ट्वीट करके अपना विरोध जताया है। क्या लिखा ट्वीट में? ट्वीट में इन पहलवानों ने लिखा कि 'हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी, लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह तक नहीं ली गई।' इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरें...
जोशीमठ में आपदा के बीच उत्तराखंड में भी कांपी धरती, पहाड़ से मैदान तक महसूस हुए झटके

जोशीमठ में आपदा के बीच उत्तराखंड में भी कांपी धरती, पहाड़ से मैदान तक महसूस हुए झटके

उत्तराखंड
Uttarakhand Earthquake Update: देहरादून, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा के बीच मंगलवार को भूकंप से धरती डोल गई। गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2:29 मिनट पर कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इन जगहों पर डोली धरती जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में...
Pathaan: ‘पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं?’ फैन के सवाल का खास अंदाज में जवाब देकर किंग खान ने लूट ली महफिल

Pathaan: ‘पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं?’ फैन के सवाल का खास अंदाज में जवाब देकर किंग खान ने लूट ली महफिल

मनोरंजन
शाहरुख खान की 'पठान' की चर्चा इन दिनों हर तरह देखने को मिल रही है। बस एक दिन बाद यानी 25 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। अपनी कमबैक फिल्म का शाहरुख इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ट्विटर पर एक बार फिर फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन के जरिए बातचीत की। इस सेशन में लोगों ने किंग खान से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने हमेशा की तरह खास अंदाज में जवाब दिया। इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि क्या उनकी यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकती है? ट्विटर यूजर ने लिखा, ''क्या मैं अपनी फैमिली के साथ यह मूवी देख सकता हूं? यह इस लायक है?'' इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा, ''मैंने इसे अपने परिवार...
Earthquake in Delhi NCR Today: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 2.28 बजे 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका एहसास दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी के कई इलाकों में हुआ।

Earthquake in Delhi NCR Today: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 2.28 बजे 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका एहसास दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी के कई इलाकों में हुआ।

देश/दुनिया
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 2.28 बजे 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका एहसास दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी के कई इलाकों में हुआ। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। यह भूकंप न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि उत्तराखंड, यूपी के रामपुर में भी महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 2.28 बजे 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका एहसास दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी के कई जिलों में हुआ। जानकारी के अनुसार नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। An earthquake with a magnitude of 5.8 on the R...